अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को 'अशोक चक्र', प्रशांत नायर को 'कीर्ति चक्र'; गणतंत्र दिवस पर इन जांबाजों को मिलेगा सम्मान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 70 सैन्य कर्मियों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान हुआ। अंतरिक्ष में खेती करने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और गगनयान मिशन के लिए चयनित प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र मिलेगा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 25, 2026 • 8:42 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को 'अशोक चक्र', प्रशांत नायर को 'कीर्ति चक्र'; गणतंत्र दिवस पर इन जांबाजों को मिलेगा सम्मान
चक्र', प्रशांत नायर को 'कीर्ति चक्र'; गणतंत्र दिवस पर इन जांबाजों को मिलेगा सम्मान
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 70 सैन्य कर्मियों को वीरता पुरस्कार देने का ऐलान हुआ। अंतरिक्ष में खेती करने वाले ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और गगनयान मिशन के लिए चयनित प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र मिलेगा।
Full Story: https://newstvindia.in/astronaut-shubhanshu-shukla-gets-ashok-chakra-prashant-nair-gets-kirti-chakra-to-be-felicitated-on-republic-day
https://newstvindia.in/astronaut-shubhanshu-shukla-gets-ashok-chakra-prashant-nair-gets-kirti-chakra-to-be-felicitated-on-republic-day
Copied
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को 'अशोक चक्र', प्रशांत नायर को 'कीर्ति चक्र'; गणतंत्र दिवस पर इन जांबाजों को मिलेगा सम्मान
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को 'अशोक चक्र', प्रशांत नायर को 'कीर्ति चक्र'; गणतंत्र दिवस पर इन जांबाजों को मिलेगा सम्मान
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र और ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की रक्षा में असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान के लिए सशस्त्र बलों के 70 कर्मियों को वीरता पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति दी है। इनमें छह पुरस्कार मरणोपरांत दिए जा रहे हैं। इन वीरता पुरस्कारों में 1 अशोक चक्र, 3 कीर्ति चक्र, 13 शौर्य चक्र (1 मरणोपरांत), 1 बार टू सेना मेडल (वीरता), 44 सेना मेडल (वीरता) (5 मरणोपरांत), 6 नौसेना मेडल (वीरता) व 2 वायु सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को मिलने वाला ‘अशोक चक्र’ देश का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की थी। इसके लिए उन्होंने बीते साल 2025 में उड़ान भरी थी। विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद शुभांशु शुक्ला दूसरे अंतरिक्ष यात्री हैं, जो स्पेस में गए थे। यह सम्मान मिशन के दौरान दिखाए गए असाधारण साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में की आपातकालीन लैंडिंग
NEW
flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा
flash_on
सबरीमाला सोना चोरी: राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा का पलटवार, वीडियो जारी कर कहा- 'झूठ सामने आया'
flash_on
बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता

बता दें कि भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपनी स्पेस यात्रा के दौरान वहां कई रिसर्च की थीं। उन्होंने अंतरिक्ष में खेती भी की थी। शुभांशु शुक्ला ने स्पेस में मेथी और मूंग की खेती की थी। विशेषज्ञ मानते हैं कि शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी। यह बताएगी कि चाहे राह कितनी भी कठिन क्यों न हो, यदि हृदय में श्रद्धा हो और कर्म में शक्ति हो तो आकाश भी हमारी सीमा नहीं रह जाता।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में मिशन की सफलता सुनिश्चित की। उनकी पेशेवर दक्षता, नेतृत्व और शांतचित्त निर्णय लेने की क्षमता को इस सर्वोच्च सम्मान के माध्यम से मान्यता मिली है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि भारतीय वायुसेना और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनका साहस और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

वहीं, कीर्ति चक्र से सम्मानित भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर एक प्रतिष्ठित फाइटर टेस्ट पायलट हैं। उन्हें भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक के रूप में चुना गया है। वायुसेना के पायलट के तौर पर उनके पास 3,000 से अधिक घंटे की उड़ान का अनुभव है। वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन के बैकअप सदस्य भी थे। प्रशांत 2019 से इसरो के गगनयान कार्यक्रम के साथ मिलकर प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने 'स्वॉर्ड ऑफ ऑनर' प्राप्त कर चुके हैं। उन्हें 19 दिसंबर, 1998 को वायुसेना में कमीशन मिला था।

Advertisement
Advertisement

नौसेना लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए. एवं लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. को शौर्य चक्र से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। नौसेना की इन युवा महिला अधिकारियों ने आईएनएसवी तरिणी पर सवार होकर नविका सागर परिक्रमा सफलतापूर्वक पूर्ण किया था। इसके लिए उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। यह नौसैनिक अभियान 2 अक्टूबर 2024 से 29 मई 2025 के बीच पूरा किया गया, जिसमें दोनों अधिकारियों ने द्वि-हस्त संचालित (डुअल-हैंडेड) नौकायन द्वारा विश्व की परिक्रमा कर एक ऐतिहासिक और अग्रणी उपलब्धि हासिल की है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications