प्रियंका गांधी को असम स्क्रीनिंग कमेटी की कमान, शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर तंज

प्रियंका गांधी को कांग्रेस की असम स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाए जाने पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस में अंदरूनी कलह का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी, पार्टी नेतृत्व और कर्नाटक कानून-व्यवस्था को लेकर भी तीखा हमला बोला।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 4, 2026 • 12:42 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
प्रियंका गांधी को असम स्क्रीनिंग कमेटी की कमान, शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर तंज
ी कमान, शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर तंज
प्रियंका गांधी को कांग्रेस की असम स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाए जाने पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस में अंदरूनी कलह का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी, पार्टी नेतृत्व और कर्नाटक कानून-व्यवस्था को लेकर भी तीखा हमला बोला।
Full Story: https://newstvindia.in/priyanka-gandhi-to-head-assam-screening-committee-shahzad-poonawalla-takes-a-dig-at-congress
https://newstvindia.in/priyanka-gandhi-to-head-assam-screening-committee-shahzad-poonawalla-takes-a-dig-at-congress
Copied
प्रियंका गांधी को असम स्क्रीनिंग कमेटी की कमान, शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर तंज
प्रियंका गांधी को असम स्क्रीनिंग कमेटी की कमान, शहजाद पूनावाला का कांग्रेस पर तंज
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को असम की स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाए जाने पर चुटकी लेते हुए कहा कि पार्टी के अंदर बगावत शुरू है, राहुल हटाओ और प्रियंका लेकर आओ।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बीच चल रही कैंप वाली दुश्मनी ने इस फैसले को प्रभावित किया है। प्रियंका कैंप ने राहुल को हटाने और प्रियंका को आगे लाने के लिए दबाव डाला, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। यह दर्शाता है कि कांग्रेस में अब राहुल गांधी के साथ जनमत नहीं बचा है। पार्टी के सहयोगी और नेता दिग्विजय सिंह और इमरान मसूद भी राहुल को हटाकर प्रियंका को आगे लाने की बात कर रहे हैं।

पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी वियतनाम में छुट्टी मना रहे हैं, जबकि प्रियंका को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में की आपातकालीन लैंडिंग
NEW
flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा
flash_on
सबरीमाला सोना चोरी: राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा का पलटवार, वीडियो जारी कर कहा- 'झूठ सामने आया'
flash_on
बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता

कर्नाटक गैंगरेप मामले पर पूनावाला ने राज्य सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री के बीच सत्ता की लड़ाई चल रही है, लेकिन उनकी प्राथमिकता सत्ता और कुर्सी है, महिलाओं की सुरक्षा नहीं।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

हुबली में एक 13 साल की लड़की का गैंगरेप हुआ है और बताया जा रहा है कि आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। यह कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले कुछ महीनों में बेलगावी में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें इजरायली टूरिस्ट से रेप और सड़कों पर दिनदहाड़े छेड़छाड़ की घटनाएं शामिल हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत की तुलना वेनेजुएला से की जा रही है। वे दावा कर रहे हैं कि भारत में लोकतंत्र खत्म हो गया है। राशिद अल्वी, कम से कम अपना इतिहास तो देखिए। दूसरों के बारे में ऐसी टिप्पणियां करना ठीक नहीं। मुझे लगता है कि कांग्रेस का एकमात्र काम भारत की बदनामी करना है।

Advertisement
Advertisement

टीएमसी छोड़कर मौसम नूर की कांग्रेस वापसी पर पूनावाला ने इंडी गठबंधन को भ्रम, बंटवारे और निजी महत्वाकांक्षाओं की लड़ाई बताया। उन्होंने कहा कि यह कोई मिशन या विजन नहीं, बल्कि अराजकता है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications