New Delhi World Book Fair 2026: 53वें विश्व पुस्तक मेले का आगाज, धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशन केंद्र

भारत मंडपम में 53वें नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का भव्य उद्घाटन हुआ। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'राष्ट्रीय ई-लाइब्रेरी' और डिजिटल रीडिंग पर जोर देते हुए भारत को प्रकाशन जगत की वैश्विक शक्ति बताया। जानें इस बार मेले में क्या है खास और 'वंदे मातरम' का 150वां कनेक्शन।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 10, 2026 • 6:30 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
New Delhi World Book Fair 2026: 53वें विश्व पुस्तक मेले का आगाज, धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशन केंद्र
श्व पुस्तक मेले का आगाज, धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशन केंद्र
भारत मंडपम में 53वें नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का भव्य उद्घाटन हुआ। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'राष्ट्रीय ई-लाइब्रेरी' और डिजिटल रीडिंग पर जोर देते हुए भारत को प्रकाशन जगत की वैश्विक शक्ति बताया। जानें इस बार मेले में क्या है खास और 'वंदे मातरम' का 150वां कनेक्शन।
Full Story: https://newstvindia.in/53rd-world-book-fair-opens-dharmendra-pradhan-says-india-becomes-the-third-largest-publishing-center-in-the-world
https://newstvindia.in/53rd-world-book-fair-opens-dharmendra-pradhan-says-india-becomes-the-third-largest-publishing-center-in-the-world
Copied
New Delhi World Book Fair 2026: 53वें विश्व पुस्तक मेले का आगाज, धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशन केंद्र
New Delhi World Book Fair 2026: 53वें विश्व पुस्तक मेले का आगाज, धर्मेंद्र प्रधान बोले- भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशन केंद्र
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : भारत मंडपम में 53वें नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2026 का भव्य उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने टैम्बोरिन बजाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 53 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा दिल्ली पुस्तक मेला आज प्रकाशन जगत का एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद मंच बन चुका है।

उन्होंने बताया कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा प्रकाशन और पुस्तक व्यापार केंद्र बनकर उभरा है, जो देश की बौद्धिक और सांस्कृतिक शक्ति को दर्शाता है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट से निकला धुआं, लखनऊ में की आपातकालीन लैंडिंग
NEW
flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा
flash_on
सबरीमाला सोना चोरी: राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा का पलटवार, वीडियो जारी कर कहा- 'झूठ सामने आया'
flash_on
बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमेशा कहते हैं, "पढ़ोगे, तो नेतृत्व करोगे।" सरकार देश में पढ़ने की संस्कृति को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दे रही है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने स्पष्ट किया कि रीडिंग कल्चर को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 19वीं सदी की शुरुआत में ओडिशा के संबलपुर में अंग्रेजों के खिलाफ हुए एक बड़े संघर्ष में वीर सुरेंद्र साईं के भाई चाबिल साईं ने कुडोपाली में अपने प्राणों की आहुति दी थी। इस बलिदान की कहानी अब एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित की गई है, जिसका अनुवाद कई विदेशी भाषाओं में किया गया है। उन्होंने इस पहल के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) को बधाई दी।

Advertisement
Advertisement

डिजिटल युग पर बात करते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आज सरकार का लक्ष्य ज्ञान को सुलभ और समावेशी बनाना है, जहां भाषा बाधा नहीं बल्कि सेतु बने। इसी सोच के तहत राष्ट्रीय ई-लाइब्रेरी जैसी पहलें डिजिटल इंडिया के विजन को साकार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इन प्लेटफॉर्म्स पर 23 से अधिक भाषाओं में 6,000 से ज्यादा मुफ्त ई-बुक्स उपलब्ध होंगी, जिनमें टेक्स्ट-टू-स्पीच जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

कार्यक्रम में उन्होंने 'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया रेडियो पर ओंकारनाथ ठाकुर द्वारा गाया गया वंदे मातरम केवल एक संगीत प्रस्तुति नहीं थी, बल्कि स्वतंत्र भारत के जन्म का सांस्कृतिक उत्सव था। इस ऐतिहासिक विरासत को आज दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में प्रदर्शित किया जा रहा है, जो हमें अतीत से जोड़ते हुए भविष्य की दिशा दिखाती है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications