Xperia 10 VII से मार्केट में छाया फिर से सोनी , बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी अपग्रेडेड स्क्रीन

Xperia 10 VII मार्केट में लॉन्च होने के बाद से तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि इसमें कई ऐसे नए चेंज किए गए हैं जो कस्टमर को बहुत पसंद आ रहे हैं। इस की कैमरा क्वालिटी भी पहले से अच्छी है।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Sep 13, 2025 • 4:43 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
Vandana Rajput
7 months ago
Xperia 10 VII से मार्केट में छाया फिर से सोनी , बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी अपग्रेडेड स्क्रीन
 सोनी , बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी अपग्रेडेड स्क्रीन
Xperia 10 VII मार्केट में लॉन्च होने के बाद से तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि इसमें कई ऐसे नए चेंज किए गए हैं जो कस्टमर को बहुत पसंद आ रहे हैं। इस की कैमरा क्वालिटी भी पहले से अच्छी है।
Full Story: https://newstvindia.in/xperia-10-vii-marks-sony-s-return-to-the-market-with-an-upgraded-screen-with-improved-performance-574
https://newstvindia.in/xperia-10-vii-marks-sony-s-return-to-the-market-with-an-upgraded-screen-with-improved-performance-574
Copied
Xperia 10 VII से मार्केट में छाया फिर से सोनी , बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी अपग्रेडेड स्क्रीन
Sony Official Website
Advertisement
Advertisement

Xperia 10 VII से मार्केट में छाया फिर से सोनी , बेहतर परफॉर्मेंस के साथ मिलेगी अपग्रेडेड स्क्रीन 

Xperia 10 VII को 12 सितंबर 2025 में लॉन्च कर दिया गया है इस सीरीज में पहले की तुलना में काफी सारे नए चेंज किए गए हैं जो कस्टमर को बहुत पसंद आएंगे इसकी किफायती कीमत ग्राहकों को अपनी और आकर्षित करेगी। Xperia 10 VII से जुड़े सभी फीचर्स और कीमत के बारे में आपको डिटेल्स में इस आर्टिकल में बताते हैं। 

Advertisement
Advertisement

डिजाइन का नया लेवल 

Xperia 10 VII का डिजाइन पुराने मॉडल्स से थोड़ा अलग दिखता है। ये फोन 153 x 72 x 8.3 mm के डायमेंशन्स में आता है जो Xperia 10 VI से करीब 4 mm चौड़ा और 2 mm छोटा है। इसका वजन सिर्फ 169 ग्राम है जिससे ये हाथ में हल्का लगता है। अब एरिया रेशियो 19.5:9 हो गया है जो पहले के 21:9 से ज्यादा वाइडस्क्रीन जैसा फील देता है। 

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

स्क्रीन का स्मूद एक्सपीरियंस

इस फोन की 6.1-इंच OLED डिस्प्ले अब 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है जो पहले मॉडल्स में नहीं था। इस का फुल HD+ रेजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल के साथ है। ये स्क्रीन ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी में कमाल करती है।

Advertisement
Advertisement

Sony Official Website

परफॉर्मेंस का बूस्ट

Xperia 10 VII में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट लगा है जो पुराने Gen 1 से 8% फास्टर सिंगल-कोर परफॉर्मेंस देता है। यह 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ ये मल्टीटास्किंग आसानी से हैंडल करता है। GPU स्कोर में 58% का इजाफा है इसलिए लाइट गेमिंग या ऐप्स रनिंग में कोई लैग नहीं है। 

READ MORE - DeepSeek AI ने अपने एजेंट को लॉन्च किया मिलेगी पहले से बेहतर प्रोग्रामिंग और इंटरैक्टिव फीचर्स

कैमरा से बेहतर क्लिक्स

इसका कैमरा अब बड़ा अपग्रेड है इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ रियर सेटअप आता है। ये होरिजॉन्टल बार में अरेंज्ड है जो फोटोज में ज्यादा डिटेल कैप्चर करता है। फ्रंट पर 8MP सेल्फी कैमरा है जो वीडियो कॉल्स के लिए ठीक है। सोनी का सिग्नेचर फिजिकल शटर बटन अभी भी है।

Sony Official Website

बैटरी लाइफ का पूरे दिन साथ

इसकी 5000mAh की बैटरी Xperia 10 VII को खास बनाता है। 120Hz स्क्रीन के बावजूद खासकर नॉर्मल यूज में ये पूरे दिन आसानी से चल जाती है। इस के 15W वायर्ड चार्जिंग से फुल चार्ज में डेढ़ घंटा लगता है लेकिन इस में वायरलेस चार्जिंग नहीं है। 

मिलेगी तगड़ी सिक्योरिटी

सिक्योरिटी के लिए Sony Xperia 10 VII में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है जो तेज और एक्यूरेट है। इससे आपके फोन की सेफ्टी रहती है। इसके अलावा आपको इसमें कई तरह के सिक्योरिटी लेवल देखने को मिल जाएंगे। 

Sony Official Website

मिलेगा बेहतर साउंड और कनेक्टिविटी 

इस के साउंड में स्टीरियो फ्रंट-फेसिंग स्पीकर्स हैं जो फुल एनक्लोजर डिजाइन के साथ क्लियर ऑडियो देते हैं। 3.5mm हेडफोन जैक है जो म्यूजिक लवर्स के लिए खुशखबरी है। 

• इस में IPX5/IPX8 वॉटर रेसिस्टेंस और IP6X डस्ट प्रोटेक्शन से ये फोन आउटडोर यूज के लिए बढ़िया है। NFC, ब्लूटूथ 5.4 और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी से शेयरिंग आसान हो जाती है।

कीमत और बिक्री

Xperia 10 VII की कीमत करीब €449 और इंडियन रुपीस में लगभग 40000 रुपये रखी गई है। microSDXC स्लॉट से स्टोरेज 2TB तक बढ़ा सकते हैं। अभी ये यूरोप और चुनिंदा मार्केट्स में उपलब्ध हो रहा है लेकिन बहुत ही जल्द यह कह सकते हैं कि अक्टूबर तक यह भारत में आ सकता है। 

READ MORE - AirPods Pro 3 की हुई धमाकेदार एंट्री शानदार डिजाइन के साथ मिलेंगे हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications