G-RAM JI Act: अब गांवों में मिलेगा 125 दिन का रोजगार, केशव प्रसाद मौर्य बोले- भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, स्मार्ट बनेंगे गांव

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में 'जी राम जी' अधिनियम-2025 के फायदों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा और भुगतान साप्ताहिक होगा। जानें बायोमेट्रिक हाजिरी और 'स्मार्ट विलेज' मॉडल से जुड़ी पूरी योजना।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 9, 2026 • 9:39 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
G-RAM JI Act: अब गांवों में मिलेगा 125 दिन का रोजगार, केशव प्रसाद मौर्य बोले- भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, स्मार्ट बनेंगे गांव
िन का रोजगार, केशव प्रसाद मौर्य बोले- भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, स्मार्ट बनेंगे गांव
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगरा में 'जी राम जी' अधिनियम-2025 के फायदों को गिनाया। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीणों को 100 के बजाय 125 दिन का रोजगार मिलेगा और भुगतान साप्ताहिक होगा। जानें बायोमेट्रिक हाजिरी और 'स्मार्ट विलेज' मॉडल से जुड़ी पूरी योजना।
Full Story: https://newstvindia.in/g-ram-ji-act-now-125-days-of-employment-will-be-available-in-villages-says-keshav-prasad-maurya-corruption-will-be-curbed-villages-will-become-smart
https://newstvindia.in/g-ram-ji-act-now-125-days-of-employment-will-be-available-in-villages-says-keshav-prasad-maurya-corruption-will-be-curbed-villages-will-become-smart
Copied
G-RAM JI Act: अब गांवों में मिलेगा 125 दिन का रोजगार, केशव प्रसाद मौर्य बोले- भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, स्मार्ट बनेंगे गांव
G-RAM JI Act: अब गांवों में मिलेगा 125 दिन का रोजगार, केशव प्रसाद मौर्य बोले- भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम, स्मार्ट बनेंगे गांव
Advertisement
Advertisement

आगरा : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जी राम जी के बारे में कहा कि यह कानून गांवों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करेगा, भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाएगा और मनरेगा को स्मार्ट गांव मॉडल में बदलेगा।

उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत ग्रामीण श्रमिकों को अब 100 की जगह 125 दिन रोजगार की गारंटी मिलेगी और भुगतान साप्ताहिक होगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को आगरा के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर जी राम जी अधिनियम–2025 के प्रावधानों और लाभों की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित गांव का स्पष्ट रोडमैप तैयार किया गया है। ग्राम पंचायतों को विकास पैरामीटर के आधार पर ए, बी और सी श्रेणी में वर्गीकृत किया जाएगा, जिससे सभी गांवों को समान विकास अवसर मिल सकें। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों की बेहतर प्लानिंग के लिए पीएम गति शक्ति, जीआईएस और अन्य आईटी टूल्स का उपयोग किया जाएगा। जॉब कार्ड तीन वर्ष के लिए बनाए जाएंगे और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक, जीआईएस मोबाइल एप और फेस रीडिंग जैसी डिजिटल तकनीकों को लागू किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी
NEW
flash_on
Jewar Airport Inauguration: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन; पश्चिमी UP के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर
flash_on
यूपी में 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा स्कूल वाहनों का विशेष फिटनेस अभियान; अनफिट बसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
flash_on
यूपी के सरकारी स्कूलों में 25 मार्च को मनेगा ‘नवारंभ उत्सव’, खेल-खेल में पढ़ाई शुरू करेंगे नौनिहाल
flash_on
"अमृतकाल के सारथी हैं मोदी"— ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर सीएम योगी ने पीएम के लिए लिखा भावुक पोस्ट
flash_on
नेपाल बॉर्डर तक पहुंचना होगा आसान; कैबिनेट ने बाराबंकी-बहराइच नेशनल हाईवे को दी हरी झंडी
flash_on
19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आगाज़: सहारनपुर के मां शाकुम्भरी देवी धाम में उमड़ेगी श्रद्धा, जानें इस शक्तिपीठ की अनूठी महिमा

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अधिनियम में अब एनजीओ की भूमिका नहीं होगी, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। केशव मौर्य ने कहा कि स्कूलों में अब केवल बाउंड्री वॉल ही नहीं, बल्कि किचन शेड और लैबोरेटरी निर्माण की भी अनुमति होगी। ग्रामीण सड़कों, नालियों, जल निकासी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान इसी अधिनियम से सुनिश्चित किया जाएगा। यह कानून देश की लगभग 70 प्रतिशत आबादी की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगा।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इसके बाद उपमुख्यमंत्री आगरा के फतेहाबाद स्थित ग्राम पंचायत पैंतीखेड़ा में आयोजित विशाल ग्राम चौपाल में पहुंचे। उन्होंने सती माता मंदिर में दर्शन कर ग्राम चौपाल का शुभारंभ किया, विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया और लगभग 25 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब गांवों की गलियां भी शहरों की तरह चमकेंगी। हर गांव में रोजगार के अवसर सृजित होंगे और आने वाले समय में 10–20 ‘लखपति दीदियां’ तैयार होंगी। उन्होंने मतदाता सूची शुद्धीकरण की अपील करते हुए 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से नाम दर्ज कराने का आग्रह किया।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications