छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति: 3 लाख करोड़ के निवेश से बनेगी अपार ऊर्जा

छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में अदानी, जिंदल, एनटीपीसी जैसी कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का ऐलान किया है। इस निवेश से राज्य में थर्मल, न्यूक्लियर, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे विभिन्न प्रकार के पावर प्लांट स्थापित होंगे, जो छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएंगे।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 11, 2025 • 7:28 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
1 year ago
छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति: 3 लाख करोड़ के निवेश से बनेगी अपार ऊर्जा
 के निवेश से बनेगी अपार ऊर्जा
छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में अदानी, जिंदल, एनटीपीसी जैसी कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का ऐलान किया है। इस निवेश से राज्य में थर्मल, न्यूक्लियर, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे विभिन्न प्रकार के पावर प्लांट स्थापित होंगे, जो छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएंगे।
Full Story: https://newstvindia.in/energy-revolution-in-chhattisgarh-3-lakh-crore-investment-to-create-immense-energy
https://newstvindia.in/energy-revolution-in-chhattisgarh-3-lakh-crore-investment-to-create-immense-energy
Copied
छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति: 3 लाख करोड़ के निवेश से बनेगी अपार ऊर्जा
छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति: 3 लाख करोड़ के निवेश से बनेगी अपार ऊर्जा
Advertisement
Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ अब ऊर्जा क्रांति की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ एनर्जी इंवेस्टर्स समिट’ में अदानी, जिंदल, एनटीपीसी जैसी कई बड़ी कंपनियों ने 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का ऐलान किया है। इस निवेश से राज्य में थर्मल, न्यूक्लियर, सौर और पंप्ड स्टोरेज जैसे विभिन्न प्रकार के पावर प्लांट स्थापित होंगे, जो छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएंगे।

थर्मल और न्यूक्लियर पावर में बड़ा निवेश

थर्मल पावर क्षेत्र में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्ताव मिला है। अदानी पावर ने कोरबा, रायगढ़ और रायपुर में 1600-1600 मेगावाट के तीन थर्मल पावर प्लांट लगाने की योजना बनाई है, जिस पर 66,720 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, जिंदल पावर ने रायगढ़ में 1600 मेगावाट क्षमता के प्लांट के लिए 12,800 करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है।

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में एनटीपीसी ने 80,000 करोड़ रुपये की लागत से 4200 मेगावाट क्षमता का न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना बनाई है। यह छत्तीसगढ़ में परमाणु ऊर्जा से बिजली उत्पादन की दिशा में पहला बड़ा कदम होगा।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
पेड़ के नीचे शरण लेना पड़ा भारी: सरगुजा में मवेशी चराने गई 13 साल की बच्ची पर गिरी बिजली
NEW
flash_on
छत्तीसगढ़: खल्लारी माता मंदिर में टूटा रोपवे, ट्रॉली गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत, 16 घायल; CM साय ने दिए जांच के आदेश
flash_on
छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महिला दिवस का तोहफा: महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी
flash_on
छत्तीसगढ़ के किसानों की बल्ले-बल्ले: होली से पहले खातों में आए 10,324 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात
flash_on
माओवादियों के 'पुनर्वास' के लिए सरकार का खुला हाथ: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा
flash_on
'नक्सलवाद से विकासवाद' तक का सफर: पीएम मोदी ने 'बस्तर पंडुम' को सराहा, बोले— "बदल गई है बस्तर की पहचान"
flash_on
"31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का सफाया": रायपुर में अमित शाह ने भरी हुंकार, छत्तीसगढ़ के विकास और सुरक्षा पर की बड़ी बैठक

सौर ऊर्जा और पंप्ड स्टोरेज परियोजनाएं

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी छत्तीसगढ़ को बड़ी सफलता मिली है। जिंदल पावर और एनटीपीसी ग्रीन मिलकर 10,000 करोड़ रुपये खर्च कर 2500 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन करेंगे। इसमें डोलेसरा में 500 मेगावाट और रायगढ़ में 2000 मेगावाट के सौर प्लांट शामिल होंगे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इसके अलावा, 57,046 करोड़ रुपये की लागत से 8700 मेगावाट क्षमता के पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट भी शुरू होंगे। इसमें एसजेएन कोटपाली में 1800 मेगावाट और जिंदल रिन्यूएबल द्वारा 3000 मेगावाट के प्रोजेक्ट शामिल हैं।

किसानों के लिए खुशखबरी

पीएम कुसुम योजना के तहत 4100 करोड़ रुपये की लागत से 675 मेगावाट सौर बिजली का उत्पादन किया जाएगा और 20,000 सोलर पंप लगाए जाएंगे। इससे किसानों को सिंचाई के लिए सस्ती बिजली मिलेगी और डीजल पंपों की जरूरत कम होगी।

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह निवेश छत्तीसगढ़ की बिजली उत्पादन क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। उन्होंने कहा, "हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ न केवल ऊर्जा में आत्मनिर्भर बने, बल्कि पूरे देश के लिए एक ऊर्जा हब के रूप में स्थापित हो।"

प्रमुख निवेश और योजनाएं

1. परमाणु ऊर्जा: साफ और कुशल ऊर्जा उत्पादन के लिए ₹80,000 करोड़ का निवेश।
2. ताप विद्युत: राज्य की ताप विद्युत क्षमता को मजबूत करने के लिए ₹1,07,840 करोड़।
3. सौर ऊर्जा: सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार के लिए ₹10,000 करोड़।
4. पीएम कुसुम योजना: किसानों के बीच सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ₹4,100 करोड़।
5. पंप्ड स्टोरेज परियोजनाएं (PSP): ग्रिड स्थिरता के लिए ऊर्जा भंडारण में ₹57,046 करोड़।
6. क्रेडा सौर पहल: सौर ऊर्जा विस्तार के लिए ₹3,200 करोड़।
7. पीएम सूर्य योजना: राष्ट्रीय सौर छत परियोजना के तहत ₹6,000 करोड़।
8. सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा: सरकारी इमारतों में सौर ऊर्जा अपनाने के लिए ₹2,500 करोड़।
9. बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (BESS): ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए ₹2,600 करोड़।
10. पावर ट्रांसमिशन नेटवर्क: बिजली पारेषण नेटवर्क को उन्नत करने के लिए ₹17,000 करोड़।
11. RDSS (वितरण क्षेत्र योजना): वितरण बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए ₹10,800 करोड़।

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications