SYL विवाद: पंजाब और हरियाणा के बीच जमी बर्फ पिघली, सीएम मान और सीएम सैनी की बैठक से जगी समाधान की उम्मीद

हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच SYL मुद्दे पर सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा। अधिकारियों की टीम जल्द करेगी मुलाकात। जानें क्या है 214 KM लंबी इस नहर का पूरा गणित।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 27, 2026 • 9:53 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
SYL विवाद: पंजाब और हरियाणा के बीच जमी बर्फ पिघली, सीएम मान और सीएम सैनी की बैठक से जगी समाधान की उम्मीद
र्फ पिघली, सीएम मान और सीएम सैनी की बैठक से जगी समाधान की उम्मीद
हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच SYL मुद्दे पर सकारात्मक माहौल में हुई चर्चा। अधिकारियों की टीम जल्द करेगी मुलाकात। जानें क्या है 214 KM लंबी इस नहर का पूरा गणित।
Full Story: https://newstvindia.in/syl-controversy-snow-melts-between-punjab-and-haryana-cm-mann-and-cm-saini-hope-for-a-solution
https://newstvindia.in/syl-controversy-snow-melts-between-punjab-and-haryana-cm-mann-and-cm-saini-hope-for-a-solution
Copied
SYL विवाद: पंजाब और हरियाणा के बीच जमी बर्फ पिघली, सीएम मान और सीएम सैनी की बैठक से जगी समाधान की उम्मीद
SYL विवाद: पंजाब और हरियाणा के बीच जमी बर्फ पिघली, सीएम मान और सीएम सैनी की बैठक से जगी समाधान की उम्मीद
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : दशकों से लंबित सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद को लेकर आज पंजाब और हरियाणा के बीच एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक अध्याय जुड़ा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों— भगवंत सिंह मान और नायब सिंह सैनी— के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक के बाद दोनों नेताओं के बयानों से यह संकेत मिले हैं कि इस जटिल मुद्दे का जल्द ही कोई बीच का रास्ता निकाला जा सकता है।

"हरियाणा दुश्मन नहीं, छोटा भाई है": सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए कहा कि बातचीत बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। उन्होंने स्पष्ट किया, "हरियाणा हमारा दुश्मन नहीं, बल्कि भाई है। हम चाहते हैं कि दोनों राज्यों के अधिकारों और हितों से समझौता किए बिना इसका स्थायी समाधान निकले।" बैठक में तय हुआ है कि दोनों राज्यों के अधिकारी अब नियमित रूप से मिलेंगे और तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

"हम बैठकर आगे बढ़ेंगे": सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक को 'सार्थक' बताते हुए कहा कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में हुई बातचीत भी सकारात्मक रही थी। उन्होंने कहा, "अधिकारी स्तर की बातचीत में जो भी निष्कर्ष निकलकर आएगा, उस पर हम दोनों बैठकर विचार करेंगे और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाएंगे।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बदल रहा है पंजाब: नशे के खिलाफ जंग में फरीदकोट बना आदर्श जिला, देखें कैसे मिली सफलता
NEW
flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

क्या है SYL विवाद? (मुख्य बिंदु)

SYL परियोजना का मुख्य उद्देश्य रावी और ब्यास नदियों के पानी को पंजाब और हरियाणा के बीच समान रूप से बांटना है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

नहर की लंबाई: कुल 214 किलोमीटर।

पंजाब का हिस्सा: 122 किलोमीटर।

Advertisement
Advertisement

हरियाणा का हिस्सा: 92 किलोमीटर।

सुप्रीम कोर्ट का रुख: शीर्ष अदालत ने दोनों राज्यों को केंद्र के साथ मिलकर सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई अप्रैल 2026 में होनी तय है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications