सिंहस्थ 2028 की तैयारी: CM मोहन यादव ने उज्जैन में 1133 करोड़ की जल परियोजना का किया भूमिपूजन

उज्जैन सिंहस्थ 2028 से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात। 1133 करोड़ की हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना से बदलेगी उज्जैन की सूरत। जानें पूरी योजना।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 11, 2026 • 6:46 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारी: CM मोहन यादव ने उज्जैन में 1133 करोड़ की जल परियोजना का किया भूमिपूजन
उज्जैन में 1133 करोड़ की जल परियोजना का किया भूमिपूजन
उज्जैन सिंहस्थ 2028 से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात। 1133 करोड़ की हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना से बदलेगी उज्जैन की सूरत। जानें पूरी योजना।
Full Story: https://newstvindia.in/preparation-for-simhastha-2028-cm-mohan-yadav-performs-bhoomi-pujan-of-water-project-worth-rs-1133-crore-in-ujjain
https://newstvindia.in/preparation-for-simhastha-2028-cm-mohan-yadav-performs-bhoomi-pujan-of-water-project-worth-rs-1133-crore-in-ujjain
Copied
सिंहस्थ 2028 की तैयारी: CM मोहन यादव ने उज्जैन में 1133 करोड़ की जल परियोजना का किया भूमिपूजन
सिंहस्थ 2028 की तैयारी: CM मोहन यादव ने उज्जैन में 1133 करोड़ की जल परियोजना का किया भूमिपूजन
Advertisement
Advertisement

उज्जैन : मध्‍य प्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1133 करोड़ रुपए की जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन किया।

धार्मिक नगरी उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ होने जा रहा है। इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं के साथ नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए सरकार की ओर से तमाम योजनाओं को अमली जामा पहनाया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1133 करोड़ रुपए की हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना का भूमिपूजन किया।

उज्जैन में आगामी समय में होने वाले सिंहस्थ के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों की रफ्तार तेज है। वहीं सड़कों को दुरुस्त किए जाने के साथ कई मार्गों का निर्माण हो रहा है और महाकाल मंदिर के आसपास से लेकर अन्य स्थानों पर हुए अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
NEW
flash_on
छिंदवाड़ा बस हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने करेर गांव पहुंचकर पीड़ितों को बंधाया ढांढस; मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता का ऐलान
flash_on
कूनो और गांधी सागर के बाद अब सागर में गूँजेगी चीतों की दहाड़; वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनेगा नया घर
flash_on
CM Mohan Yadav: मातृ एवं शिशु पोषण के लिए मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम, 3500 करोड़ से अधिक का बजट पास; जानें सबकुछ
flash_on
शुजालपुर में सर्वधर्म सामूहिक विवाह: 200 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में; सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं
flash_on
लाड़ली बहनों के लिए खुशियों भरा शुक्रवार: खातों में आए 1500 रुपए, सीएम यादव ने ग्वालियर से दी सौगात
flash_on
महाकुंभ की 'माला वाली' मोनालिसा ने रचाई शादी: फरमान खान संग केरल के मंदिर में लिए सात फेरे

सीएम मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन नगर निगम की 1133.67 करोड़ की लागत वाली ‘हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना’ का भूमिपूजन किया। इस परियोजना के अंतर्गत 600 से 3000 किलोलीटर क्षमता के 17 नए ओवरहेड टैंक निर्मित किए जाएंगे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

बताया गया है कि इस परियोजना के तहत 708 किमी लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसमें लगभग 534 किलोमीटर का नया वितरण नेटवर्क विकसित किया जाएगा। परियोजना के पूरा होने पर बड़ी आबादी को समय पर और पर्याप्त जल मिल सकेगा।

दरअसल, यहां होने वाले सिंहस्थ को ध्यान में रखकर एक तरफ जहां नागरिक सुविधाओं को विस्तारित किया जा रहा है, वहीं क्षिप्रा नदी के घाटों को भी दुरुस्त और सुविधायुक्त बनाया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि लाखों की तादाद में श्रद्धालु क्षिप्रा नदी के तटों पर स्नान करेंगे।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications