Bengal Voter List Controversy: 'एक ही बूथ के 350 लोगों को नोटिस क्यों?', दिलीप घोष ने SIR प्रक्रिया और टीएमसी पर उठाए सवाल

भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के सत्यापन (SIR) को लेकर टीएमसी को घेरा है। उन्होंने बीएलओ और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई और माध्यमिक एडमिट कार्ड की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 20, 2026 • 12:56 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
Bengal Voter List Controversy: 'एक ही बूथ के 350 लोगों को नोटिस क्यों?', दिलीप घोष ने SIR प्रक्रिया और टीएमसी पर उठाए सवाल
थ के 350 लोगों को नोटिस क्यों?', दिलीप घोष ने SIR प्रक्रिया और टीएमसी पर उठाए सवाल
भाजपा नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के सत्यापन (SIR) को लेकर टीएमसी को घेरा है। उन्होंने बीएलओ और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई और माध्यमिक एडमिट कार्ड की वैधता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया।
Full Story: https://newstvindia.in/bengal-voter-list-controversy-why-notice-350-people-from-the-same-booth-dilip-ghosh-questions-sir-process-and-tmc
https://newstvindia.in/bengal-voter-list-controversy-why-notice-350-people-from-the-same-booth-dilip-ghosh-questions-sir-process-and-tmc
Copied
Bengal Voter List Controversy: 'एक ही बूथ के 350 लोगों को नोटिस क्यों?', दिलीप घोष ने SIR प्रक्रिया और टीएमसी पर उठाए सवाल
Bengal Voter List Controversy: 'एक ही बूथ के 350 लोगों को नोटिस क्यों?', दिलीप घोष ने SIR प्रक्रिया और टीएमसी पर उठाए सवाल
Advertisement
Advertisement

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से जुड़े मुद्दों और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने मंगलवार को प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चलनी चाहिए।

दिलीप घोष ने सबसे पहले माध्यमिक एडमिट कार्ड को उम्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार करने के मुद्दे पर बात की।

भाजपा नेता दिलीप घोष ने बताया कि पहले इस दस्तावेज को मान्य माना गया था, फिर इसकी वैधता वापस ले ली गई और अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद इसे दोबारा मान्य कर दिया गया है। इस बार-बार बदलाव से मतदाताओं में भ्रम की स्थिति बन रही है, क्योंकि उन्हें बार-बार वही दस्तावेज जमा करने पड़ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दो चरणों के लिए अधिसूचना जारी; 23 और 29 अप्रैल को मतदान, राज्य में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
NEW
flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी
flash_on
बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: नीतीश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा; राज्यसभा में शुरू होगा नया सफर
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, अधीर रंजन चौधरी 30 साल बाद लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!
flash_on
बदल रहा है पंजाब: नशे के खिलाफ जंग में फरीदकोट बना आदर्श जिला, देखें कैसे मिली सफलता
flash_on
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने 9 IAS अधिकारियों के किए तबादले; एम. देवराज और अनुराग यादव को मिली नई जिम्मेदारी

उन्होंने कहा, "लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसा पहले भी हो चुका है। मुझे जानकारी है कि एक ही बूथ से करीब 350 लोगों को नोटिस भेजा गया है, जबकि उसी बूथ पर भाजपा को लगभग 450 वोट मिलते हैं। इस तरह की स्थिति से आम लोगों में सवाल और शंकाएं पैदा हो रही हैं।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

एसआईआर को लेकर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर भी दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहती है कि एसआईआर पूरी तरह साफ और पारदर्शी हो। हम चाहते हैं कि सिर्फ वही लोग वोटर लिस्ट में रहें जो सच में वोट देने के योग्य हैं। जिनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें सूची से अलग किया जाए, लेकिन आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

Advertisement
Advertisement

दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि एसआईआर का काम सुचारू रूप से चल रहा है, लेकिन इसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की ओर से व्यवधान डाला जा रहा है।

उन्होंने अलग-अलग जगहों से आ रही उन रिपोर्टों पर भी चिंता जताई, जिनमें बीएलओ अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमलों की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा, "सिर्फ बीएलओ ही नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी हमले हो रहे हैं। जो लोग शिकायत करने जाते हैं, उन पर भी हमला किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में चुनाव कैसे होगा?"

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव को साफ और निष्पक्ष बनाने के लिए चुनाव आयोग लगातार काम कर रहा है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications