'मैं कार्यकर्ता हूँ और नबीन मेरे अध्यक्ष', नितिन नबीन की ताजपोशी पर बोले पीएम मोदी; 2047 के लिए दिया बड़ा विजन

नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका गौरव एक कार्यकर्ता के रूप में है। पीएम ने नबीन को विकसित भारत @2047 के निर्माण का सारथी बताया और उन्हें एनडीए के साथियों के साथ तालमेल बिठाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 20, 2026 • 1:00 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
'मैं कार्यकर्ता हूँ और नबीन मेरे अध्यक्ष', नितिन नबीन की ताजपोशी पर बोले पीएम मोदी; 2047 के लिए दिया बड़ा विजन
', नितिन नबीन की ताजपोशी पर बोले पीएम मोदी; 2047 के लिए दिया बड़ा विजन
नितिन नबीन के भाजपा अध्यक्ष बनने पर पीएम मोदी ने कहा कि उनका गौरव एक कार्यकर्ता के रूप में है। पीएम ने नबीन को विकसित भारत @2047 के निर्माण का सारथी बताया और उन्हें एनडीए के साथियों के साथ तालमेल बिठाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी।
Full Story: https://newstvindia.in/i-am-a-worker-and-nabin-is-my-president-says-pm-modi-at-nitin-nabin-s-coronation-gives-big-vision-for-2047
https://newstvindia.in/i-am-a-worker-and-nabin-is-my-president-says-pm-modi-at-nitin-nabin-s-coronation-gives-big-vision-for-2047
Copied
'मैं कार्यकर्ता हूँ और नबीन मेरे अध्यक्ष', नितिन नबीन की ताजपोशी पर बोले पीएम मोदी; 2047 के लिए दिया बड़ा विजन
'मैं कार्यकर्ता हूँ और नबीन मेरे अध्यक्ष', नितिन नबीन की ताजपोशी पर बोले पीएम मोदी; 2047 के लिए दिया बड़ा विजन
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। स्वयं को एक भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए पीएम मोदी ने मंच से कहा कि नितिन नबीन हमारे अध्यक्ष हैं।

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा के मौके पर पीएम मोदी ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "संगठन स्तर पर मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं और यह सबसे बड़ा गर्व है। अब नितिन नबीन हम सभी के अध्यक्ष हैं और उनका दायित्व सिर्फ भाजपा को संभालना ही नहीं है, एनडीए के सभी साथियों के बीच तालमेल का दायित्व भी देखना है।"

उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल बहुत महत्वपूर्ण है। यह वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है। इस महत्वपूर्ण कालखंड की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में की आपातकालीन लैंडिंग
NEW
flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा
flash_on
सबरीमाला सोना चोरी: राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा का पलटवार, वीडियो जारी कर कहा- 'झूठ सामने आया'
flash_on
बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता

पीएम मोदी ने नए भाजपा अध्यक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि नितिन नबीन के संपर्क में जो भी आया, वह उनकी सरलता और सहजता की चर्चा जरूर करता है। भाजपा युवा मोर्चा का दायित्व हो, अलग-अलग राज्यों में प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी हो या बिहार सरकार में काम करने का अनुभव हो, नितिन नबीन ने हमेशा हर जगह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए खुद को साबित किया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानी पार्टी की छोटी-सी इकाई से लेकर अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की स्पिरिट को और उसमें बताई गई हर बात को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी, आज उसका विधिपूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन, भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है।

अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी के नेतृत्व में भाजपा ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर देखा है।" उन्होंने कहा कि इस सफर में वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी समेत हमारे कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पहली बार भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया।

Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में भाजपा की सरकारें बनीं और लगातार दूसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। फिर जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा पंचायत से लेकर संसद तक और सशक्त हुई और लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications