बीजापुर एनकाउंटर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम करने उतरी DRG की टीम, दक्षिण बस्तर के जंगलों में मुठभेड़ जारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी सुरक्षा कार्रवाई की खबर आ रही है। जिले के दक्षिणी इलाके के जंगलों में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों और सशस्त्र माओवादियों के बीच बुधवार सुबह से ही भीषण मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और अतिरिक्त बल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 29, 2026 • 6:01 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
बीजापुर एनकाउंटर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम करने उतरी DRG की टीम, दक्षिण बस्तर के जंगलों में मुठभेड़ जारी
श नाकाम करने उतरी DRG की टीम, दक्षिण बस्तर के जंगलों में मुठभेड़ जारी
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी सुरक्षा कार्रवाई की खबर आ रही है। जिले के दक्षिणी इलाके के जंगलों में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवानों और सशस्त्र माओवादियों के बीच बुधवार सुबह से ही भीषण मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है और अतिरिक्त बल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है।
Full Story: https://newstvindia.in/bijapur-encounter-drg-team-descends-to-foil-major-naxal-plot-encounters-continue-in-the-jungles-of-south-bastar
https://newstvindia.in/bijapur-encounter-drg-team-descends-to-foil-major-naxal-plot-encounters-continue-in-the-jungles-of-south-bastar
Copied
बीजापुर एनकाउंटर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम करने उतरी DRG की टीम, दक्षिण बस्तर के जंगलों में मुठभेड़ जारी
बीजापुर एनकाउंटर: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम करने उतरी DRG की टीम, दक्षिण बस्तर के जंगलों में मुठभेड़ जारी
Advertisement
Advertisement

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिणी इलाके में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद से जिला पुलिस बल ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सुबह 7 बजे से ही डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है।

जानकारी के अनुसार, यह अभियान बुधवार की तड़के शुरू हुआ, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक विशेष टीम को नक्सल प्रभावित जंगल क्षेत्र में रवाना किया गया। सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिला था कि इलाके में माओवादी किसी बड़ी वारदात की फिराक में हैं, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई का फैसला लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, डीआरजी की टीम आज सर्च ऑपरेशन के तहत जंगल के अंदर आगे बढ़ रही थी, तभी सुबह करीब 7 बजे घात लगाए बैठे माओवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों पर गोलियां चलने के बाद डीआरजी जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभाल लिया और जवाबी फायरिंग शुरू की। इसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। फायरिंग की आवाजों से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बन गया।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार का विधान परिषद से इस्तीफा; दिल्ली कूच की तैयारी और 'हस्ताक्षर' पर विवाद
NEW
flash_on
पंजाब न्यूज: नंगल में CM मान ने शुरू किए ₹75 करोड़ के प्रोजेक्ट्स; बनेगा उत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज
flash_on
पंजाब: 'शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल' मुहिम तेज; हर गांव-वार्ड तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां
flash_on
सांस्कृतिक महामिलन: काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर ट्रस्ट के बीच MoU; यूपी-एमपी मिलकर बनाएंगे 'साझा धार्मिक सर्किट'
flash_on
मौसम अपडेट 1 अप्रैल 2026: उत्तर-पश्चिम भारत में 'आसमानी आफत' का अलर्ट; दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी
flash_on
महाराष्ट्र में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स के खिलाफ एआई उपकरणों का इस्तेमाल: सीएम फडणवीस
flash_on
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने का अभियान और एनईटीआरएम प्रणाली शुरू की

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। माओवादियों के भागने के सभी संभावित रास्तों को बंद करने के लिए अतिरिक्त बलों को मौके की ओर रवाना किया गया है। घना जंगल और पहाड़ी इलाका होने की वजह से ऑपरेशन को बेहद सतर्कता और पूरी रणनीति के साथ चलाया जा रहा है। जवान हर कदम फूंक-फूंक कर रख रहे हैं ताकि किसी भी तरह का नुकसान न हो।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान सभी सुरक्षा बल सुरक्षित हैं और ऑपरेशन पूरी तरह उच्च अधिकारियों की निगरानी में चल रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे ऑपरेशन वाले इलाके से दूर रहें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

फिलहाल सर्च ऑपरेशन और मुठभेड़ दोनों जारी हैं। सुरक्षा बल इलाके को पूरी तरह से खंगाल रहे हैं ताकि माओवादियों को पकड़ने या निष्क्रिय करने में सफलता मिल सके। ऑपरेशन खत्म होने के बाद ही किसी तरह के नुकसान, बरामद हथियारों या अन्य जानकारियों की पुष्टि की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications