Robert Vadra Case: रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ीं? संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट पर आज आ सकता है फैसला; जानें क्या है 58 करोड़ का कनेक्शन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। मामला भगोड़े संजय भंडारी और विदेशों में छिपी बेनामी संपत्तियों से जुड़ा है। अदालत आज चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर फैसला सुनाएगी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 24, 2026 • 9:49 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
Robert Vadra Case: रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ीं? संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट पर आज आ सकता है फैसला; जानें क्या है 58 करोड़ का कनेक्शन
किलें बढ़ीं? संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट पर आज आ सकता है फैसला; जानें क्या है 58 करोड़ का कनेक्शन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। मामला भगोड़े संजय भंडारी और विदेशों में छिपी बेनामी संपत्तियों से जुड़ा है। अदालत आज चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर फैसला सुनाएगी।
Full Story: https://newstvindia.in/robert-vadra-case-robert-vadra-s-troubles-escalated-decision-on-charge-sheet-in-sanjay-bhandari-money-laundering-case-may-come-today-know-what-is-the-connection-of-58-crore
https://newstvindia.in/robert-vadra-case-robert-vadra-s-troubles-escalated-decision-on-charge-sheet-in-sanjay-bhandari-money-laundering-case-may-come-today-know-what-is-the-connection-of-58-crore
Copied
Robert Vadra Case: रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ीं? संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट पर आज आ सकता है फैसला; जानें क्या है 58 करोड़ का कनेक्शन
Robert Vadra Case: रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ीं? संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में चार्जशीट पर आज आ सकता है फैसला; जानें क्या है 58 करोड़ का कनेक्शन
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : ब्रिटेन के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ आरोप पत्र पर शनिवार को फैसला आ सकता है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की चार्जशीट पर सुनवाई कर रही है। अदालत को तय करना है कि चार्जशीट पर संज्ञान लिया जाना चाहिए या नहीं।

केंद्रीय एजेंसी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत वाड्रा के खिलाफ एक अभियोजन शिकायत दायर की है।

यह मामला डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़ी कथित विदेशी संपत्तियों और वित्तीय लेन-देन से संबंधित है, जिन पर पहले से ही विदेश में बिना बताई गई संपत्ति रखने के आरोप में कार्रवाई चल रही है। वह 2016 में भारत छोड़कर चला गया था और तब से दिल्ली की एक अदालत ने उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
महाराष्ट्र में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स के खिलाफ एआई उपकरणों का इस्तेमाल: सीएम फडणवीस
NEW
flash_on
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने का अभियान और एनईटीआरएम प्रणाली शुरू की
flash_on
‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
flash_on
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दो चरणों के लिए अधिसूचना जारी; 23 और 29 अप्रैल को मतदान, राज्य में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी

प्रवर्तन निदेशालय की जांच 2016 में संजय भंडारी पर हुई इनकम टैक्स की छापेमारी की एक श्रृंखला से शुरू हुई, जिसमें कथित तौर पर ऐसे ईमेल और दस्तावेज मिले थे। ईडी ने दावा किया कि ये सबूत रॉबर्ट वाड्रा और उनके सहयोगियों के साथ उसके संबंधों की ओर इशारा करते थे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

ईडी ने अपनी जांच पूरी करने के बाद रॉबर्ट वाड्रा को आरोपी बनाया था। जांच के दौरान जुलाई 2025 में पीएमएलए की धारा 50 के तहत रॉबर्ट वाड्रा का बयान दर्ज किया गया था। इसके अलावा, जांच एजेंसी ने भारत में रॉबर्ट वाड्रा और उनसे जुड़ी संस्थाओं की कई संपत्तियों को अटैच किया। एजेंसी ने दावा किया वे भंडारी के साथ लेन-देन से कमाए गए अपराध की कमाई का हिस्सा हैं।

एक संबंधित मामले में ईडी ने एक विशेष अदालत को बताया है कि रॉबर्ट वाड्रा को गुरुग्राम में एक विवादित जमीन सौदे से 58 करोड़ रुपए मिले थे। इसमें से 53 करोड़ रुपए स्काई लाइट हॉस्पिटैलिटी के माध्यम से और 5 करोड़ रुपए ब्लू ब्रीज़ ट्रेडिंग के माध्यम से भेजे गए थे। अपनी जांच के हिस्से के रूप में केंद्रीय एजेंसी ने 38.69 करोड़ रुपए की 43 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच किया, जिनकी पहचान अपराध की कमाई के प्रत्यक्ष या मूल्य के बराबर के रूप में की गई थी।

Advertisement
Advertisement

बाद में ईडी ने अपनी अभियोजन शिकायत पर संज्ञान लेने की मांग की थी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications