कांग्रेस की पहचान 'सनातन विरोधी' की बन चुकी है; राहुल गांधी के राम मंदिर दौरे पर शहजाद पूनावाला का बड़ा हमला, वक्फ बिल पर भी घेरा

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता बोम्मा महेश कुमार गौड़ के सनातन विरोधी बयान पर आपत्ति जताते हुए राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को गाली देकर 'वोट बैंक की थाली' सजाना चाहती है। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून और मनरेगा के नाम बदलने जैसे विवादों पर भी पार्टी का पक्ष रखा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 13, 2026 • 3:10 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
कांग्रेस की पहचान 'सनातन विरोधी' की बन चुकी है; राहुल गांधी के राम मंदिर दौरे पर शहजाद पूनावाला का बड़ा हमला, वक्फ बिल पर भी घेरा
ुकी है; राहुल गांधी के राम मंदिर दौरे पर शहजाद पूनावाला का बड़ा हमला, वक्फ बिल पर भी घेरा
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता बोम्मा महेश कुमार गौड़ के सनातन विरोधी बयान पर आपत्ति जताते हुए राहुल गांधी से सीधा सवाल पूछा है। पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को गाली देकर 'वोट बैंक की थाली' सजाना चाहती है। उन्होंने वक्फ संशोधन कानून और मनरेगा के नाम बदलने जैसे विवादों पर भी पार्टी का पक्ष रखा।
Full Story: https://newstvindia.in/congress-has-been-identified-as-anti-sanatan-shehzad-poonawalla-s-big-attack-on-rahul-gandhi-s-ram-mandir-visit-also-cordoned-off-the-waqf-bill
https://newstvindia.in/congress-has-been-identified-as-anti-sanatan-shehzad-poonawalla-s-big-attack-on-rahul-gandhi-s-ram-mandir-visit-also-cordoned-off-the-waqf-bill
Copied
कांग्रेस की पहचान 'सनातन विरोधी' की बन चुकी है; राहुल गांधी के राम मंदिर दौरे पर शहजाद पूनावाला का बड़ा हमला, वक्फ बिल पर भी घेरा
कांग्रेस की पहचान 'सनातन विरोधी' की बन चुकी है; राहुल गांधी के राम मंदिर दौरे पर शहजाद पूनावाला का बड़ा हमला, वक्फ बिल पर भी घेरा
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस एमएलसी बोम्मा महेश कुमार गौड़ के सनातन धर्म पर दिए बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कांग्रेस की पहचान ही ‘सनातन विरोधी’ की बन चुकी है।

शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की दुकान चलाती है। कांग्रेस की ओर से हमेशा हिंदुओं का अपमान करना कोई संयोग नहीं है, बल्कि सोचा समझा प्रयोग है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर और रेवंत रेड्डी जैसे नेताओं ने हिंदुओं का अपमान किया था। इन लोगों ने तो सारी हदें पार करते हुए कभी भगवान राम को काल्पनिक बताया तो कभी हिंदू आतंकवाद जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। इन लोगों को हिंदू समुदाय के हितों से कोई सरोकार नहीं है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार का विधान परिषद से इस्तीफा; दिल्ली कूच की तैयारी और 'हस्ताक्षर' पर विवाद
NEW
flash_on
पंजाब न्यूज: नंगल में CM मान ने शुरू किए ₹75 करोड़ के प्रोजेक्ट्स; बनेगा उत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज
flash_on
पंजाब: 'शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल' मुहिम तेज; हर गांव-वार्ड तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां
flash_on
सांस्कृतिक महामिलन: काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर ट्रस्ट के बीच MoU; यूपी-एमपी मिलकर बनाएंगे 'साझा धार्मिक सर्किट'
flash_on
मौसम अपडेट 1 अप्रैल 2026: उत्तर-पश्चिम भारत में 'आसमानी आफत' का अलर्ट; दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी
flash_on
महाराष्ट्र में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स के खिलाफ एआई उपकरणों का इस्तेमाल: सीएम फडणवीस
flash_on
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने का अभियान और एनईटीआरएम प्रणाली शुरू की

शहजाद पूनावाला ने कहा कि इन तमाम घटनाओं से यह साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस की एक ही प्रणाली है। हिंदुओं को दो गाली, ताकि मिले वोट बैंक की थाली। ऐसे में मेरा सीधा सवाल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से है, क्या वे अपनी पार्टी में मौजूद ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे? जवाब स्पष्ट है कि वे बिल्कुल भी ऐसा नहीं करेंगे। इसके विपरीत वे खुद एक कदम आगे बढ़ते हुए हिंदुओं की आस्था का अपमान करेंगे, लेकिन अब इस तरह की स्थिति को देश में किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अयोध्या स्थित राम मंदिर जाने को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है कि कल तक जो लोग भगवान राम को काल्पनिक बता रहे थे, वे आज राम मंदिर जाने के लिए तैयार हो रहे हैं। निश्चित तौर पर इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

शहजाद पूनावाला ने कहा, मैं राहुल गांधी को कहना चाहूंगा कि जिस तरह से उनकी पार्टी ने भगवान राम को काल्पनिक बताया था, उसके लिए राहुल गांधी माफी मांगें। इतना ही नहीं, पंडित नेहरू ने तो सोमनाथ मंदिर से लेकर अयोध्या तक का विरोध किया था। इन लोगों ने राजनीतिक फायदा अर्जित करने के मकसद से राम मंदिर को लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम किया था। उसके लिए पहले देश के लोगों से माफी मांगिए और फिर राम मंदिर का दर्शन करने जाइए। हमें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा, भाजपा प्रवक्ता ने वक्फ संशोधन कानून को लेकर जताई जा रही आपत्ति पर भी सवाल उठाया। शहजाद पूनावाला ने कहा कि उस बात को नहीं भुलाया जा सकता है कि कुछ लोगों ने राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की थी। इन्होंने लोगों को यह कहकर दिग्भ्रमित किया था कि अगर नागरिकता संशोधन कानून लागू हो गया, तो मुसलमानों की नागरिकता चली जाएगी।

आज आप स्थिति देख लीजिए कि किसी की भी नागरिकता नहीं गई। इसके विपरीत दंगे जरूर हो गए। इन लोगों की एकमात्र मंशा सिर्फ दंगा करना है। इन्हें लोगों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। अगर होता, तो आज इनकी स्थिति ऐसी नहीं होती है। अब यही लोग एक बार फिर से वक्फ संशोधन कानून को लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। कह रहे हैं कि इससे कब्रिस्तान और मस्जिदों पर कब्जा हो जाएगा, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। ये लोग बेवजह का राजनीतिक विलाप करते हैं। ये वही लोग हैं जो गाजा के मुस्लिमों पर होने वाले अत्याचार पर मुखर रहते हैं, जबकि ढाका के हिंदुओं पर होने वाले अत्याचार के समय चुप हो जाते हैं।

उन्होंने कांग्रेस के उन आरोपों को भी बेबुनियादी करार दिया, जिसमें कहा जा रहा है कि भाजपा ने राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर मनरेगा का नाम बदला। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हमने किसी भी योजना का नाम नहीं बदला है, बल्कि इसकी जगह में हम नया बिल लेकर आए, जिसका नाम जी राम जी है। अगर सही मायने में किसी ने महात्मा गांधी का नाम बदला, तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी के नेता जी. परमेश्वर ने एक स्टेडियम जिसका नाम महात्मा गांधी के ऊपर था, उसे बदलकर अपने नाम पर रख दिया। ऐसी स्थिति में मेरा उनसे सीधा सा सवाल है कि क्या जी परमेश्वर कोई खिलाड़ी हैं जो उन्होंने स्टेडियम का नाम अपने नाम पर रख लिया।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि अगर सही मायने में देखा जाए तो गांधी विरोधी कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस ही है। पूर्व में कई ऐसे मौके सामने आए हैं, जिनसे यह साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस महात्मा गांधी की विरोधी रही है। महात्मा गांधी ने कहा था कि हम राम राज्य लेकर आएंगे, लेकिन अफसोस की बात है कि इसी कांग्रेस ने भगवान राम को काल्पनिक बताने से गुरेज नहीं किया। इससे दुखद और क्या हो सकता है?

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications