तेज प्रताप यादव के घर मकर संक्रांति पर मनेगा जश्न! 'चाचा' रामकृपाल यादव को दिया दही-चूड़ा का न्योता; जानें क्यों खास है यह मुलाकात

जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने 14 जनवरी को अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया। 'चाचा-भतीजे' के इस मिलन और राजनीतिक मतभेदों के बीच पारिवारिक रिश्तों की चर्चा तेज है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 10:31 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
तेज प्रताप यादव के घर मकर संक्रांति पर मनेगा जश्न! 'चाचा' रामकृपाल यादव को दिया दही-चूड़ा का न्योता; जानें क्यों खास है यह मुलाकात
नेगा जश्न! 'चाचा' रामकृपाल यादव को दिया दही-चूड़ा का न्योता; जानें क्यों खास है यह मुलाकात
जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने 14 जनवरी को अपने आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव और अशोक चौधरी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया। 'चाचा-भतीजे' के इस मिलन और राजनीतिक मतभेदों के बीच पारिवारिक रिश्तों की चर्चा तेज है।
Full Story: https://newstvindia.in/celebrate-makar-sankranti-at-tej-pratap-yadav-s-house-chacha-invites-ram-kripal-yadav-to-dahi-chuda-know-why-this-meeting-is-special
https://newstvindia.in/celebrate-makar-sankranti-at-tej-pratap-yadav-s-house-chacha-invites-ram-kripal-yadav-to-dahi-chuda-know-why-this-meeting-is-special
Copied
तेज प्रताप यादव के घर मकर संक्रांति पर मनेगा जश्न! 'चाचा' रामकृपाल यादव को दिया दही-चूड़ा का न्योता; जानें क्यों खास है यह मुलाकात
तेज प्रताप यादव के घर मकर संक्रांति पर मनेगा जश्न! 'चाचा' रामकृपाल यादव को दिया दही-चूड़ा का न्योता; जानें क्यों खास है यह मुलाकात
Advertisement
Advertisement

पटना : जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को दही चूड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस सिलसिले में उन्होंने बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया।

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि उन्हें जन शक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव की ओर से दही चूड़ा कार्यक्रम का निमंत्रण मिला है और मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया है। मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि मैं इस कार्यक्रम में जाऊंगा।

तेजप्रताप यादव 14 जनवरी को बड़े स्तर पर दही चूड़ा कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं और इस कार्यक्रम के सिलसिले में वे लगातार बिहार सरकार में मंत्रियों को निमंत्रण दे रहे हैं। उन्होंने सोमवार को मंत्री रामकृपाल के अलावा, मंत्री अशोक चौधरी को भी न्योता दिया।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
NEW
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"
flash_on
पटना में होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने जब्त की 480 लीटर विदेशी शराब

रामकृपाल यादव को न्योता देने के बाद जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे मेरे चाचा हैं और हमारे पिता के साथ उनका लंबा रिश्ता रहा है। आज मैंने उन्हें न्योता दिया। राजनीतिक मतभेद एक बात है, लेकिन पारिवारिक रिश्ते दूसरी बात है। मुझे उम्मीद है कि वे मेरे न्योते पर जरूर आएंगे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि तेज प्रताप और मेरे बीच पिछले 30-35 सालों से पारिवारिक रिश्ते हैं। मैंने उसे बचपन से लेकर आज तक बड़ा होते देखा है। मुझे बहुत खुशी है कि उसने मकर संक्रांति दही चूड़ा कार्यक्रम में अपने चाचा को बुलाया है। मैं जरूर जाऊंगा और उसे आशीर्वाद दूंगा।

तेजप्रताप यादव ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा कि बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव से कृषि विभाग में पहुंचकर उनसे मुलाकात की और आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम हेतु आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। साथ ही उन्हें नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा कि बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी से उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम के लिए आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया। साथ ही उन्हें नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications