क्या आप भी खाते है मेयोनीज जाने इस से बॉडी पर पड़ने वाले इफेक्ट
Mayonnaise खाने के कई सारे इफेक्ट हमारी बॉडी पर पड़ता हैं यह हमारे बालों से लेकर हमारे हार्ट तक को इंपैक्ट करता है इसलिए आपको इसके यूज का सही तरीका पता होना चाहिए।
क्या आप भी खाते है मेयोनीज जाने इस से बॉडी पर पड़ने वाले इफेक्ट
मेयोनीज हमारी बॉडी पर कई तरीके से इंपैक्ट डालता है कई लोग इसे डेली रूटीन की तरह भी अपने खाने में यूज में लेते हैं आप चाहे इसे खाने में यूज करें या फिर अपने बालों और स्क्रीन पर लगे यह हर तरीके से इफेक्ट डालता है अभी इस आर्टिकल में हम डिटेल्स में बात करेंगे कि इसके क्या इफेक्ट रहते है।
क्या है मेयोनीज
मेयोनीज एक तरीके का सॉस है जो खास तौर से अंडे की जर्दी, जैतून का तेल, सिरका या नींबू का रस और नमक से बनाई जाती है। यह घर पर भी आसानी से तैयार की जा सकती है और खाने को टेस्टी बनाती है। इसमें मिलने वाले फैट्स और प्रोटीन शरीर के लिए एनर्जी का सोर्स होते हैं लेकिन कमर्शियल मेयोनीज में प्रिजर्वेटिव्स भी मिले होते हैं।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsApp
क्या होगा खाने पर असर
मेयोनीज खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स और प्रोटीन भरपूर होते हैं। यह सैंडविच, सलाद या बर्गर को बहुत टेस्टी बनाती है लेकिन ज्यादा खाने से कैलोरी बढ़ती है जो वजन भी बढ़ाती है। इसमें आपको विटामिन भी मिल जाएंगे। इस में विटामिन E और K भी इसमें पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग करते हैं।
READ MORE - सर्दियों में अक्सर बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को करें आसानी से कम जानें घरेलू उपाय
वजन पर इफेक्ट
अगर आप वजन बढ़ाना चाह रहे हैं तो आपके लिए मेयोनीज बहुत खास है। एक चम्मच मेयोनीज में करीब 100 कैलोरी होती हैं जो बिना सोचे ज्यादा खाने पर पेट की चर्बी बढ़ा सकती हैं। यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए थोड़ा रिस्की है। अगर आप इसे लिमिटेड क्वांटिटी में लेते हैं तो कोई दिक्कत नहीं होगी।
हार्ट की सेहत पर इफेक्ट
यह आपके हार्ट पर भी बहुत ही गहरा असर डालता है। मेयोनीज में कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की अच्छी क्वांटिटी होती है जो ज्यादा लेने पर ब्लड प्रेशर बढ़ा सकती है। हार्ट पेशेंट्स को इससे परहेज करना चाहिए क्योंकि फैट लेवल हाई होने से आर्टरी में ब्लॉकेज का खतरा रहता है। घर की बनी मेयोनीज कम नुकसान पहुंचाती है।
READ MORE - मकर संक्रांति में खाएं तिल के लड्डू बॉडी को मिलेंगे कई सारे फायदे
बालों के लिए बेनिफिशियल
मेयोनीज को हेयर मास्क के रूप में लगाने से बालों को गहरा न्यूट्रिशन मिलता है। इसमें मौजूद तेल और अंडे बालों को मुलायम, ग्लोइंग और स्ट्रांग बनाते हैं इस के साथ ही फ्रिज़ीनेस कम करते हैं। इसे हफ्ते में एक बार लगाने से स्प्लिट एंड्स की प्रॉब्लम कम होती है।
स्किन पर इफेक्ट
स्किन पर मेयोनीज लगाने से नमी रहती है और ड्राई स्किन ठीक होती है। वहीं विटामिन ई से झुर्रियां भी कम होती हैं लेकिन ऑयली स्किन वालों को इससे पिंपल्स हो सकते हैं। इसे फेस पैक में मिलाकर यूज करें तो स्किन सॉफ्ट रहती है। अगर आप अपनी स्किन को निखारना चाहते हैं तो आपको एक बार यह जरूर ट्राई करना चाहिए।
ज्यादा यूज के नुकसान
किसी भी चीज को अगर आप ज्यादा यूज करते हैं तो उसके आपको साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते है। कई बार ज्यादा मेयोनीज खाने या लगाने से सिरदर्द, उल्टी या पेट की गड़बड़ी हो सकती है। वहीं बालों पर बार बार लगाने से स्कैल्प ऑयली हो जाता है।
READ MORE - बादाम का छिलका फेंकने की बजाय फेस पर करें यूज , बनेगा हेल्दी और ग्लोइंग