एआई क्लाउड से सुरक्षित होगा भारत का डेटा; सेना ने पेश किया सुरक्षित चैटिंग और ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म

भारतीय सेना ने इंडिया एआई समिट में स्वदेशी ड्यूल-यूज तकनीकें पेश की हैं। इनमें आपदा चेतावनी, सुरक्षित क्लाउड और एआई एग्जाम सिस्टम शामिल हैं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Feb 16, 2026 • 9:17 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
एआई क्लाउड से सुरक्षित होगा भारत का डेटा; सेना ने पेश किया सुरक्षित चैटिंग और ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म
भारतीय सेना ने इंडिया एआई समिट में स्वदेशी ड्यूल-यूज तकनीकें पेश की हैं। इनमें आपदा चेतावनी, सुरक्षित क्लाउड और एआई एग्जाम सिस्टम शामिल हैं।
Full Story: https://newstvindia.in/india-s-data-to-be-protected-from-ai-cloud-army-introduces-secure-chatting-and-translation-platform
https://newstvindia.in/india-s-data-to-be-protected-from-ai-cloud-army-introduces-secure-chatting-and-translation-platform
Copied
एआई क्लाउड से सुरक्षित होगा भारत का डेटा; सेना ने पेश किया सुरक्षित चैटिंग और ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म
एआई क्लाउड से सुरक्षित होगा भारत का डेटा; सेना ने पेश किया सुरक्षित चैटिंग और ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म
एआई क्लाउड से सुरक्षित होगा भारत का डेटा; सेना ने पेश किया सुरक्षित चैटिंग और ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म - 1

नई दिल्ली : भारतीय सेना ने इंडिया एआई समिट में दिखाया कि अब वह सिर्फ हथियारों की ताकत पर नहीं, बल्कि डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी तेजी से आगे बढ़ रही है। सेना ने कई ऐसी स्वदेशी एआई तकनीकें पेश कीं, जिनका फायदा सिर्फ सेना को ही नहीं बल्कि आम लोगों को भी मिल सकता है।

यही वजह है कि इन्हें ड्यूल-यूज तकनीक कहा जा रहा है, यानी एक ही तकनीक रक्षा और नागरिक दोनों कामों में उपयोगी है। सेना ने यहां एक ऐसा एआई एग्जाम सिस्टम प्रदर्शित किया, जो परीक्षा की कॉपी जांचने से लेकर नंबर देने और फीडबैक तैयार करने तक का काम खुद कर सकता है।

भारतीय सेना के मुताबिक, यह स्कूलों, कॉलेजों और ट्रेनिंग संस्थानों के लिए बहुत काम की चीज साबित हो सकती है। एक और खास सिस्टम यहां मौजूद है, जो किसी भी इलाके की रियल टाइम जानकारी एक जगह पर दिखा देता है। इससे ऑपरेशन की प्लानिंग और मॉनिटरिंग आसान हो जाती है। यही तकनीक आपदा के समय कंट्रोल रूम, स्मार्ट सिटी सिस्टम या इमरजेंसी रिस्पॉन्स में भी मदद कर सकती है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Gujarat Politics: भाजपा-कांग्रेस के तीन दशकों के शासन पर केजरीवाल का प्रहार; जामनगर में पेश किया विकास का 'पंजाब मॉडल'
NEW
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
Bengal Election 2026: 'बंगाल की बेटियों को अब चुप नहीं कराया जाएगा'- धर्मेंद्र प्रधान; आरजी कर पीड़िता की मां को टिकट मिलने पर छिड़ी सियासी जंग
flash_on
Rangla Punjab: कृषि सुधार और रिकॉर्ड राजस्व से बदली पंजाब की तस्वीर; सीएम भगवंत मान की नीतियों ने अन्नदाताओं को किया सशक्त
flash_on
भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल; ₹10 लाख के हेल्थ कार्ड से मिलेगी मुफ्त सुरक्षा, टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर
flash_on
'प्रदेश में नहीं होने देंगे पेट्रोल-डीजल और बिजली की कमी'मंत्री हीरालाल नागर का विपक्ष पर पलटवार; डोटासरा ने घेरा
flash_on
कूनो और गांधी सागर के बाद अब सागर में गूँजेगी चीतों की दहाड़; वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनेगा नया घर

सेना ने एक सुरक्षित एआई क्लाउड प्लेटफॉर्म भी पेश किया है। यहां इस प्लेटफॉर्म में चैट, डॉक्यूमेंट बनाना, अनुवाद करना, प्रेजेंटेशन तैयार करना जैसे काम एक ही सिस्टम से किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और बाहर लीक होने का खतरा नहीं होता। यहां प्रदर्शित सबसे अहम तकनीकों में से एक है आपदा की पहले से चेतावनी देने वाला सिस्टम।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

यह भूस्खलन, बाढ़ और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं की तीन से सात दिन पहले तक सटीक जानकारी दे सकता है। इससे सीमावर्ती इलाकों में तैनात जवानों के साथ-साथ आम लोगों और प्रशासन को भी समय रहते तैयारी का मौका मिल सकता है।

भारतीय सेना के मुताबिक, चेहरा पहचानने वाली एआई तकनीक भी यहां दिखाई गई है। यह वह तकनीक है जो फोटो और वीडियो के जरिए तुरंत पहचान कर सकती है। इसका उपयोग सुरक्षा, एयरपोर्ट, लापता लोगों की तलाश और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किया जा सकता है। वहीं, यहां एक मोबाइल आधारित सिस्टम ऐसा है जो किसी भी घटना की लोकेशन, तस्वीर और समय की जानकारी तुरंत भेज देता है।

इससे आपदा के समय राहत और बचाव कार्य तेज हो सकते हैं। ड्राइवर की थकान पकड़ने वाली मशीन भी यहां पेश की गई, जो गाड़ी चलाते समय झपकी आने पर तुरंत अलर्ट देती है। इससे सड़क हादसों को कम करने में मदद मिल सकती है।

इसके अलावा, सेना ने ऐसा पोर्टेबल एआई सिस्टम भी दिखाया, जो दूर-दराज या नेटवर्क से कटे इलाकों में भी काम कर सकता है। यह सीमावर्ती क्षेत्रों, आपदा प्रभावित इलाकों या ग्रामीण इलाकों के लिए बेहद उपयोगी है।

वाहनों की ट्रैकिंग से लेकर नकली यानी डीपफेक वीडियो पकड़ने वाली तकनीक और मोबाइल व वेबसाइट को साइबर हमलों से बचाने वाले एआई सिस्टम भी समिट में प्रदर्शित किए गए।

दरअसल, भारतीय सेना का फोकस साफ है: देश की सुरक्षा मजबूत करने के साथ-साथ ऐसी तकनीकें तैयार करना जो आम नागरिकों की सुरक्षा, डिजिटल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में भी काम आएं। इंडिया एआई समिट में पेश की गई ये पहलें दिखाती हैं कि सेना अब तकनीकी रूप से एक नए दौर में प्रवेश कर चुकी है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज

1
भारत बना दुनिया का AI हब: अश्विनी वैष्णव ने किया 270 अरब डॉलर के निवेश का खुलासा, 80 देशों ने थामा भारत का हाथ
2
सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत का 'महाशक्ति' बनने का आगाज़: पीएम मोदी ने किया इंडिया चिप लिमिटेड का भूमि पूजन; यूपी बनेगा ग्लोबल हब
3
भारत और फ्रांस की 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी': अशांत समय में दुनिया को स्थिरता देगा यह साथ प्रधानमंत्री मोदी
4
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
5
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications