साबरमती आश्रम पहुंचे जर्मन चांसलर मर्ज़, बापू के चरखे और आदर्शों ने किया प्रभावित; विजिटर्स बुक में लिखी ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने साबरमती आश्रम का दौरा किया। बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मर्ज़ ने चरखा चलाने की कला को करीब से देखा। उन्होंने महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश को आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत बताया। जानें चांसलर ने गेस्ट बुक में क्या संदेश छोड़ा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 12:33 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
साबरमती आश्रम पहुंचे जर्मन चांसलर मर्ज़, बापू के चरखे और आदर्शों ने किया प्रभावित; विजिटर्स बुक में लिखी ये बड़ी बात
 बापू के चरखे और आदर्शों ने किया प्रभावित; विजिटर्स बुक में लिखी ये बड़ी बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने साबरमती आश्रम का दौरा किया। बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मर्ज़ ने चरखा चलाने की कला को करीब से देखा। उन्होंने महात्मा गांधी के अहिंसा के संदेश को आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत बताया। जानें चांसलर ने गेस्ट बुक में क्या संदेश छोड़ा।
Full Story: https://newstvindia.in/german-chancellor-merz-arrives-in-sabarmati-ashram-bapu-s-charkha-and-ideals-impressed-this-big-thing-is-written-in-the-visitors-book
https://newstvindia.in/german-chancellor-merz-arrives-in-sabarmati-ashram-bapu-s-charkha-and-ideals-impressed-this-big-thing-is-written-in-the-visitors-book
Copied
साबरमती आश्रम पहुंचे जर्मन चांसलर मर्ज़, बापू के चरखे और आदर्शों ने किया प्रभावित; विजिटर्स बुक में लिखी ये बड़ी बात
Sabarmati Ashram पहुंचे जर्मन चांसलर मर्ज़, बापू के चरखे और आदर्शों ने किया प्रभावित; विजिटर्स बुक में लिखी ये बड़ी बात
साबरमती आश्रम पहुंचे जर्मन चांसलर मर्ज़, बापू के चरखे और आदर्शों ने किया प्रभावित; विजिटर्स बुक में लिखी ये बड़ी बात - 1
साबरमती आश्रम पहुंचे जर्मन चांसलर मर्ज़, बापू के चरखे और आदर्शों ने किया प्रभावित; विजिटर्स बुक में लिखी ये बड़ी बात - 2
Advertisement
Advertisement

अहमदाबाद, : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज महात्मा गांधी के साबरमती स्थित आश्रम पहुंचे। प्रधानमंत्री ने मर्ज का बापू की विरासत से सीधा साक्षात्कार करवाया। उन अभूतपूर्व क्षणों की तस्वीरों को विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया।

एमईए ने तीन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, "महात्मा की विरासत को साथ में देखना, साझा मूल्यों का जश्न मनाना है। पीएम मोदी और फ्रेडरिक मर्ज साबरमती आश्रम पहुंचे, वहीं जहां से गांधी जी ने दांडी मार्च का आगाज किया था। दोनों ने बापू की प्रतिमा पर फूल भी अर्पित किए और उनके चिरस्थायी आदर्शों पर गहनता से विचार किया। मर्ज ने चरखा चलते हुए देखा और बापू के विजन की अनंत विरासत को खुद महसूस किया।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर के बीच सोमवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर कनवेंशन सेंटर में द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। यह बैठक दोनों देशों के बीच 25 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हुई।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
अमित शाह का लोकसभा में भाषण: नक्सलवाद पर राहुल गांधी और अर्बन नक्सलियों को घेरा
NEW
flash_on
सबरीमाला सोना चोरी: राहुल गांधी के आरोप पर भाजपा का पलटवार, वीडियो जारी कर कहा- 'झूठ सामने आया'
flash_on
बंगाल चुनाव: भाजपा ने चुनाव आयोग में की ममता बनर्जी की शिकायत; "प्रशासन और पुलिस पर टीएमसी का कब्जा"
flash_on
मुंडू पहनकर मंच पर पहुंचे PM मोदी, पलक्कड़ में साधा विपक्ष पर निशाना
flash_on
6,000 पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी कनेक्शन, उपलब्धता में होगा सुधार
flash_on
माधवपुर मेला 2026: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक; पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, बताया गुजरात और पूर्वोत्तर का अटूट रिश्ता
flash_on
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं ये जरूरी फाइनेंशियल नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, तकनीक, शिक्षा, स्किल और मोबिलिटी में सहयोग पर चर्चा की। इसके अलावा रक्षा और सुरक्षा, विज्ञान, अनुसंधान, हरित विकास, और लोगों के बीच संबंधों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर भी ध्यान दिया गया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

मर्ज दो दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। पीएम मोदी संग उन्होंने सोमवार सुबह सबसे पहले अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचकर महात्मा गांधी को नमन किया था। आश्रम के बाद मोदी-मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे थे। यहां पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में शामिल होकर साथ में पतंग उड़ाई थी।

मर्ज ने आश्रम का दौरा करने के बाद गेस्ट बुक में लिखा- महात्मा गांधी की अहिंसा की अवधारणा, स्वतंत्रता की शक्ति में उनका विश्वास और हरेक व्यक्ति की गरिमा में उनकी आस्था आज भी लोगों को प्रेरित करती है। गांधी के आदर्शों की आज पहले से कहीं ज्यादा जरूरत है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications