77वां गणतंत्र दिवस: पंजाब में शानो-शौकत से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व, मान सरकार ने गिनाईं ऐतिहासिक उपलब्धियां
संगरूर से अमृतसर तक देशभक्ति का जोश! जानें पंजाब के किस जिले में किस मंत्री ने ली परेड की सलामी और स्वास्थ्य से लेकर बिजली तक सरकार ने पेश किया क्या रिपोर्ट कार्ड।
चंडीगढ़ : पंजाब राज्य में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे शानो-शौकत, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और मंत्रिमंडल के सदस्यों ने विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
अपने संबोधन में स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए जनहितैषी फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर काम कर रही है।
क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?
WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।
Follow News Tv India on WhatsAppहर नागरिक को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा
नेताओं ने अपने भाषणों में बताया कि पंजाब देश का पहला राज्य है, जहां प्रत्येक नागरिक को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, नशे के खिलाफ अभियान और गैंगस्टरों पर सख्त कार्रवाई जैसे कदमों का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया।
स्पीकर और डिप्टी स्पीकर ने यहां फहराया ध्वज
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संगरूर में, जबकि डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बरनाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
मंत्रियों ने विभिन्न जिलों में निभाई जिम्मेदारी
कैबिनेट मंत्रियों में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बठिंडा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा ने पठानकोट, सामाजिक सुरक्षा मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फिरोजपुर, स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा ने फरीदकोट और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शहीद भगत सिंह नगर में ध्वजारोहण किया।
आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने अमृतसर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मालेरकोटला, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने श्री मुक्तसर साहिब, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने लुधियाना में तिरंगा फहराकर परेड से सलामी ली।
इसके अलावा जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने जालंधर, ग्रामीण विकास मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने रूपनगर, संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मानसा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने तरन तारन और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने एस.ए.एस. नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे पंजाब में देशभक्ति कार्यक्रमों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और परेड के माध्यम से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।