'एपस्टीन फाइल्स' विवाद पर हरदीप पुरी का पलटवार: राहुल गांधी को बताया बेबुनियाद आरोप लगाने वाला नेता

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से नकारा। जानें एपस्टीन फाइल्स और रीड हॉफमैन के साथ अपनी मुलाकात पर पुरी ने क्या बड़े खुलासे किए।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Feb 11, 2026 • 6:43 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
1 month ago
'एपस्टीन फाइल्स' विवाद पर हरदीप पुरी का पलटवार: राहुल गांधी को बताया बेबुनियाद आरोप लगाने वाला नेता
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से नकारा। जानें एपस्टीन फाइल्स और रीड हॉफमैन के साथ अपनी मुलाकात पर पुरी ने क्या बड़े खुलासे किए।
Full Story: https://newstvindia.in/hardeep-puri-hits-back-at-rahul-gandhi-over-epstein-files-controversy
https://newstvindia.in/hardeep-puri-hits-back-at-rahul-gandhi-over-epstein-files-controversy
Copied
'एपस्टीन फाइल्स' विवाद पर हरदीप पुरी का पलटवार: राहुल गांधी को बताया बेबुनियाद आरोप लगाने वाला नेता
'एपस्टीन फाइल्स' विवाद पर हरदीप पुरी का पलटवार: राहुल गांधी को बताया बेबुनियाद आरोप लगाने वाला नेता

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सदन में दिए भाषण पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, "हमारे पास एक युवा नेता हैं, जिन्होंने आज संसद के सामने कुछ बातें रखीं। उन्हें बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत है।"

उन्होंने कहा कि दो तरह के नेता होते हैं। एक वे जो राजनीतिक व्यवस्था में जिम्मेदारी लेते हैं और अपनी जिंदगी समाज सेवा और देश को बदलने में लगा देते हैं, और यह सुनिश्चित करते हैं कि उनके जीवनकाल में देश 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाए। दूसरे नेता भी होते हैं, जो कभी-कभी देश में आते हैं, और जब वे संसद में आते हैं, तो जब कोई उन्हें कोई ठोस जवाब देता है और उनकी बात नहीं सुनता, तो वे सदन से चले जाते हैं। वह आज अपनी ही स्पीच के बाद चले गए।

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि युवा नेता को यह पता होना चाहिए कि एपस्टीन फाइल्स गलत कामों और आपराधिक मामलों से संबंधित हैं। फाइल्स में आरोप हैं कि एपस्टीन के पास एक द्वीप था, जहां वे अनैतिक काम करते थे। उन पीड़ितों ने अधिकारियों के खिलाफ मामले दर्ज कराए हैं। मेरी बातचीत का इससे कोई लेना-देना नहीं था।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Gujarat Politics: भाजपा-कांग्रेस के तीन दशकों के शासन पर केजरीवाल का प्रहार; जामनगर में पेश किया विकास का 'पंजाब मॉडल'
NEW
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
Bengal Election 2026: 'बंगाल की बेटियों को अब चुप नहीं कराया जाएगा'- धर्मेंद्र प्रधान; आरजी कर पीड़िता की मां को टिकट मिलने पर छिड़ी सियासी जंग
flash_on
Rangla Punjab: कृषि सुधार और रिकॉर्ड राजस्व से बदली पंजाब की तस्वीर; सीएम भगवंत मान की नीतियों ने अन्नदाताओं को किया सशक्त
flash_on
भगवंत मान सरकार की बड़ी पहल; ₹10 लाख के हेल्थ कार्ड से मिलेगी मुफ्त सुरक्षा, टीबी उन्मूलन पर विशेष जोर
flash_on
'प्रदेश में नहीं होने देंगे पेट्रोल-डीजल और बिजली की कमी'मंत्री हीरालाल नागर का विपक्ष पर पलटवार; डोटासरा ने घेरा
flash_on
कूनो और गांधी सागर के बाद अब सागर में गूँजेगी चीतों की दहाड़; वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनेगा नया घर

उन्होंने कहा कि नवंबर 2014 में मैं एक आम नागरिक था। किसी ने कहा कि वे भारत को देखना चाहते हैं। हमारी लिंक्डइन के संस्थापक रीड हॉफमैन के साथ अमेरिका के पश्चिमी तट पर एक बैठक हुई। मैंने अपने ईमेल की शुरुआत यह कहकर की कि मैं अब पहले से कहीं अधिक आश्वस्त हूं कि आज का भारत एक शानदार अवसर प्रस्तुत करता है और रीड हॉफमैन को भारत आकर आने वाले बदलावों को देखना चाहिए।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया को लेकर मैं नवंबर 2014 में इस बारे में बात कर रहा था। अगर मेरी याददाश्त सही है, तो यह परियोजना 2015 में शुरू हुई थी। मैं यहां एक दूरदर्शी आम नागरिक था, जो जानता था कि मोदी सरकार किस तरह का काम करने वाली है।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ईमेल में सवाल उठाया कि 'मुझे लगता है कि हरदीप पुरी को एपस्टीन से किसने मिलवाया...?' ये तथ्य सार्वजनिक रूप से ज्ञात हैं। 30 लाख ईमेल जारी किए जा चुके हैं। मैं मई 2009 से, जब मैंने संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत के रूप में कार्यभार संभाला, आठ साल तक न्यूयॉर्क में रहा। 2017 में मैं मंत्री बना। आठ वर्षों में संभवतः तीन या चार मुलाकातों का जिक्र है।

उन्होंने कहा कि मैंने युवा नेता राहुल गांधी को बताने का फैसला किया और उन्हें लिखे पत्र में मैंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत के पद से सेवानिवृत्त होने के कुछ महीनों बाद, मुझे अंतर्राष्ट्रीय शांति संस्थान (आईपीआई) में शामिल होने का निमंत्रण मिला। मैं सीधे तौर पर आईपीआई का हिस्सा नहीं था। आईपीआई या आईसीएम के प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में, मैं एपस्टीन से कुछ मौकों पर मिला। आईसीएम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से निपटता था, और एपस्टीन इसका हिस्सा नहीं थे।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज

1
भारत बना दुनिया का AI हब: अश्विनी वैष्णव ने किया 270 अरब डॉलर के निवेश का खुलासा, 80 देशों ने थामा भारत का हाथ
2
सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत का 'महाशक्ति' बनने का आगाज़: पीएम मोदी ने किया इंडिया चिप लिमिटेड का भूमि पूजन; यूपी बनेगा ग्लोबल हब
3
भारत और फ्रांस की 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी': अशांत समय में दुनिया को स्थिरता देगा यह साथ प्रधानमंत्री मोदी
4
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
5
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications