Samsung One UI 8 का नया अपडेट देगा आपको बेहतर परफॉर्मेंस , मिलेगा न्यू यूजर इंटरफेस

Samsung One UI 8 से आपको एक नया यूजर इंटरफेस देखने को मिलेगा सैमसंग फोल्ड में यह फीचर ऑलरेडी देखा जा चुका है कंपनी का कहना है कि वह पुराने मोबाइल्स में भी इस फीचर को जल्द ही अपडेट करेगी।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Author
Aug 24, 2025 • 3:00 PM  1
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
7 months ago
Samsung One UI 8 का नया अपडेट देगा आपको बेहतर परफॉर्मेंस , मिलेगा न्यू यूजर इंटरफेस
Samsung One UI 8 से आपको एक नया यूजर इंटरफेस देखने को मिलेगा सैमसंग फोल्ड में यह फीचर ऑलरेडी देखा जा चुका है कंपनी का कहना है कि वह पुराने मोबाइल्स में भी इस फीचर को जल्द ही अपडेट करेगी।
Full Story: https://newstvindia.in/samsung-one-ui-8-new-update-will-give-you-better-performance-new-user-interface
https://newstvindia.in/samsung-one-ui-8-new-update-will-give-you-better-performance-new-user-interface
Copied
Samsung One UI 8 का नया अपडेट देगा आपको बेहतर परफॉर्मेंस , मिलेगा न्यू यूजर इंटरफेस
Samsung Official Website

Samsung One UI 8 का नया अपडेट देगा आपको बेहतर परफॉर्मेंस , मिलेगा न्यू यूजर इंटरफेस 

अभी हाल ही में सैमसंग ने अपने Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 को लांच किया और लॉन्च करने के साथ ही इसमें Samsung One UI 8 को भी शामिल किया गया जो कि आपको एक नए यूजर इंटरफेस के साथ काफी नया एक्सपीरियंस भी देंगे आखिर यह क्या है और इससे आपको क्या बेनिफिट्स मिलेंगे इसके बारे में आपको डिटेल्स में बताते है। 

Samsung One UI 8

Samsung One UI 8 सैमसंग का नया स्मार्टफोन इंटरफ़ेस Software skin है जो Android 16 पर बेस्ड है। यह आपके फोन के दिखने और परफॉर्मेंस के तरीके को बदल देता है। यह आपको काफी स्मूथली प्रोसेस देता है इसके साथ ही कैमरे से लेकर मल्टीटास्किंग तक आपको नए एक्सपीरियंस मिलेंगे। 

Samsung Official Website

One UI 8 की शुरुआत

Samsung ने अपना नया इंटरफ़ेस One UI 8 लॉन्च कर दिया है। यह सबसे पहले Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 स्मार्टफोन के साथ आपको देखने को मिलेगा। यह पुराने वर्ज़न से काफी ज़्यादा स्मार्ट और आसान बनाया गया है। जो भी यूजर इसे Use करें उन्हें किसी तरह की कोई प्रॉब्लम ना हो बल्कि वर्क और भी ज्यादा इजी हो जाए। 

AI का जादू कैमरे में

One UI 8 में कैमरे को और पावरफुल बनाने के लिए AI फीचर्स जोड़े गए हैं। अब फोटो और वीडियो से अनचाहे शोर हटाना आसान हो गया है। साथ ही AI आपकी तस्वीरों को और क्लियर और नेचुरल दिखाता है।

मल्टीटास्किंग हुई और आसान

जो लोग एक साथ कई ऐप्स इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह अपडेट वरदान है। आप आसानी से स्क्रीन को स्प्लिट करके दो-तीन ऐप एक साथ चला सकते हैं। खासकर Fold और Flip फोन वाले यूज़र्स को यह और भी अच्छा लगेगा और उन्हें कोई प्रॉब्लम भी नहीं आएगी। 

Samsung Official Website

हर जगह काम करेगा AI

इसमें Ai फीचर का बहुत ही अच्छे से इस्तेमाल किया गया है अब सिर्फ कैमरे में ही नहीं बल्कि पूरे फोन में AI मदद करेगा। Galaxy Buds लगाने पर आप सीधे वॉइस से कमांड दे पाएंगे। साथ ही Samsung का Gemini Live फीचर आपकी जरूरत के हिसाब से तुरंत जानकारी और शॉर्टकट देगा।

Beta से लेकर Stable अपडेट तक 

सैमसंग में से डायरेक्ट नहीं दिया था। शुरुआत में Samsung ने One UI 8 को Beta टेस्टिंग में दिया था। अब यह धीरे-धीरे स्टेबल वर्ज़न में बदल रहा है। सबसे पहले Galaxy S25 सीरीज़ को यह अपडेट मिल रहा है और आने वाले महीनों में दूसरे मॉडल्स को भी मिल जाएगा।

Samsung Official Website

ज़्यादा Galaxy फोन होंगे अपडेट

Samsung ने साफ कर दिया है कि One UI 8 सिर्फ नए फोन तक सीमित नहीं रहेगा। धीरे-धीरे यह अपडेट Galaxy S24, Z Fold 6, Z Flip 6 और कई A सीरीज़।स्मार्टफोन्स में भी दिया जाएगा। इसका मतलब साफ है कि अब जो पुराने यूजर से उन्हें भी इसका फायदा मिल सकेगा। 

TriFold फोन के लिए खास फीचर

Samsung के नए TriFold फोन के लिए भी One UI 8 को खास बनाया गया है। इसमें आप तीन ऐप्स को एक साथ स्क्रीन पर चला सकते हैं। बड़ी स्क्रीन का पूरा मज़ा लेने के लिए यह फीचर काफी खास है।

मिलेगा Vivid फोटो मोड

One UI 8 में एक नया Vivid Photo Mode आया है। इससे तस्वीरें और ज्यादा चमकीली और आकर्षक लगती हैं। हालांकि इसमें एक वाटरमार्क भी आता है जिसमें फोटो की डिटेल्स जैसे मॉडल, तारीख वगैरह दिखते हैं। कुछ लोगों को यह अच्छा लगा है तो कुछ को थोड़ा अजीब भी लगा है। 

history This is an archived post. The information provided may be outdated.

Vandana Rajput Author

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

हमें फॉलो करें

Cricket Score Board

amp_stories Web Stories
local_fire_department Trending menu Menu
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications