Gaza Peace Plan: 'न्यू गाजा' की तैयारी! ट्रंप के दूत कुशनर और विटकॉफ पहुंचे इजरायल; नेतन्याहू के साथ समुद्र किनारे रिसॉर्ट और सीजफायर पर होगी बड़ी डील

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने पहुंचे हैं। चर्चा का मुख्य केंद्र 'न्यू गाजा' प्लान, राफा क्रॉसिंग को खोलना और बंधकों के अवशेषों की वापसी है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 24, 2026 • 10:43 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
Gaza Peace Plan: 'न्यू गाजा' की तैयारी! ट्रंप के दूत कुशनर और विटकॉफ पहुंचे इजरायल; नेतन्याहू के साथ समुद्र किनारे रिसॉर्ट और सीजफायर पर होगी बड़ी डील
ट्रंप के दूत कुशनर और विटकॉफ पहुंचे इजरायल; नेतन्याहू के साथ समुद्र किनारे रिसॉर्ट और सीजफायर पर होगी बड़ी डील
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मिलने पहुंचे हैं। चर्चा का मुख्य केंद्र 'न्यू गाजा' प्लान, राफा क्रॉसिंग को खोलना और बंधकों के अवशेषों की वापसी है।
Full Story: https://newstvindia.in/preparing-for-new-gaza-trump-envoys-kushner-and-witkoff-arrive-in-israel-big-deal-with-netanyahu-at-seaside-resort-and-ceasefire
https://newstvindia.in/preparing-for-new-gaza-trump-envoys-kushner-and-witkoff-arrive-in-israel-big-deal-with-netanyahu-at-seaside-resort-and-ceasefire
Copied
Gaza Peace Plan: 'न्यू गाजा' की तैयारी! ट्रंप के दूत कुशनर और विटकॉफ पहुंचे इजरायल; नेतन्याहू के साथ समुद्र किनारे रिसॉर्ट और सीजफायर पर होगी बड़ी डील
Gaza Peace Plan: 'न्यू गाजा' की तैयारी! ट्रंप के दूत कुशनर और विटकॉफ पहुंचे इजरायल; नेतन्याहू के साथ समुद्र किनारे रिसॉर्ट और सीजफायर पर होगी बड़ी डील
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खास दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। इजरायल वॉर रूम की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, अमेरिकी राजदूत इजरायल पहुंच गए हैं। वे मुख्य रूप से गाजा पर चर्चा करने के लिए यहां आ रहे हैं।

इजरायली वॉर रूम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "सीनियर राजदूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मीटिंग के लिए इजरायल पहुंच गए हैं। इसके अलावा, सीईएनटीसीओएम कमांडर एडमिरल ब्रैडली कूपर के इजरायल की सिक्योरिटी लीडरशिप में सीनियर लोगों से मिलने की उम्मीद है।"

अमेरिका ने गुरुवार को इजरायल-हमास सीजफायर के तहत एक 'न्यू गाजा' के लिए प्लान की घोषणा की थी। इसमें रेजिडेंशियल टावर, डेटा सेंटर और समुद्र किनारे रिसॉर्ट शामिल होंगे। इजरायली मीडिया ने शुक्रवार को बताया कि कुशनर और विटकॉफ नेतन्याहू के साथ गाजा में बचे आखिरी बंधक रान ग्विली के अवशेषों की वापसी के लिए चल रही कोशिशों पर भी चर्चा करेंगे।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
ट्रंप की नई 'वॉर इकोनॉमी': क्या अरब देश भरेंगे ईरान जंग का बिल? व्हाइट हाउस ने दिए बड़े संकेत
NEW
flash_on
बदल रहा है नेपाल: भ्रष्टाचार के खिलाफ जान देने वाले 27 छात्रों के घर पहुंचेगा नियुक्ति पत्र; पीएम का बड़ा कदम
flash_on
ईरान-अमेरिका तनाव: ट्रंप के 'समझौते' के संकेत; सैन्य दबाव और कूटनीति के बीच एक नई राह की उम्मीद?
flash_on
ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी
flash_on
Nepal : शपथ के कुछ घंटों बाद PM बालेन शाह का बड़ा एक्शन; पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम
flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?

बता दें कि इजरायल के लोग सरकार से लगातार मांग कर रहे हैं कि जब तक रान ग्विली के अवशेषों को वापस नहीं लाया जाता है, तब तक सीजफायर के दूसरे चरण में आगे नहीं बढ़ना है। परिवार ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस हफ्ते दावोस में कहा कि हमें हैरानी है कि दबाव गलत जगह पर क्यों डाला जा रहा है। इजरायली सरकार पर समझौते के अपने हिस्से को पूरा करने का दबाव नहीं होना चाहिए, जबकि हमास पूरी दुनिया को धोखा दे रहा है और अपने हस्ताक्षर किए गए समझौते के अनुसार आखिरी किडनैप हुए व्यक्ति को लौटाने से इनकार कर रहा है।”

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

एक अमेरिकी अधिकारी और अरब राजनयिक ने शुक्रवार को द टाइम्स ऑफ इजरायल को बताया कि राफा क्रॉसिंग को फिर से खोलना इजरायल पर थोपा गया फैसला है। अरब राजनयिक ने कहा कि गाजा सीजफायर की मध्यस्थता कर रहे यूएस, मिस्र, कतर और तुर्किए ने माना कि इजरायल मिस्र और गाजा के बीच बॉर्डर गेट को फिर से खोलने के लिए खुद से राजी नहीं होने वाला है।

अरब राजनयिक ने कहा कि उन्होंने इस हफ्ते स्विट्जरलैंड के दावोस में बोर्ड ऑफ पीस के लिए साइनिंग सेरेमनी के दौरान राफा को फिर से खोलने की घोषणा करने का फैसला किया।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications