अब 100 नहीं 125 दिन मिलेगा रोजगार! केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने समझाया नया 'ग्रामीण रोजगार अधिनियम', भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने रांची में नए ग्रामीण रोजगार अधिनियम 2025 की बारीकियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि कैसे यह नया कानून मनरेगा की कमियों को दूर करेगा और ग्रामीणों को 125 दिन के गारंटीड रोजगार के साथ बेरोजगारी भत्ता भी सुनिश्चित करेगा। एआई (AI) और जीपीएस ट्रैकिंग से भ्रष्टाचार पर होगी 'डिजिटल स्ट्राइक'।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 12, 2026 • 8:44 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
अब 100 नहीं 125 दिन मिलेगा रोजगार! केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने समझाया नया 'ग्रामीण रोजगार अधिनियम', भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
रीय मंत्री मनोहरलाल ने समझाया नया 'ग्रामीण रोजगार अधिनियम', भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने रांची में नए ग्रामीण रोजगार अधिनियम 2025 की बारीकियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि कैसे यह नया कानून मनरेगा की कमियों को दूर करेगा और ग्रामीणों को 125 दिन के गारंटीड रोजगार के साथ बेरोजगारी भत्ता भी सुनिश्चित करेगा। एआई (AI) और जीपीएस ट्रैकिंग से भ्रष्टाचार पर होगी 'डिजिटल स्ट्राइक'।
Full Story: https://newstvindia.in/now-you-will-get-125-days-of-employment-not-100-union-minister-manohar-lal-explained-that-the-new-rural-employment-act-will-curb-corruption
https://newstvindia.in/now-you-will-get-125-days-of-employment-not-100-union-minister-manohar-lal-explained-that-the-new-rural-employment-act-will-curb-corruption
Copied
अब 100 नहीं 125 दिन मिलेगा रोजगार! केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने समझाया नया 'ग्रामीण रोजगार अधिनियम', भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
अब 100 नहीं 125 दिन मिलेगा रोजगार! केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने समझाया नया 'ग्रामीण रोजगार अधिनियम', भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम
Advertisement
Advertisement

रांची : केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि‘विकसित भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025’ गांवों की वास्तविक आवश्यकता पर आधारित है।

उन्होंने कहा कि गांवों के समुचित और संतुलित विकास से ही ‘विकसित भारत 2047’ का संकल्प पूरा किया जा सकता है। उन्होंने इस मुद्दे पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को भी मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित किया।

मंत्री ने कहा कि कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था, भ्रष्टाचार और दीर्घकालिक दृष्टि के अभाव में मनरेगा का प्रभाव समय के साथ कमजोर होता गया। मांग आधारित व्यवस्था के कारण कई बार ऐसी योजनाएं स्वीकृत करनी पड़ती थीं, जिनकी वास्तविक आवश्यकता नहीं होती थी, जिससे सरकारी धन और श्रम दोनों की बर्बादी होती थी।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
NEW
flash_on
झारखंड विधानसभा: अफीम की अवैध खेती पर सदन में हंगामा; 2024-25 में 27,000 एकड़ से ज्यादा भूमि पर खेती का खुलासा
flash_on
जदयू का अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन पर तीखा हमला: "सादगी का वादा कर जनता के पैसे से विलासिता कर रहे नेता"
flash_on
रांची पुलिस ने सुलझाई आसिफ अंसारी हत्याकांड की गुत्थी; प्रेम संबंध के चलते पति-पत्नी ने दी थी सुपारी
flash_on
हजारीबाग: NTPC कोल माइंस विवाद में बड़ा एक्शन, आंदोलनकारी नेता योगेंद्र साव गिरफ्तार
flash_on
निकाय चुनाव से पहले बदली झारखंड की हवा; भुइयां समाज के कद्दावर नेता अब मोदी के साथ
flash_on
हजारीबाग में हाथियों का तांडव: आधी रात घरों में घुसा हाथियों का झुंड, मासूमों समेत एक ही परिवार के 4 लोगों सहित कुल 6 की मौत

उन्‍होंने कहा कि नए अधिनियम में इस कमी को दूर करते हुए गांवों की जरूरत के अनुसार योजनाओं को मंजूरी देने का प्रावधान किया गया है। अब ग्रामीण कार्यों की योजना विकसित ग्राम पंचायत योजना के तहत तैयार की जाएगी, जिसे ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर समेकित किया जाएगा। वार्षिक रोजगार गारंटी को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन किया गया है। साथ ही मजदूरी का समय पर भुगतान और रोजगार न मिलने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

मंत्री ने कहा कि योजनाओं को चार प्रमुख श्रेणियों जल सुरक्षा एवं प्रबंधन, कोर ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका से जुड़ी संरचनाएं और जलवायु प्रभाव को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, जिससे समन्वित राष्ट्रीय विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कांग्रेस शासन की तुलना में मनरेगा पर अधिक खर्च किया, महिलाओं की भागीदारी 56.74 प्रतिशत तक बढ़ाई और आधार से जुड़े सक्रिय श्रमिकों की संख्या 76 लाख से बढ़कर 12.11 करोड़ हुई, लेकिन डिजिटल निगरानी के अभाव में भ्रष्टाचार जारी रहा।

Advertisement
Advertisement

मनोहरलाल ने बताया कि नए अधिनियम में एआई आधारित निगरानी, जीपीएस ट्रैकिंग, साप्ताहिक सार्वजनिक प्रकटीकरण, केंद्र-राज्य संचालन समितियां और पंचायत स्तर की निगरानी जैसे प्रावधान किए गए हैं। साथ ही राज्यों की भागीदारी को 60:40 अनुपात में बढ़ाया गया है ताकि उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित हो सके।

इससे पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की। उन्होंने कहा कि गांधी के आदर्शों पर चलकर ही रामराज्य और विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है, जिसे मोदी सरकार साकार कर रही है।

कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार से परहेज नहीं है और वह अधिनियम के विरोध में केवल राजनीतिक नाटक कर रही है।

कार्यशाला को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बताया गया कि 15, 16 और 17 जनवरी को सभी जिलों में इसी विषय पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications