एकनाथ शिंदे के जन्मदिन पर दिल्ली से मुंबई तक शुभकामनाओं का तांता, शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके विकास कार्यों की सराहना की।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 9, 2026 • 11:03 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
एकनाथ शिंदे के जन्मदिन पर दिल्ली से मुंबई तक शुभकामनाओं का तांता, शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा
ई तक शुभकामनाओं का तांता, शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके विकास कार्यों की सराहना की।
Full Story: https://newstvindia.in/best-wishes-from-delhi-to-mumbai-on-eknath-shinde-s-birthday-top-leadership-expresses-confidence
https://newstvindia.in/best-wishes-from-delhi-to-mumbai-on-eknath-shinde-s-birthday-top-leadership-expresses-confidence
Copied
एकनाथ शिंदे के जन्मदिन पर दिल्ली से मुंबई तक शुभकामनाओं का तांता, शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा
एकनाथ शिंदे के जन्मदिन पर दिल्ली से मुंबई तक शुभकामनाओं का तांता, शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली/मुंबई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की बधाई दी है। एकनाथ शिंदे की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने और बालासाहेब ठाकरे व धर्मवीर आनंद दिघे के सपनों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वह महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने और बालासाहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे के सपनों को पूरा करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मैं उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
महाराष्ट्र में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स के खिलाफ एआई उपकरणों का इस्तेमाल: सीएम फडणवीस
NEW
flash_on
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने का अभियान और एनईटीआरएम प्रणाली शुरू की
flash_on
‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
flash_on
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दो चरणों के लिए अधिसूचना जारी; 23 और 29 अप्रैल को मतदान, राज्य में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी

उपमुख्यमंत्री शिंदे ने पीएम मोदी की ओर से बधाई के बाद उनका धन्यवाद किया। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। आपके स्नेहपूर्ण शब्द और आशीर्वाद हम सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक हैं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है और महाराष्ट्र में हम आपके दिखाए विकास के मार्ग पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण और महाराष्ट्र की जनता के प्रति आपका आत्मीय भाव हमें निरंतर प्रेरणा देता रहा है।

Advertisement
Advertisement

एकनाथ शिंदे ने आगे लिखा, "आपके मार्गदर्शन में हम जनसेवा के अपने संकल्प पर दृढ़ रहेंगे और एक समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे। एक बार फिर, आपके शुभाशीर्वाद और सद्भावनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद।"

उपमुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने एक अन्य 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "आदरणीय अमित भाई, आपकी शुभकामनाएं मेरे लिए सच्चा आशीर्वाद हैं। महाराष्ट्र का विकास और जन-कल्याण ही मेरा जीवन-लक्ष्य है। इस पथ पर आपका निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहे, यही गणपती बाप्पा से मेरी विनम्र प्रार्थना है।"

इससे पहले, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश के विकास और जनकल्याण की दिशा में आप निरंतर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। गणपति बाप्पा आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।"

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications