राज्यसभा में जेपी नड्डा-खड़गे आमने-सामने, ‘अबोध बालक’ टिप्पणी पर भड़का विपक्ष, वॉकआउट

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस हो गई। ‘अबोध बालक’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया, हंगामा हुआ और बाद में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 5, 2026 • 2:06 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
राज्यसभा में जेपी नड्डा-खड़गे आमने-सामने, ‘अबोध बालक’ टिप्पणी पर भड़का विपक्ष, वॉकआउट
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस हो गई। ‘अबोध बालक’ वाली टिप्पणी पर कांग्रेस ने कड़ा विरोध जताया, हंगामा हुआ और बाद में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।
Full Story: https://newstvindia.in/jp-nadda-kharge-face-to-face-in-rajya-sabha-opposition-stirred-up-over-ignorant-child-remark-walkout
https://newstvindia.in/jp-nadda-kharge-face-to-face-in-rajya-sabha-opposition-stirred-up-over-ignorant-child-remark-walkout
Copied
राज्यसभा में जेपी नड्डा-खड़गे आमने-सामने, ‘अबोध बालक’ टिप्पणी पर भड़का विपक्ष, वॉकआउट
राज्यसभा में जेपी नड्डा-खड़गे आमने-सामने, ‘अबोध बालक’ टिप्पणी पर भड़का विपक्ष, वॉकआउट
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : राज्यसभा में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच तीखी बहस हुई। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर जेपी नड्डा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को संबोधित करते हुए सदन में कहा कि 'अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए।' इससे मल्लिकार्जुन खड़गे भड़क गए और उन्होंने सदन में जेपी नड्डा की बात का खंडन किया।

गुरुवार को राज्यसभा में हंगामा उस समय शुरू हुआ, जब मल्लिकार्जुन खड़गे बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने लोकसभा से जुड़ा हुआ मुद्दा राज्यसभा में उठाया। विपक्ष ने सरकार पर विपक्ष के नेता की आवाज़ दबाने का आरोप लगाया। इस पर राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने आपत्ति जताई और कहा कि नियमों के अनुसार लोकसभा से मुद्दे को ऊपरी सदन में नहीं उठाया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
NEW
flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता
flash_on
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं ये जरूरी फाइनेंशियल नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!
flash_on
नेपाल सरकार का ऐतिहासिक फैसला: अब नेताओं और अफसरों की संपत्तियों की होगी जांच!
flash_on
रुपये में रिकॉर्ड गिरावट: RBI का बड़ा कदम; बैंकों के लिए $100 मिलियन की 'ओपन पोजीशन' लिमिट तय

जेपी नड्डा ने कहा, "अगर ये मुद्दा उठाना चाहते हैं तो अपने सदस्यों से कहें कि वे लोकसभा में चर्चा करें। राज्यसभा में अच्छी चर्चा चल रही है और यह चलती रहनी चाहिए, ये मेरा अनुरोध है।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

हालांकि, सदन में कांग्रेस सदस्यों का हंगामा जारी रहा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के बर्ताव की निंदा की और सदस्यों को संसदीय प्रोटोकॉल का पालन करने की सीख दी। उन्होंने कहा, "आज हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि सभी सांसद सदन के नियमों और परंपराओं का पालन करेंगे। सभी सांसद आज प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का इंतज़ार कर रहे हैं। कांग्रेस पीएम का संबोधन नहीं सुनना चाहती, लेकिन बाकी सभी सदस्य सुनना चाहते हैं। आपके नेता प्रतिपक्ष लोकसभा सदन के नियमों का पालन नहीं करते।"

Advertisement
Advertisement

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने विपक्ष के सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "हम सदन में हंगामा नहीं करना चाहते हैं। लेकिन चार दिन से लोकसभा भी नहीं चल रही है, क्योंकि वहां नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जा रहा है। हमारा कहना ये है कि दोनों सदनों को मिलने के बाद ही संसद बनती है। ये दोनों संसद के स्तम्भ हैं। सरकार अपनी गलतियां छिपाने के लिए दो स्तंभों में से एक हो पैरालाइज कर रही है।"

इसके बाद जेपी नड्डा ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब दिया। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार हर तरीके से चर्चा करने के लिए तैयार है। लोकसभा में जो बातें हुई हैं, उन बातों का जवाब देने के लिए सदन में सत्तापक्ष के नेता बैठे रहे, लेकिन विपक्ष ने लोकसभा की कार्यवाही को चलने नहीं दिया।"

उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति अभिभाषण पर राज्यसभा में चार दिन चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष ने यहां अपने समय से और 20 मिनट अधिक बोला। हम बिल्कुल हर चर्चा के लिए तैयार हैं।"

इसी बीच, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा, "आप (मल्लिकार्जुन खड़गे) हमसे बहुत वरिष्ठ हैं। कांग्रेस में और भी कई नेता हमसे वरिष्ठ हैं, लेकिन एक अनुरोध है कि अपनी पार्टी को 'अबोध बालक का बंधक' मत बनाएं। आपको (खड़गे) पार्टी के अंदर भी इस बात को समझाना चाहिए कि लोकतांत्रिक तरीके से ही हमें काम करना है। यहां पर अपमान, अहंकार और अबोध होकर काम नहीं करना चाहिए।"

बहस के दौरान जेपी नड्डा की बातों का मल्लिकार्जुन खड़गे ने खंडन किया। उन्होंने कहा, "मुझे जो पाठ पढ़ाया जा रहा है कि लोकसभा के विषय राज्यसभा में उठाना उचित नहीं है। मैं पूछना चाहता हूं कि चार दिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया जाता है। राज्यसभा में लोकसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों पर ही चर्चा होती है। दोनों सदन मिलकर ही सरकार बनाते हैं।"

उन्होंने कहा कि हमें यह ना सिखाएं कि हमारी पार्टी कैसी है, बल्कि आपकी (भाजपा) खुद ऐसी पार्टी है, जिसके बारे में कुछ बोला ही नहीं जा सकता है।

सदन में काफी देर यह तीखी बहस चली और लगातार हंगामा होता रहा। बाद में विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications