पूर्वोत्तर के 'अगरवुड' से महकेगी दुनिया! सिंधिया ने त्रिपुरा में किया ₹80 करोड़ की योजना का शिलान्यास, बिचौलियों का होगा खात्मा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्रिपुरा में अगरवुड वैल्यू चेन विकास योजना की शुरुआत की। इस योजना से असम और त्रिपुरा के किसानों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जाएगा और अगरवुड के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 24, 2026 • 10:35 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
पूर्वोत्तर के 'अगरवुड' से महकेगी दुनिया! सिंधिया ने त्रिपुरा में किया ₹80 करोड़ की योजना का शिलान्यास, बिचौलियों का होगा खात्मा
 सिंधिया ने त्रिपुरा में किया ₹80 करोड़ की योजना का शिलान्यास, बिचौलियों का होगा खात्मा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्रिपुरा में अगरवुड वैल्यू चेन विकास योजना की शुरुआत की। इस योजना से असम और त्रिपुरा के किसानों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा जाएगा और अगरवुड के निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।
Full Story: https://newstvindia.in/the-world-will-be-swept-away-by-the-agarwood-of-the-northeast-scindia-lays-foundation-stone-of-80-crore-scheme-in-tripura-will-end-middlemen
https://newstvindia.in/the-world-will-be-swept-away-by-the-agarwood-of-the-northeast-scindia-lays-foundation-stone-of-80-crore-scheme-in-tripura-will-end-middlemen
Copied
पूर्वोत्तर के 'अगरवुड' से महकेगी दुनिया! सिंधिया ने त्रिपुरा में किया ₹80 करोड़ की योजना का शिलान्यास, बिचौलियों का होगा खात्मा
पूर्वोत्तर के 'अगरवुड' से महकेगी दुनिया! सिंधिया ने त्रिपुरा में किया ₹80 करोड़ की योजना का शिलान्यास, बिचौलियों का होगा खात्मा
Advertisement
Advertisement

अगरतला : केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार को अपने तीन दिवसीय त्रिपुरा-असम प्रवास के दूसरे दिन त्रिपुरा के उत्तर फुलबारी पहुंचे, जहां उन्होंने 80 करोड़ रुपए की अगरवुड वैल्यू चेन विकास योजना का शिलान्यास किया।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
महाराष्ट्र में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स के खिलाफ एआई उपकरणों का इस्तेमाल: सीएम फडणवीस
NEW
flash_on
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने का अभियान और एनईटीआरएम प्रणाली शुरू की
flash_on
‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
flash_on
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दो चरणों के लिए अधिसूचना जारी; 23 और 29 अप्रैल को मतदान, राज्य में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित पूर्वोत्तर के विजन के तहत है। वे इस दौरे पर इस क्षेत्र के लिए कई सौगातें लेकर आए हैं, जिनमें से कुछ कल शुक्रवार को प्रवास के पहले दिन जनता के नाम की गईं, आज अगरवुड वैल्यू चैन का शिलान्यास किया गया और कल मातबारी टूरिज्म सर्किट के रूप में सबसे बड़ी सौगात दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि देश की अगरवुड उत्पादन क्षमता मुख्यतः त्रिपुरा और असम में केंद्रित है, और इस योजना के माध्यम से इन दोनों राज्यों की शक्ति को नई ऊर्जा देने का कार्य किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत खेत में पेड़ से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में परफ्यूम की बोतल तक अगरवुड की संपूर्ण वैल्यू चेन को मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने जानकारी दी कि इसके अंतर्गत दो सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी) स्थापित किए जाएंगे जिनमें से एक गोलाघाट (असम) में और दूसरा त्रिपुरा के इसी क्षेत्र में बनेगा। इन केंद्रों के माध्यम से प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग की समग्र व्यवस्था विकसित की जाएगी, जिससे बिचौलियों को हटाकर किसानों को उनके उत्पाद का पूरा मूल्य प्राप्त हो सके।

सिंधिया ने कहा कि अगरवुड सेक्टर को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं। जियोग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है, निर्यात कोटा छह गुना बढ़ाया गया है, चिप्स 25,000 किग्रा से बढ़ाकर 1.5 लाख किग्रा किया गया है, ऑयल 1,500 किग्रा से बढ़ाकर 7,500 किग्रा किया गया है एवं साइट्स और अनुमतियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया जा रहा है, ताकि किसान सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट है, बिचौलिये हटें और पूरा लाभ सीधे किसान तक पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच ‘लोकल टू ग्लोबल’, ‘वोकल फॉर लोकल’, और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ का सबसे सशक्त उदाहरण फुलबारी का अगरवुड सेक्टर है।

उन्होंने बताया कि देश में वर्तमान में लगभग 15 करोड़ अगरवुड के पेड़ हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत उत्तर-पूर्वी राज्यों में स्थित हैं। इस योजना के माध्यम से त्रिपुरा की उत्पादन क्षमता में 50 प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications