"डांस के नाम से ही चढ़ जाता था बुखार", सनी देओल ने 'बॉर्डर-2' के सेट पर खोला सालों पुराना राज; बोले- श्रीदेवी के सामने आने में लगती थी शर्म

सनी देओल ने खुलासा किया है कि फिल्मों में डांस करना उनके लिए सबसे कठिन काम रहा है। 'बॉर्डर-2' की शूटिंग के दौरान उन्होंने बताया कि गानों की शूटिंग से बचने के लिए वे सेट से गायब हो जाते थे और घबराहट में उन्हें बुखार तक आ जाता था।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 26, 2026 • 7:51 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
"डांस के नाम से ही चढ़ जाता था बुखार", सनी देओल ने 'बॉर्डर-2' के सेट पर खोला सालों पुराना राज; बोले- श्रीदेवी के सामने आने में लगती थी शर्म
सनी देओल ने खुलासा किया है कि फिल्मों में डांस करना उनके लिए सबसे कठिन काम रहा है। 'बॉर्डर-2' की शूटिंग के दौरान उन्होंने बताया कि गानों की शूटिंग से बचने के लिए वे सेट से गायब हो जाते थे और घबराहट में उन्हें बुखार तक आ जाता था।
Full Story: https://newstvindia.in/fever-used-to-climb-in-the-name-of-dance-sunny-deol-opens-years-old-secret-on-the-set-of-border-2-said-shame-used-to-come-in-front-of-sridevi
https://newstvindia.in/fever-used-to-climb-in-the-name-of-dance-sunny-deol-opens-years-old-secret-on-the-set-of-border-2-said-shame-used-to-come-in-front-of-sridevi
Copied
"डांस के नाम से ही चढ़ जाता था बुखार", सनी देओल ने 'बॉर्डर-2' के सेट पर खोला सालों पुराना राज; बोले- श्रीदेवी के सामने आने में लगती थी शर्म
"डांस के नाम से ही चढ़ जाता था बुखार", सनी देओल ने 'बॉर्डर-2' के सेट पर खोला सालों पुराना राज; बोले- श्रीदेवी के सामने आने में लगती थी शर्म
Advertisement
Advertisement

मुंबई : 'बेताब' फिल्म से अमृता सिंह के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले अभिनेता सनी देओल अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'बॉर्डर-2' को लेकर छाए हैं।

फिल्म को सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक में बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है, लेकिन इसी बीच अभिनेता ने खुलासा किया है कि उन्हें फिल्मों की शूटिंग के दौरान सबसे ज्यादा मुश्किल काम क्या लगता है। अभिनेता ने यह तक कहा कि उन्हें इस काम की वजह से बुखार भी आ जाता है।

सनी देओल ने 'बॉर्डर-2' की शूटिंग की एक क्लिप शेयर की है जिसमें बारिश की वजह से सभी लोग एक साथ बैठे दिख रहे हैं। बारिश हो रही थी और डायरेक्टर अनुराग जानना चाहते थे कि अभिनेता को शूटिंग के लिहाज से किस गाने को शूट करने में ज्यादा मुश्किल हुई थी। वीडियो में सनी देओल हंसते हुए जवाब देते हैं कि "सारे गानों की शूटिंग के दौरान मुश्किल हुई, जिस गाने में डांस था, वो गाना करना मेरे लिए हमेशा मुश्किल रहा है। गाने की शूटिंग के दौरान तो मैं शूटिंग पर जाता ही नहीं था, एक दिन खुद को समझाने में लगता था और कभी-कभी बुखार भी आ जाता था लेकिन आखिर में जैसे-तैसे करना ही पड़ता था।" अभिनेता की बात सुनकर सभी लोग हंस पड़ते हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
NEW
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं
flash_on
पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा... 'धुरंधर 2' की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ
flash_on
कृष्णा कुमार ने परिवार के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर खुशी जाहिर की

ये बात तो सभी जानते हैं कि सनी देओल से डांस कराना सबसे मुश्किल काम है। इंडस्ट्री के कई कोरियोग्राफर खुलासा कर चुके हैं कि अभिनेता को गानों पर नचाना बहुत मुश्किल है। सनी ने खुद माना है कि डांस के मामले में वे बहुत शर्मीले हैं। श्रीदेवी के साथ फिल्म 'चालबाज' में अभिनेता के लिए डांस करना बहुत मुश्किल रहा था। अभिनेता का कहना था कि श्रीदेवी बहुत अच्छी डांसर हैं और उनके सामने डांस करना असहज महसूस कराता है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान वे 2 घंटे तक सेट से गायब रहे थे और बहुत समझाने के बाद उन्होंने श्रीदेवी के साथ रोमांटिक गाना करने के लिए 'हां' की थी।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सोशल मीडिया पर भी अभिनेता के डांस स्टेप्स पर मीम बनते हैं। अभिनेता का आइकॉनिक सॉन्ग 'यारा ओ यारा' का हुक स्टेप आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होता है। उनके दूसरे गाने 'मेरा दिल ले गई ओ कम्मो किधर' में ही अभिनेता के डांसिंग स्किल्स का खूब मजाक बनाया जाता है। यूजर्स का कहना है कि ऐसा लगता है कि वे डांस नहीं बल्कि जिम में वर्कआउट कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications