पंजाब की तरक्की पर फोकस: सीएम भगवंत मान ने गुलज़ार इंदर सिंह चाहल को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन गुलज़ार इंदर सिंह चाहल से मुलाकात में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की तरक्की, रोजगार सृजन और जनकल्याण योजनाओं को मजबूत करने पर ज़ोर दिया।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन गुलज़ार इंदर सिंह चाहल को राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा ताकि लोगों की भलाई को अधिक से अधिक सुनिश्चित किया जा सके।
इस मौके पर वाइस चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppइस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की तरक्की के लिए योजनाबंदी बनाने, विभिन्न सेक्टरों के विकास के लिए योजनाएं तैयार करने समेत अन्य रणनीतियां तैयार करने में आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड द्वारा राज्य सरकार को सहयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और आम लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार कर रही है जिसके लिए बोर्ड को सहयोग करते रहना चाहिए।