NCR में प्रदूषण और 'बदलता मौसम' बना जानलेवा: अस्पतालों की OPD में 50% मरीज बीमार; गाजियाबाद के लोनी में AQI 400 के पार

दिल्ली-NCR में प्रदूषण और बदलते मौसम के कारण 50% लोग बीमार। गाजियाबाद के लोनी में AQI 402 दर्ज। जानें बचाव के उपाय और वेदर रिपोर्ट।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 10, 2026 • 9:23 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
NCR में प्रदूषण और 'बदलता मौसम' बना जानलेवा: अस्पतालों की OPD में 50% मरीज बीमार; गाजियाबाद के लोनी में AQI 400 के पार
ेवा: अस्पतालों की OPD में 50% मरीज बीमार; गाजियाबाद के लोनी में AQI 400 के पार
दिल्ली-NCR में प्रदूषण और बदलते मौसम के कारण 50% लोग बीमार। गाजियाबाद के लोनी में AQI 402 दर्ज। जानें बचाव के उपाय और वेदर रिपोर्ट।
Full Story: https://newstvindia.in/pollution-and-changing-weather-in-ncr-deadly-50-patients-sick-in-opds-of-hospitals-aqi-crosses-400-in-loni-ghaziabad
https://newstvindia.in/pollution-and-changing-weather-in-ncr-deadly-50-patients-sick-in-opds-of-hospitals-aqi-crosses-400-in-loni-ghaziabad
Copied
NCR में प्रदूषण और 'बदलता मौसम' बना जानलेवा: अस्पतालों की OPD में 50% मरीज बीमार; गाजियाबाद के लोनी में AQI 400 के पार
NCR में प्रदूषण और 'बदलता मौसम' बना जानलेवा: अस्पतालों की OPD में 50% मरीज बीमार; गाजियाबाद के लोनी में AQI 400 के पार
Advertisement
Advertisement

नोएडा : एनसीआर (दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद) में मौसम के लगातार बदलते मिजाज और वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर ने लोगों की सेहत पर गंभीर असर डालना शुरू कर दिया है। जिला अस्पतालों की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में करीब 50 प्रतिशत मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित पाए जा रहे हैं।

खासतौर पर उल्टी, दस्त, बुखार, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत और एलर्जी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 10 से 12 फरवरी तक एनसीआर में मौसम में हल्की धुंध बनी रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। सुबह और शाम हल्की ठंड जबकि दिन में तेज धूप का असर लोगों को बीमार कर रहा है।

वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई लाल श्रेणी में दर्ज किया गया। आनंद विहार – 317, अशोक विहार – 328, बवाना – 333, नरेला – 344, नेहरू नगर – 316, मंडका – 357 जैसे इलाकों में प्रदूषण बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच चुका है। दिल्ली के चांदनी चौक – 291, डीटीयू– 283, पंजाबी बाग – 275, ओखला फेज-2 – 283 और पतपड़गंज – 269 में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
महाराष्ट्र में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स के खिलाफ एआई उपकरणों का इस्तेमाल: सीएम फडणवीस
NEW
flash_on
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने का अभियान और एनईटीआरएम प्रणाली शुरू की
flash_on
‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
flash_on
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दो चरणों के लिए अधिसूचना जारी; 23 और 29 अप्रैल को मतदान, राज्य में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी

नोएडा में भी स्थिति कुछ बेहतर नहीं है। सेक्टर-125 – 307, सेक्टर-116 – 263, सेक्टर-1 – 236, जबकि सेक्टर-62 – 224 एक्यूआई दर्ज किया गया। गाजियाबाद में प्रदूषण और ज्यादा गंभीर नजर आया, जहां लोनी – 402, इंदिरापुरम – 315, वसुंधरा – 307 और संजय नगर – 275 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में अचानक बदलाव, अधिक नमी और प्रदूषण के चलते पेट संबंधी संक्रमण और श्वसन रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने, मास्क का उपयोग करने, साफ पानी पीने और तली-भुनी चीजों से परहेज करने की सलाह दी है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications