अहमदाबाद विमान हादसा: 242 यात्रियों में से रमेश कुमार चमत्कारिक रूप से ज़िंदा बचे, भाई लापता

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून को हुए भयानक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हादसे में अब तक कितने लोगों की जान गई, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस दुखद घटना के बीच एक चमत्कार सामने आया है—एक यात्री, रमेश कुमार विश्वास, मौत के मुँह से बाहर निकल आए।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin
Jun 13, 2025 • 7:04 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
9 months ago
अहमदाबाद विमान हादसा: 242 यात्रियों में से रमेश कुमार चमत्कारिक रूप से ज़िंदा बचे, भाई लापता
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून को हुए भयानक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हादसे में अब तक कितने लोगों की जान गई, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस दुखद घटना के बीच एक चमत्कार सामने आया है—एक यात्री, रमेश कुमार विश्वास, मौत के मुँह से बाहर निकल आए।
Full Story: https://newstvindia.in/ahmedabad-plane-crash-ramesh-kumar-miraculously-survives-among-242-passengers-brother-missing
https://newstvindia.in/ahmedabad-plane-crash-ramesh-kumar-miraculously-survives-among-242-passengers-brother-missing
Copied
अहमदाबाद विमान हादसा: 242 यात्रियों में से रमेश कुमार चमत्कारिक रूप से ज़िंदा बचे, भाई लापता
अहमदाबाद विमान हादसा: 242 यात्रियों में से रमेश कुमार चमत्कारिक रूप से ज़िंदा बचे, भाई लापता

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार, 12 जून को हुए भयानक विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हादसे में अब तक कितने लोगों की जान गई, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस दुखद घटना के बीच एक चमत्कार सामने आया है—एक यात्री, रमेश कुमार विश्वास, मौत के मुँह से बाहर निकल आए।

चमत्कारिक बचाव: रमेश का जीवन संघर्ष

40 वर्षीय रमेश कुमार विश्वास, जो विमान की सीट 11A पर बैठे थे, हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लेकिन जीवित बच निकले। उन्हें सिविल अस्पताल, अहमदाबाद में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि टेकऑफ के महज 30 सेकंड बाद ही विमान जोरदार धमाके के साथ गिर पड़ा और चारों ओर धुआँ और आग फैल गई। रमेश ने कहा, "मेरे होश में आने पर चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी थीं। डर के मारे मैं तुरंत दौड़ पड़ा। फिर किसी ने मुझे पकड़कर एंबुलेंस में बिठाया।"

यह भी पढ़े : अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व CM विजय रुपाणी का निधन, विमान टेकऑफ के दो मिनट बाद गिरा

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचे आशुतोष महाराज; हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
NEW
flash_on
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान
flash_on
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
flash_on
Women's Reservation: 2029 तक लागू होगा महिला आरक्षण; 2011 की जनगणना बनेगी आधार और लोकसभा सीटें बढ़कर होंगी 816
flash_on
West Asia Crisis: संसद में आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक; राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता, जयशंकर देंगे 'होर्मुज संकट' पर ब्रीफिंग
flash_on
सुप्रीम कोर्ट का फैसला: धर्म परिवर्तन के बाद SC स्टेटस पर बोले विवेक तन्खा; UCC और पश्चिम एशिया संकट पर भी रखी राय
flash_on
श्रीलंका के राष्ट्रपति और पीएम मोदी के बीच वार्ता; समुद्री सुरक्षा और ऊर्जा संकट पर बनी सहमति, ट्रंप से भी हुई चर्चा

 हादसे का विवरण: बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास पर गिरा विमान

Air India की यह फ्लाइट लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी, जिसमें चालक दल समेत कुल 230 यात्री सवार थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक शामिल थे। विमान टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा, जिससे आग का एक विशाल गोला आसमान में दिखाई दिया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

 संपर्क सूत्र: एयर इंडिया ने जारी की हेल्पलाइन

Air India ने हादसे के तुरंत बाद एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिससे यात्रियों के परिजनों को जानकारी मिल सके:

  • हेल्पलाइन नंबर: 1800569144

  • वैकल्पिक संपर्क: 011-24610843, 9650391859

 भाई के साथ थे रमेश, अब तक अजय लापता

रमेश, जो पिछले 20 वर्षों से अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं, अपने 45 वर्षीय भाई अजय कुमार के साथ भारत यात्रा पर आए थे। वे दोनों दीव घूमने के बाद एक साथ लंदन लौट रहे थे। रमेश के अनुसार, अजय विमान में अलग लाइन में बैठे थे और हादसे के बाद से उनका कोई पता नहीं चला है। रमेश ने भाई को खोजने में मदद की अपील की है।

केंद्रीय गृह मंत्री की मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सिविल अस्पताल में रमेश से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। रमेश का वीडियो, जिसमें वे हादसे के बाद भागते नजर आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान उनके संघर्ष की कहानी खुद बयां कर रहे हैं।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Super Admin

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज

1
भारत बना दुनिया का AI हब: अश्विनी वैष्णव ने किया 270 अरब डॉलर के निवेश का खुलासा, 80 देशों ने थामा भारत का हाथ
2
सेमीकंडक्टर की दुनिया में भारत का 'महाशक्ति' बनने का आगाज़: पीएम मोदी ने किया इंडिया चिप लिमिटेड का भूमि पूजन; यूपी बनेगा ग्लोबल हब
3
भारत और फ्रांस की 'विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी': अशांत समय में दुनिया को स्थिरता देगा यह साथ प्रधानमंत्री मोदी
4
चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन उमड़ा भक्तों का सैलाब; 'जय माता दी' के जयकारों से गूंजा कटरा, श्राइन बोर्ड के पुख्ता इंतजाम
5
दिल्ली में आज रात 5 घंटे बंद रहेगी रेल टिकट बुकिंग सेवा; पीआरएस सिस्टम के रखरखाव के चलते यात्री रहें सावधान

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications