NCR में मौसम का 'डबल अटैक': सुबह-शाम गलन और दिन में धूप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह और शाम की ठंडी हवाएं जहां कंपकंपी छुड़ा रही हैं, वहीं दिन की तेज धूप तापमान बढ़ा रही है। मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 6, 2026 • 9:50 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
NCR में मौसम का 'डबल अटैक': सुबह-शाम गलन और दिन में धूप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
 और दिन में धूप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में इन दिनों मौसम के दो रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह और शाम की ठंडी हवाएं जहां कंपकंपी छुड़ा रही हैं, वहीं दिन की तेज धूप तापमान बढ़ा रही है। मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है।
Full Story: https://newstvindia.in/weather-double-attack-in-ncr-morning-and-evening-sunshine-increased-number-of-patients-in-hospitals
https://newstvindia.in/weather-double-attack-in-ncr-morning-and-evening-sunshine-increased-number-of-patients-in-hospitals
Copied
NCR में मौसम का 'डबल अटैक': सुबह-शाम गलन और दिन में धूप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
NCR में मौसम का 'डबल अटैक': सुबह-शाम गलन और दिन में धूप, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या
Advertisement
Advertisement

नोएडा : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह और शाम के समय तेज ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है, जबकि दिन निकलते ही तेज धूप और बढ़ता तापमान लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है।

मौसम के इस दोहरे प्रभाव से आमजन सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में मौसम से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या में लगभग 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, एनसीआर में आने वाले दिनों में सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।

मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 6 फरवरी को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन आर्द्रता 95 से 55 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई है और हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान है। 7 फरवरी को तापमान 24 और 11 डिग्री, जबकि 8 फरवरी को 23 और 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। 8 फरवरी को मॉडरेट फॉग यानी मध्यम स्तर का कोहरा छाने का पूर्वानुमान है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दो चरणों के लिए अधिसूचना जारी; 23 और 29 अप्रैल को मतदान, राज्य में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
NEW
flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, अधीर रंजन चौधरी 30 साल बाद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!
flash_on
बदल रहा है पंजाब: नशे के खिलाफ जंग में फरीदकोट बना आदर्श जिला, देखें कैसे मिली सफलता
flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी

हालांकि इन दिनों मौसम को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। तेज हवाओं का असर वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिला है। हवा चलने से प्रदूषक कणों का फैलाव हुआ, जिससे एक्यूआई में आंशिक सुधार दर्ज किया गया। नोएडा के विभिन्न स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक अभी भी खराब श्रेणी में बना हुआ है, लेकिन हालात पहले से कुछ बेहतर हैं। नोएडा सेक्टर-125 में एक्यूआई 243, सेक्टर-62 में 168, सेक्टर-1 में 228 और सेक्टर-116 में 207 दर्ज किया गया।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

वहीं, गाजियाबाद में इंदिरापुरम का एक्यूआई 245, लोनी में 294, संजय नगर में 213 और वसुंधरा क्षेत्र में 254 रिकॉर्ड किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में उतार-चढ़ाव, सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी का यह मिश्रण बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications