PRTC के नए 'सारथी' बने हरपाल जुनजाला: पटियाला में कैबिनेट मंत्रियों की मौजूदगी में संभाला कार्यभार; हरपाल चीमा का अकाली-भाजपा पर बड़ा हमला!
पंजाब के सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र की महत्वपूर्ण संस्था पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) को नया नेतृत्व मिल गया है। आम आदमी पार्टी के निष्ठावान नेता और लंबे समय से समाज सेवा में सक्रिय हरपाल जुनजाला ने शनिवार को पटियाला में चेयरमैन पद की शपथ ली। इस अवसर पर पार्टी की पूरी शीर्ष लीडरशिप ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर एकजुटता का संदेश दिया।
पटियाला : पंजाब सरकार ने हरपाल जुनजाला को पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा की गई। उनकी ताजपोशी के अवसर पर पटियाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता, मंत्री और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर, पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार बलतेज पन्नू ने हरपाल जुनजाला को बधाई दी। कार्यक्रम में जुनजाला के परिवारजन भी मौजूद रहे, जिनमें उनकी बहन मनप्रीत कौर शामिल थीं, जिन्होंने उन्हें आशीर्वाद दिया।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppकार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि पंजाब में नशाखोरी की समस्या शिरोमणि अकाली दल–भाजपा गठबंधन के शासनकाल में बढ़ी। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने सख्त अभियानों के जरिए नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया है।
इस अवसर पर पार्टी के जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने तंज कसते हुए कहा, “अब पंजाब में ही बार बनेंगे।” उन्होंने कहा कि जब आम आदमी पार्टी सरकार जनहित में फैसले ले रही है, तो उसका विरोध भी स्वाभाविक है, लेकिन सरकार अपने लक्ष्य से पीछे हटने वाली नहीं है।
पार्टी नेताओं ने हरपाल जुनजाला की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में पीआरटीसी और अधिक मजबूत तथा प्रभावी संस्था बनेगी। नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य ईमानदारी, पारदर्शिता और बिना भेदभाव के काम करना है, और जुनजाला से भी इसी भावना के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपेक्षा है।
उल्लेखनीय है कि हरपाल जुनजाला, भगवान दास जनेजा के पुत्र हैं और लंबे समय से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं। उनके परिवार का सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पार्टी ने उन्हें एक भरोसेमंद और समर्पित कार्यकर्ता मानते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।