Irrfan Khan Birth Anniversary: कभी राजेश खन्ना के घर ठीक किया था AC, संघर्षों से तपकर 'लीजेंड' बने थे इरफान खान

जयपुर के एक साधारण परिवार से निकलकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले इरफान खान की कल जयंती है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के संघर्षों से लेकर 'द लंच बॉक्स' की सफलता तक, जानें उस अभिनेता की अनसुनी कहानी जिसने अपनी आंखों से अभिनय करना सिखाया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 6, 2026 • 9:28 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
Irrfan Khan Birth Anniversary: कभी राजेश खन्ना के घर ठीक किया था AC, संघर्षों से तपकर 'लीजेंड' बने थे इरफान खान
 खन्ना के घर ठीक किया था AC, संघर्षों से तपकर 'लीजेंड' बने थे इरफान खान
जयपुर के एक साधारण परिवार से निकलकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले इरफान खान की कल जयंती है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के संघर्षों से लेकर 'द लंच बॉक्स' की सफलता तक, जानें उस अभिनेता की अनसुनी कहानी जिसने अपनी आंखों से अभिनय करना सिखाया।
Full Story: https://newstvindia.in/irrfan-khan-birth-anniversary-did-he-ever-fix-rajesh-khanna-s-house-irrfan-khan-became-legend-due-to-struggles
https://newstvindia.in/irrfan-khan-birth-anniversary-did-he-ever-fix-rajesh-khanna-s-house-irrfan-khan-became-legend-due-to-struggles
Copied
Irrfan Khan Birth Anniversary: कभी राजेश खन्ना के घर ठीक किया था AC, संघर्षों से तपकर 'लीजेंड' बने थे इरफान खान
Irrfan Khan Birth Anniversary: कभी राजेश खन्ना के घर ठीक किया था AC, संघर्षों से तपकर 'लीजेंड' बने थे इरफान खान
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : सिनेमा की दुनिया में कई चेहरे आते हैं, कुछ चमकते हैं और कुछ ऐसे होते हैं, जो अपनी अनोखी प्रतिभा और सादगी से दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाते हैं। छोटे से शहर से निकलकर बड़े पर्दे पर अपनी छाप छोड़ने की यात्रा आसान नहीं होती, लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो मुश्किलों को चुनौती मानकर अपनी पहचान बनाते हैं। उनकी अदाकारी में एक सहजता और जीवन का सच झलकता है, जिसे देख लोग अपने आप को कहीं न कहीं उनकी जीवन यात्रा का हिस्सा मान लेते हैं।

दिवंगत एक्टर इरफान खान का नाम उन्हीं में से एक है। राजस्थान के जयपुर में 7 जनवरी 1967 को एक मुस्लिम पठान परिवार में जन्मे इरफान का शुरुआती करियर आसान नहीं था। उनका परिवार किसी क्रिएटिव बैकग्राउंड से नहीं था, इसलिए एक्टिंग का सपना देखना उनके लिए अपने आप में एक बड़ा रिस्क था। इरफान खुद कहते थे, “मैंने कुछ फिल्में देखीं और एक्टर बनने का सपना देख लिया। ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा रिस्क था।”

इरफान के शुरुआती दिन काफी मुश्किलों भरे थे। जब उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में दाखिला लिया, उसी वक्त उनके पिता का निधन हो गया। घर से पैसे मिलने बंद हो गए, लेकिन इरफान ने हार नहीं मानी और एनएसडी से मिलने वाली फेलोशिप के जरिए अपना कोर्स पूरा किया। एक्टिंग से पहले उन्हें मुंबई में इलेक्ट्रिशियन का काम करना पड़ा। बताया जाता है कि उन्हें राजेश खन्ना के घर एसी ठीक करने का काम मिला। जब उन्होंने पहली बार राजेश खन्ना को देखा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
NEW
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं
flash_on
पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा... 'धुरंधर 2' की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ
flash_on
कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की

इरफान ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की। साल 1985 में दूरदर्शन का सीरियल 'श्रीकांत' उनके लिए पहला बड़ा अनुभव था। इसके अलावा उन्होंने भारत एक खोज, चाणक्य, चंद्रकांता, सारा जहां हमारा, बनेगी अपनी बात और संजय खान के धारावाहिक जय हनुमान में भी काम किया। जय हनुमान में इरफान ने महर्षि वाल्मीकि की भूमिका निभाई थी, जिसमें वाल्मीकि बनने से पहले उनका डाकू वाला पार्ट दिखाया गया था। हालांकि, इस भूमिका को लेकर पंजाब के वाल्मीकि समाज ने विरोध भी किया था।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इसी दौरान मीरा नायर ने उन्हें फिल्म 'सलाम बॉम्बे' में कैमियो रोल दिया, लेकिन उनका सीन कट हो गया। मीरा नायर ने उन्हें वादा दिया कि किसी दूसरी फिल्म में उन्हें लीड रोल मिलेगा। और यह वादा उन्होंने साल 2006 में फिल्म 'द नेमसेक' में पूरा किया। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें अमेरिका में छह महीने बिताने के लिए महज 10 लाख रुपए मिले थे। उस समय तक उनके संघर्ष खत्म नहीं हुए थे, लेकिन उनके आत्मविश्वास ने उन्हें कभी हारने नहीं दिया।

इरफान खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन और यादगार फिल्मों में काम किया। द लंच बॉक्स, करीब करीब सिंगल, पीकू, मदारी, कारवां, ब्लैकमेल, अंग्रेजी मीडियम जैसी फिल्मों में उनके किरदारों ने दर्शकों को हंसाया, रुलाया और सोचने पर मजबूर किया। उनके अभिनय की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने हर किरदार को बेहद असली और संवेदनशील तरीके से निभाया। उनकी आंखों में भाव था, उनकी आवाज में ताकत थी और उनकी चुप्पी में भी कहानी समाई रहती थी।

Advertisement
Advertisement

इरफान न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 29 अप्रैल 2020 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications