राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे बाबा महाकाल! शिखर पर तिरंगा लाइट और मस्तक पर तिरंगा तिलक; उज्जैन के डॉ. नारायण व्यास को मिला पद्मश्री

गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। भस्म आरती में बाबा का 'तिरंगा तिलक' के साथ भव्य श्रृंगार हुआ। साथ ही, उज्जैन के प्रसिद्ध पुरातत्वविद् डॉ. नारायण व्यास को पद्मश्री सम्मान की घोषणा से शहर में जश्न का माहौल है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 26, 2026 • 9:31 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे बाबा महाकाल! शिखर पर तिरंगा लाइट और मस्तक पर तिरंगा तिलक; उज्जैन के डॉ. नारायण व्यास को मिला पद्मश्री
! शिखर पर तिरंगा लाइट और मस्तक पर तिरंगा तिलक; उज्जैन के डॉ. नारायण व्यास को मिला पद्मश्री
गणतंत्र दिवस पर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। भस्म आरती में बाबा का 'तिरंगा तिलक' के साथ भव्य श्रृंगार हुआ। साथ ही, उज्जैन के प्रसिद्ध पुरातत्वविद् डॉ. नारायण व्यास को पद्मश्री सम्मान की घोषणा से शहर में जश्न का माहौल है।
Full Story: https://newstvindia.in/baba-mahakal-in-the-color-of-patriotism-tricolour-light-on-the-summit-and-tiranga-tilak-on-the-forehead-dr-narayan-vyas-gets-padma-shri
https://newstvindia.in/baba-mahakal-in-the-color-of-patriotism-tricolour-light-on-the-summit-and-tiranga-tilak-on-the-forehead-dr-narayan-vyas-gets-padma-shri
Copied
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे बाबा महाकाल! शिखर पर तिरंगा लाइट और मस्तक पर तिरंगा तिलक; उज्जैन के डॉ. नारायण व्यास को मिला पद्मश्री
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगे बाबा महाकाल! शिखर पर तिरंगा लाइट और मस्तक पर तिरंगा तिलक; उज्जैन के डॉ. नारायण व्यास को मिला पद्मश्री
Advertisement
Advertisement

उज्जैन : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। देश के कोने-कोने में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है।

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर को तिरंगे की रोशनी से सजाया गया। रात के समय मंदिर का शिखर केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटों से जगमगाया। यह सजावट देश के राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक है। शिखर पर बना ओम का प्रकाश चिन्ह श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहा।

इसके साथ ही, प्रातःकाल होने वाली विश्व प्रसिद्ध भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया गया। विशेष पर्व के उपलक्ष्य में बाबा का भव्य और आकर्षक शृंगार किया गया, जिसमें सबसे खास रहा उनके मस्तक पर सुशोभित ‘तिरंगा तिलक’।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
सांस्कृतिक महामिलन: काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर ट्रस्ट के बीच MoU; यूपी-एमपी मिलकर बनाएंगे 'साझा धार्मिक सर्किट'
NEW
flash_on
Mahakal Bhasma Aarti: चैत्र दशमी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार; मस्तक पर 'ॐ' सजाकर दिया विश्व शांति का संदेश
flash_on
छिंदवाड़ा बस हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने करेर गांव पहुंचकर पीड़ितों को बंधाया ढांढस; मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता का ऐलान
flash_on
कूनो और गांधी सागर के बाद अब सागर में गूँजेगी चीतों की दहाड़; वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व बनेगा नया घर
flash_on
CM Mohan Yadav: मातृ एवं शिशु पोषण के लिए मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम, 3500 करोड़ से अधिक का बजट पास; जानें सबकुछ
flash_on
शुजालपुर में सर्वधर्म सामूहिक विवाह: 200 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में; सीएम मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं
flash_on
लाड़ली बहनों के लिए खुशियों भरा शुक्रवार: खातों में आए 1500 रुपए, सीएम यादव ने ग्वालियर से दी सौगात

राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगे बाबा के इस स्वरूप ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भस्म आरती के पश्चात महानिर्वाणी अखाड़े द्वारा महाआरती संपन्न की गई। इस दिव्य दर्शन से पूरा मंदिर परिसर ‘जय श्री महाकाल’ के साथ ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से गूंज उठा।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती का विशेष धार्मिक और पौराणिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल निराकार स्वरूप में होते हैं, इसीलिए महिलाएं इस आरती में शामिल नहीं होती हैं। महिलाएं सिर पर घूंघट या ओढ़नी डालकर ही दर्शन करती हैं।

इस परंपरा का मंदिर में सख्ती से पालन किया जाता है।

Advertisement
Advertisement

उज्जैन के लोगों में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई, जब पद्मश्री-2026 की घोषणा में शहर के वरिष्ठ पुरातत्वविद् (आर्कियोलॉजिस्ट) डॉ. नारायण व्यास का नाम शामिल किया गया। डॉ. नारायण व्यास ने उज्जैन ही नहीं, बल्कि पूरे मालवा अंचल की प्राचीन विरासत को देश और दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके शोध कार्यों के माध्यम से कई ऐतिहासिक स्थलों की पहचान को नई दिशा मिली है, वहीं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और उनके महत्व को लेकर समाज में जागरूकता भी बढ़ी है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications