Golibari in Muzaffarpur: ऑटो का इंतजार कर रही महिला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

शहर में एक बार फिर से बेलगाम अपराधियों का आतंक देखने को मिला है। कांटी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ऑटो का इंतजार कर रही एक महिला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Apr 10, 2025 • 7:24 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
12 months ago
Golibari in Muzaffarpur: ऑटो का इंतजार कर रही महिला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
र रही महिला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
शहर में एक बार फिर से बेलगाम अपराधियों का आतंक देखने को मिला है। कांटी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ऑटो का इंतजार कर रही एक महिला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
Full Story: https://newstvindia.in/golibari-in-muzaffarpur-woman-waiting-for-autorickshaw-shot-by-unidentified-miscreants-condition-critical
https://newstvindia.in/golibari-in-muzaffarpur-woman-waiting-for-autorickshaw-shot-by-unidentified-miscreants-condition-critical
Copied
Golibari in Muzaffarpur: ऑटो का इंतजार कर रही महिला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Golibari in Muzaffarpur: ऑटो का इंतजार कर रही महिला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Advertisement
Advertisement
मुकेश चौरसिया,मुज़फ्फरपुर(बिहार) — शहर में एक बार फिर से बेलगाम अपराधियों का आतंक देखने को मिला है। कांटी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ऑटो का इंतजार कर रही एक महिला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

Golibari in Muzaffarpur की घटना कांटी थाना क्षेत्र के छपरा हाई स्कूल के पास की है। रामजस पासवान की पत्नी सुमित्रा देवी, जो कि एक निजी अस्पताल में सफाईकर्मी के तौर पर काम करती हैं, रोज़ की तरह शाम करीब 7 बजे घर से काम के लिए निकली थीं। वह सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रही थीं, तभी ग्लैमर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अचानक उनके ऊपर फायरिंग कर दी।

गोली लगने के बाद सुमित्रा देवी मौके पर ही बेसुध होकर गिर पड़ीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल महिला को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस के अनुसार, महिला को गोली पीठ और कंधे के पास लगी है। हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल और आसपास के इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे हमलावरों की पहचान की जा सके।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
NEW
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
नीतीश कुमार का बिहार से 'दिल्ली' का सफर तय! जानें कब देंगे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
flash_on
राज्यसभा चुनाव से पहले पटना में 'डिनर पॉलिटिक्स'; उपेंद्र कुशवाहा के घर जुटे एनडीए के दिग्गज
flash_on
नवादा पुलिस की बड़ी कामयाबी: डेलवा गांव से AK-47 बरामद; लेवी वसूलने वाला गिरफ्तार
flash_on
बिहार की राजनीति में 'निशांत' युग का उदय: जदयू की सदस्यता ली, बोले- "पिताजी के मार्गदर्शन में जन-जन तक पहुँचूँगा"
flash_on
पटना में होली से पहले शराब तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, पुलिस ने जब्त की 480 लीटर विदेशी शराब

घटना को लेकर पीड़िता के बेटे रोहित ने बड़ा खुलासा किया है। उसका कहना है कि कुछ दिनों पहले गांव के कुछ युवकों से उसका झगड़ा हुआ था, जिसमें उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। रोहित का आरोप है कि उसी रंजिश के चलते उसकी मां पर हमला किया गया है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इस पूरे मामले पर डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि अज्ञात अपराधियों द्वारा महिला पर गोली चलाई गई है। पुलिस हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
history This is an archived post. The information provided may be outdated.

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications