पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति और बिहू की बधाई; बोले- 'तिल-गुड़ की मिठास जैसा दिव्य हो सबका जीवन'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति, उत्तरायण और माघ बिहू के अवसर पर देश को शुभकामना संदेश दिया है। उन्होंने सूर्यदेव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। जानें पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में संस्कृति, एकता और परंपराओं को लेकर क्या खास बातें लिखीं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 14, 2026 • 10:00 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति और बिहू की बधाई; बोले- 'तिल-गुड़ की मिठास जैसा दिव्य हो सबका जीवन'
ंति और बिहू की बधाई; बोले- 'तिल-गुड़ की मिठास जैसा दिव्य हो सबका जीवन'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति, उत्तरायण और माघ बिहू के अवसर पर देश को शुभकामना संदेश दिया है। उन्होंने सूर्यदेव से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। जानें पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में संस्कृति, एकता और परंपराओं को लेकर क्या खास बातें लिखीं।
Full Story: https://newstvindia.in/pm-modi-greets-countrymen-on-makar-sankranti-and-bihu-says-may-the-sweetness-of-til-gur-be-as-divine-as-everyone-s-life
https://newstvindia.in/pm-modi-greets-countrymen-on-makar-sankranti-and-bihu-says-may-the-sweetness-of-til-gur-be-as-divine-as-everyone-s-life
Copied
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति और बिहू की बधाई; बोले- 'तिल-गुड़ की मिठास जैसा दिव्य हो सबका जीवन'
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति और बिहू की बधाई; बोले- 'तिल-गुड़ की मिठास जैसा दिव्य हो सबका जीवन'
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : देशभर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जा रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने सभी को माघ बिहू और उत्तरायण की शुभकामनाएं भी दीं।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दी। साथ ही इस अवसर पर तिल और गुड़ को भारतीय संस्कृति का हिस्सा बताया और सूर्यदेव से सभी का कल्याण करने की प्रार्थना की। उन्होंने लिखा, "सभी देशवासियों को मकर संक्रांति की असीम शुभकामनाएं। तिल और गुड़ की मिठास से भरा भारतीय संस्कृति एवं परंपरा का यह दिव्य अवसर हर किसी के जीवन में प्रसन्नता, संपन्नता और सफलता लेकर आए। सूर्यदेव सबका कल्याण करें।"

पीएम मोदी ने आगे लिखा, "उत्तरायण के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं! मकर संक्रांति का यह पवित्र त्योहार आपके जीवन को खुशियों से भर दे, और सभी को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली का आशीर्वाद मिले।" उन्होंने सभी देशवासियों को उत्तरायण की भी शुभकामनाएं दी। सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। साथ ही त्योहार से एकता के बंधन को मजबूती मिलने और सकारात्मकता लाने की बात कही।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
NEW
flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता
flash_on
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं ये जरूरी फाइनेंशियल नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!
flash_on
नेपाल सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच!
flash_on
रुपये में रिकॉर्ड गिरावट: RBI का बड़ा कदम; बैंकों के लिए $100 मिलियन की 'ओपन पोजीशन' लिमिट तय

पीएम मोदी ने लिखा, "यह आनंदमय उत्सव एकता के बंधन को भी मजबूत करे और सभी के लिए समृद्धि और सकारात्मकता लाए।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, "संक्रांति के इस पावन अवसर को देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है। मैं सूर्यदेव से सबके सुख-सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। सूर्यो देवो दिवं गच्छेत् मकरस्थो रविः प्रभुः। उत्तरायणे महापुण्यं सर्वपापप्रणाशनम्॥"

इसके अलावा, पीएम मोदी ने सभी को माघ बिहू की भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने इसे फसल, समृद्धि और एकजुटता की खुशी का त्योहार बताया। उन्होंने सभी के घर में खुशियां लाने और उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना की। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "माघ बिहू के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। माघ बिहू फसल, समृद्धि और एकजुटता की खुशी का त्योहार है। यह त्योहार हर घर में खुशहाली, अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां लाए। कृतज्ञता और सद्भाव की भावना हमें एक उज्ज्वल और अधिक समृद्ध भविष्य की ओर ले जाती रहे।"

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications