बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 शुरू: 13.17 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल

बिहार में सोमवार से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में इस वर्ष 13.17 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Feb 2, 2026 • 12:38 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
2 months ago
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 शुरू: 13.17 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल
बिहार में सोमवार से 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत हो गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में इस वर्ष 13.17 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
Full Story: https://newstvindia.in/bihar-intermediate-exam-2026-commences-more-than-13-17-lakh-students-appear-in-exam
https://newstvindia.in/bihar-intermediate-exam-2026-commences-more-than-13-17-lakh-students-appear-in-exam
Copied
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 शुरू: 13.17 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 शुरू: 13.17 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल

पटना : बिहार में सोमवार से 12वीं (इंटरमीडिएट) की वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा आयोजित होने वाली इस परीक्षा में सभी संकाय के कुल 13.17 लाख से अधिक परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में जीव विज्ञान और दर्शनशास्त्र के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। 13 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने के लिए बीएसईबी ने पूरी तैयारी की है। इस परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी समेत तमाम तरह के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 1762 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे। प्रत्येक जिले में चार मॉडल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां केवल छात्राएं शामिल होंगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 9:30 से शुरू हुई है। पहली पाली की परीक्षा 12:45 तक चलेगी जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 से 5:15 बजे तक रखा गया है।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
NEW
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"
flash_on
पटना में होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने जब्त की 480 लीटर विदेशी शराब
flash_on
दरभंगा कांड: पीड़ित परिवार से मिले प्रशांत किशोर, बोले- 'बिहार में चल रहा अफसरों का जंगलराज'
flash_on
लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें? तेजस्वी यादव ने कोर्ट में आरोपों को नकारा, अब ट्रायल में खुलेंगे घोटाले के राज
flash_on
जहानाबाद में बवाल: पप्पू यादव की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे लोग, फूंका सम्राट चौधरी का पुतला

छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। पहले दिन दूसरी पाली में कला संकाय और वाणिज्य संकाय के परीक्षार्थियों के लिए अर्थशास्त्र की परीक्षा होनी है। इस परीक्षा में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राएं शामिल हो रही हैं। नकल पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से परीक्षार्थियों को दो चरणों में कड़ी तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

परीक्षा केंद्र के 200 मीटर दायरे में अनधिकृत प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षा प्रक्रिया में बाधा डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट प्रतिबंधित किए गए हैं। इस वर्ष छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष ‘मॉडल परीक्षा केंद्र’ भी स्थापित किए गए हैं।

पूरे बिहार में 152 मॉडल केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 4 पटना में स्थित हैं। राज्य के सभी मॉडल परीक्षा केंद्रों पर केवल छात्राएं परीक्षा देंगी और इन केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, निरीक्षक और सभी सुरक्षाकर्मी महिलाएं होंगी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज

1
भारत बना दुनिया का AI हब: अश्विनी वैष्णव ने किया 270 अरब डॉलर के निवेश का खुलासा, 80 देशों ने थामा भारत का हाथ
2
सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत का 'महाशक्ति' बनने का आगाज़: पीएम मोदी ने किया इंडिया चिप लिमिटेड का भूमि पूजन; यूपी बनेगा ग्लोबल हब
3
भारत और फ्रांस की 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी': अशांत समय में दुनिया को स्थिरता देगा यह साथ प्रधानमंत्री मोदी
4
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
5
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications