Air India क्रैश: अहमदाबाद में 265 की मौत, शवों की पहचान अब DNA सैंपल से

अहमदाबाद विमान हादसे में फ्लाइट में सवार लोगों के अलावा, रिहायशी इलाके में रह रहे लोगों की भी मौत हुई है। 50 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Jun 13, 2025 • 7:18 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
9 months ago
Air India क्रैश: अहमदाबाद में 265 की मौत, शवों की पहचान अब DNA सैंपल से
अहमदाबाद विमान हादसे में फ्लाइट में सवार लोगों के अलावा, रिहायशी इलाके में रह रहे लोगों की भी मौत हुई है। 50 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।
Full Story: https://newstvindia.in/air-india-crash-265-dead-in-ahmedabad-bodies-now-identified-from-dna-samples
https://newstvindia.in/air-india-crash-265-dead-in-ahmedabad-bodies-now-identified-from-dna-samples
Copied
Air India क्रैश: अहमदाबाद में 265 की मौत, शवों की पहचान अब DNA सैंपल से
Air India क्रैश: अहमदाबाद में 265 की मौत, शवों की पहचान अब DNA सैंपल से

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा हुआ, जब एयर इंडिया की फ्लाइट 171, जो बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थी, टेकऑफ के तुरंत बाद बीजे मेडिकल कॉलेज और सिविल अस्पताल हॉस्टल से टकरा गई। पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने अब तक 265 शव बरामद होने की पुष्टि की है।

विमान में 230 यात्री और 12 क्रू सदस्य सवार थे। हादसे के समय विमान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ था।

हादसे में एकमात्र जीवित बचे रमेश कुमार, अस्पताल में भर्ती

पुलिस कमिश्नर विद्या चौधरी के अनुसार, हादसे में केवल एक व्यक्ति—रमेश कुमार विश्वास—जीवित मिले हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं और वर्तमान में वे सिविल अस्पताल में भर्ती हैं।
रमेश ने बताया कि टेकऑफ के 30 सेकंड के भीतर विमान में तेज धमाका हुआ और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचे आशुतोष महाराज; हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
NEW
flash_on
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान
flash_on
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
flash_on
Women's Reservation: 2029 तक लागू होगा महिला आरक्षण; 2011 की जनगणना बनेगी आधार और लोकसभा सीटें बढ़कर होंगी 816
flash_on
West Asia Crisis: संसद में आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक; राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता, जयशंकर देंगे 'होर्मुज संकट' पर ब्रीफिंग
flash_on
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: धर्म परिवर्तन के बाद SC स्टेटस पर बोले विवेक तन्खा; UCC और पश्चिम एशिया संकट पर भी रखी राय
flash_on
श्रीलंका के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच वार्ता; समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा संकट पर बनी सहमति, ट्रंप से भी हुई चर्चा

क्षत-विक्षत शवों की डीएनए से होगी पहचान

घटनास्थल से जो शव बरामद किए गए हैं, वे इस हद तक क्षत-विक्षत हैं कि पहचान कर पाना असंभव है। पुलिस ने पुष्टि की है कि मृतकों की पहचान डीएनए जांच के ज़रिए की जाएगी।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल से मलबा हटाने और शवों की तलाश में जुटी हैं।

एएआईबी और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने शुरू की जांच

भारत सरकार ने एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को हादसे की जांच सौंपी है। इसके साथ ही अमेरिका और ब्रिटेन की जांच टीमें भी भारत पहुंच चुकी हैं
गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शाह ने शवों की पहचान, मुआवजा वितरण और सहायता कार्यों की समीक्षा भी की।

टाटा ग्रुप का बड़ा ऐलान, मृतकों को ₹1 करोड़ का मुआवजा

एयर इंडिया के मालिक टाटा ग्रुप ने हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्रियों के परिजनों को ₹1 करोड़ रुपये मुआवजे की घोषणा की है।
विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी इस हादसे में मारे गए यात्रियों में शामिल बताए जा रहे हैं।

हेल्पलाइन नंबर जारी

परिजनों को सहायता देने के लिए एयर इंडिया द्वारा निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं:

  • भारत: 18005691444

  • अंतरराष्ट्रीय: +91 8062779200

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार: "धुएं का गुबार और आग की लपटें हर ओर"

मेघनीनगर में स्थानीय लोगों ने बताया कि जैसे ही विमान हॉस्टल पर गिरा, चारों तरफ काले धुएं का गुबार फैल गया और तेज आग की लपटें दिखाई देने लगीं।
वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें हादसे की भयावहता स्पष्ट दिखती है।

  • एयर इंडिया फ्लाइट 171, बोइंग 787-8 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी।

  • टेकऑफ के बाद विमान हॉस्टल भवन से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त।

  • 265 लोगों की मौत की पुष्टि; एकमात्र जीवित बचे रमेश कुमार।

  • डीएनए परीक्षण से शवों की पहचान की जा रही है।

  • एएआईबी, अमेरिका और यूके की टीमें जांच में जुटीं।

  • केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने राहत और पुनर्वास कार्य तेज किए।

  • मृतकों को ₹1 करोड़ का मुआवजा।

  • पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी मृतकों में शामिल।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications