कैंसर मरीजों को मिली बड़ी राहत! हरियाणा के हर जिले में शुरू हुए डे-केयर सेंटर, कीमोथेरेपी अब घर के पास

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया। अब पूरे राज्य में कैंसर का इलाज और कीमोथेरेपी मुफ्त उपलब्ध होगी।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 12, 2026 • 1:01 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
कैंसर मरीजों को मिली बड़ी राहत! हरियाणा के हर जिले में शुरू हुए डे-केयर सेंटर, कीमोथेरेपी अब घर के पास
के हर जिले में शुरू हुए डे-केयर सेंटर, कीमोथेरेपी अब घर के पास
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया। अब पूरे राज्य में कैंसर का इलाज और कीमोथेरेपी मुफ्त उपलब्ध होगी।
Full Story: https://newstvindia.in/great-relief-to-cancer-patients-day-care-centres-in-every-district-of-haryana-chemotherapy-now-near-home
https://newstvindia.in/great-relief-to-cancer-patients-day-care-centres-in-every-district-of-haryana-chemotherapy-now-near-home
Copied
कैंसर मरीजों को मिली बड़ी राहत! हरियाणा के हर जिले में शुरू हुए डे-केयर सेंटर, कीमोथेरेपी अब घर के पास
कैंसर मरीजों को मिली बड़ी राहत! हरियाणा के हर जिले में शुरू हुए डे-केयर सेंटर, कीमोथेरेपी अब घर के पास
Advertisement
Advertisement

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को चंडीगढ़ से राज्य के 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर (DCCC) का वर्चुअल उद्घाटन किया। इससे पहले पांच जिलों में ऐसे केंद्र स्थापित किए जा चुके थे और अब प्रदेश के सभी 22 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर क्रियाशील हो गए हैं। यह पहल वित्त वर्ष 2025-26 के बजट में की गई घोषणा के अनुरूप पूरी की गई है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Advertisement
Advertisement

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

कैंसर उपचार अब जिला स्तर पर

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैंसर आज केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। उपचार की उच्च लागत को देखते हुए सरकार ने मरीजों को उनके घर के नजदीक किफायती और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन केंद्रों की स्थापना की है।

Advertisement
Advertisement

इन नए डे-केयर कैंसर सेंटरों में कीमोथेरेपी, फॉलो-अप उपचार, कैंसर ओपीडी, पेन एवं पेलिएटिव केयर ओपीडी जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उपचार के बाद मरीजों के व्यवस्थित फॉलो-अप की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। सभी सेवाएं निशुल्क प्रदान की जाएंगी।

‘हब एंड स्पोक’ मॉडल पर कार्य

ये केंद्र ‘हब एंड स्पोक’ मॉडल के तहत संचालित होंगे। पीजीआईएमएस रोहतक, नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट (NCI) झज्जर, सर्वोदय अस्पताल फरीदाबाद और अटल कैंसर केयर सेंटर, अंबाला छावनी को हब के रूप में चिन्हित किया गया है। ये संस्थान जिला अस्पतालों को विशेषज्ञ मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अंबाला छावनी स्थित अटल कैंसर केयर सेंटर पहले से ही कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, सर्जरी और पेलिएटिव केयर जैसी आधुनिक सुविधाएं दे रहा है। वर्ष 2025 में यहां हजारों मरीजों को उपचार प्रदान किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में कीमोथेरेपी सत्र, मैमोग्राफी, ब्रैकीथेरेपी और कैंसर सर्जरी शामिल हैं।

रोकथाम और स्क्रीनिंग पर जोर

स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम (NP-NCD) के तहत कैंसर की रोकथाम, स्क्रीनिंग और उपचार सेवाएं प्रदान कर रहा है। 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों के लिए मुख, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की नियमित जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर सेवाएं उपलब्ध होने से मरीजों के यात्रा, आवास और अन्य खर्चों में कमी आएगी। इसके अतिरिक्त हरियाणा रोडवेज की बसों में कैंसर मरीज और एक सहायक को मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जा रही है।

आर्थिक सहायता योजनाएं

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के माध्यम से स्टेज 3 और 4 के कैंसर मरीजों, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम है, को 3,000 रुपये प्रतिमाह की वित्तीय सहायता दी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस पहल को स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कैंसर केयर सेवाओं के विस्तार और शीघ्र निदान को प्राथमिकता दे रही है, ताकि प्रत्येक मरीज को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री आर.एस. ढिल्लों, डीजीएचएस डॉ. मनीष बंसल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications