संसद बजट सत्र 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संबोधन, 12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री! जानें 2 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्र की हर बड़ी बात

1 फरवरी को पेश होगा आम बजट। राष्ट्रपति ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां—25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर। आयकर में ऐतिहासिक छूट से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 28, 2026 • 12:52 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
संसद बजट सत्र 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संबोधन, 12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री! जानें 2 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्र की हर बड़ी बात
 बड़ा संबोधन, 12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री! जानें 2 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्र की हर बड़ी बात
1 फरवरी को पेश होगा आम बजट। राष्ट्रपति ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां—25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर। आयकर में ऐतिहासिक छूट से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत।
Full Story: https://newstvindia.in/parliament-budget-session-2026-president-murmu-s-big-speech-income-up-to-rs-12-lakh-tax-free-here-are-the-highlights-of-this-session-which-runs-until-april-2
https://newstvindia.in/parliament-budget-session-2026-president-murmu-s-big-speech-income-up-to-rs-12-lakh-tax-free-here-are-the-highlights-of-this-session-which-runs-until-april-2
Copied
संसद बजट सत्र 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संबोधन, 12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री! जानें 2 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्र की हर बड़ी बात
संसद बजट सत्र 2026: राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संबोधन, 12 लाख तक की आय टैक्स-फ्री! जानें 2 अप्रैल तक चलने वाले इस सत्र की हर बड़ी बात
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : संसद का बजट सत्र आज यानी 28 जनवरी से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। यह सत्र दो चरणों में आयोजित होगा और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। बजट सत्र की शुरुआत संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण से हुई। इसके बाद 1 फरवरी को सुबह 11 बजे वित्त मंत्री आम बजट पेश करेंगी।

सत्र के दौरान सरकार कई अहम विधेयक लाने की तैयारी में है, जबकि विपक्ष आर्थिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि संसद के इस सत्र को संबोधित करना उनके लिए अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि पिछला वर्ष भारत की तेज प्रगति और सांस्कृतिक विरासत के उत्सव के रूप में यादगार रहा। राष्ट्रपति ने बताया कि देशभर में 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है और इस अवसर पर राष्ट्रकवि बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जा रही है। उन्होंने संसद में इस विषय पर हुई विशेष चर्चा के लिए सांसदों की सराहना की।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में की आपातकालीन लैंडिंग
NEW
flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा
flash_on
सबरीमाला सोना चोरी: राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा का पलटवार, वीडियो जारी कर कहा- 'झूठ सामने आया'
flash_on
बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता

संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर हमेशा समानता और सामाजिक न्याय पर जोर देते थे और भारतीय संविधान भी इसी मूल भावना पर आधारित है। उन्होंने कहा कि देश के हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार और अवसर मिलना चाहिए।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार सच्चे सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और इसका परिणाम यह है कि पिछले एक दशक में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के तीसरे कार्यकाल में गरीबों को सशक्त बनाने की योजनाओं को और तेजी से आगे बढ़ाया गया है।

द्रौपदी मुर्मु ने आगे कहा कि वर्ष 2026 के साथ भारत ने इस सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस सदी के पहले 25 साल भारत के लिए उपलब्धियों, गौरव और असाधारण अनुभवों से भरे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले 10-11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में अपनी बुनियाद को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि यह वर्ष 'विकसित भारत' के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण आधार साबित होगा।

राष्ट्रपति मुर्मु ने बताया कि आयकर कानून में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है, जिसके तहत 12 लाख रुपए तक की आय को कर-मुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से गरीब और मध्यम वर्ग को अभूतपूर्व राहत मिली है और इससे देश की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications