बंगाल में 2026 का 'शक्ति प्रदर्शन': भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का मिशन दुर्गापुर, ममता के गढ़ में 'बिहारी वोटर्स' को साधने का नया प्लान!

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने पहले आधिकारिक पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। उनके इस दौरे ने राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि नवीन का कोलकाता के बजाय दुर्गापुर से अपना अभियान शुरू करना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 27, 2026 • 10:12 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
बंगाल में 2026 का 'शक्ति प्रदर्शन': भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का मिशन दुर्गापुर, ममता के गढ़ में 'बिहारी वोटर्स' को साधने का नया प्लान!
ा अध्यक्ष नितिन नवीन का मिशन दुर्गापुर, ममता के गढ़ में 'बिहारी वोटर्स' को साधने का नया प्लान!
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने पहले आधिकारिक पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। उनके इस दौरे ने राज्य की सियासत में हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि नवीन का कोलकाता के बजाय दुर्गापुर से अपना अभियान शुरू करना एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है
Full Story: https://newstvindia.in/2026-shakti-demonstration-in-bengal-bjp-president-nitin-naveen-s-new-plan-to-endow-bihari-voters-in-mission-durgapur-mamata-s-bastion
https://newstvindia.in/2026-shakti-demonstration-in-bengal-bjp-president-nitin-naveen-s-new-plan-to-endow-bihari-voters-in-mission-durgapur-mamata-s-bastion
Copied
बंगाल में 2026 का 'शक्ति प्रदर्शन': भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का मिशन दुर्गापुर, ममता के गढ़ में 'बिहारी वोटर्स' को साधने का नया प्लान!
बंगाल में 2026 का 'शक्ति प्रदर्शन': भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का मिशन दुर्गापुर, ममता के गढ़ में 'बिहारी वोटर्स' को साधने का नया प्लान!
Advertisement
Advertisement

कोलकाता : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला आधिकारिक पश्चिम बंगाल दौरा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पश्चिम बंगाल दौरा राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय बन गया है। इस दौरे को 2026 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संकेत के रूप में देखा जा रहा है, जहां भाजपा ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही है।

नितिन नवीन ने कोलकाता को छोड़कर सीधे दुर्गापुर और आस-पास के इलाकों को चुना है। वे 27 जनवरी शाम को अंडाल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। वह शाम में दुर्गापुर के चित्रालय मेला मैदान में 'कमल मेला' कार्यक्रम में शामिल हुए, जो पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और संगठन को मजबूत करने का मंच था।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश कुमार का विधान परिषद से इस्तीफा; दिल्ली कूच की तैयारी और 'हस्ताक्षर' पर विवाद
NEW
flash_on
पंजाब न्यूज: नंगल में CM मान ने शुरू किए ₹75 करोड़ के प्रोजेक्ट्स; बनेगा उत्तर भारत का पहला ग्लास ब्रिज
flash_on
पंजाब: 'शानदार 4 साल, भगवंत मान दे नाल' मुहिम तेज; हर गांव-वार्ड तक पहुंचेगी सरकार की उपलब्धियां
flash_on
सांस्कृतिक महामिलन: काशी विश्वनाथ और महाकालेश्वर ट्रस्ट के बीच MoU; यूपी-एमपी मिलकर बनाएंगे 'साझा धार्मिक सर्किट'
flash_on
मौसम अपडेट 1 अप्रैल 2026: उत्तर-पश्चिम भारत में 'आसमानी आफत' का अलर्ट; दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी
flash_on
महाराष्ट्र में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स के खिलाफ एआई उपकरणों का इस्तेमाल: सीएम फडणवीस
flash_on
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने का अभियान और एनईटीआरएम प्रणाली शुरू की

इस दौरे का मुख्य फोकस संगठनात्मक बैठकों पर है। नवीन राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिला स्तर पर आकलन लेंगे और बूथ-स्तरीय कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत करेंगे। वह विशेष रूप से दुर्गापुर, आसनसोल, रानीगंज और वर्धमान विभाग के कार्यकर्ता सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस क्षेत्र में बिहारी और गैर-बंगाली वोटरों की अच्छी संख्या है, इसलिए यहां से 'मिशन बंगाल' शुरू करने की रणनीति अपनाई गई है।

भाजपा बंगाल में पिछले चुनावों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। पार्टी का मानना है कि बर्धमान, आसनसोल, बीरभूम, बांकुड़ा और पुरुलिया जैसे जिलों में समर्थन बढ़ रहा है। नवीन महिलाओं, युवाओं और बूथ कार्यकर्ताओं की भूमिकाओं पर जोर देंगे। वे घुसपैठ, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, ग्रामीण संकट और तृणमूल शासन के 15 सालों में आर्थिक संकट जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

Advertisement
Advertisement

पार्टी नेतृत्व 2026 के चुनाव को कड़ा मुकाबला मान रहा है। इस दौरे से केंद्रीय नेतृत्व का बंगाल पर पूरा ध्यान दिख रहा है। उम्मीदवार चयन, रणनीति और संगठनात्मक कमजोरियों को दूर करने पर विस्तृत चर्चा होगी।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications