"देश की जल सुरक्षा के लिए समर्पित" जन्मदिन पर पीएम मोदी ने की सीआर पाटिल की जमकर तारीफ

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के जन्मदिन पर पीएम मोदी, अमित शाह और पीयूष गोयल ने दी बधाई। 'हर घर जल' मिशन में उनके योगदान को सराहा गया।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 16, 2026 • 9:48 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
15 days ago
"देश की जल सुरक्षा के लिए समर्पित" जन्मदिन पर पीएम मोदी ने की सीआर पाटिल की जमकर तारीफ
िन पर पीएम मोदी ने की सीआर पाटिल की जमकर तारीफ
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के जन्मदिन पर पीएम मोदी, अमित शाह और पीयूष गोयल ने दी बधाई। 'हर घर जल' मिशन में उनके योगदान को सराहा गया।
Full Story: https://newstvindia.in/pm-modi-congratulates-cr-patil-on-dedicated-to-the-water-security-of-the-country-birthday
https://newstvindia.in/pm-modi-congratulates-cr-patil-on-dedicated-to-the-water-security-of-the-country-birthday
Copied
"देश की जल सुरक्षा के लिए समर्पित" जन्मदिन पर पीएम मोदी ने की सीआर पाटिल की जमकर तारीफ
"देश की जल सुरक्षा के लिए समर्पित" जन्मदिन पर पीएम मोदी ने की सीआर पाटिल की जमकर तारीफ
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और 'हर घर जल' के विजन को आगे बढ़ाने के लिए सीरआर पाटिल की प्रशंसा की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने और 'हर घर जल' के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में उनके समर्पित प्रयास असंख्य नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। राष्ट्र सेवा में समर्पित उनके जीवन के दीर्घायु, स्वस्थ और सुखद होने की कामना करता हूं।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मोदी जी के नेतृत्व में आप जल संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन और हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।"

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
महाराष्ट्र में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स के खिलाफ एआई उपकरणों का इस्तेमाल: सीएम फडणवीस
NEW
flash_on
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने का अभियान और एनईटीआरएम प्रणाली शुरू की
flash_on
‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
flash_on
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दो चरणों के लिए अधिसूचना जारी; 23 और 29 अप्रैल को मतदान, राज्य में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, "केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जल संसाधनों के बेहतर उपयोग और हर घर जल के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए आपके प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

पीयूष गोयल का आभार व्यक्त करते हुए सीआर पाटिल ने जवाब में कहा, "आपकी स्नेहपूर्ण शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। आपका यह स्नेह मुझे देश में जल संरक्षण, जल सुरक्षा और जनभागीदारी को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।"

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पोस्ट किया, "केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके मार्गदर्शन में, 'नल से जल' और 'जल संचय अभियान' के माध्यम से देश के सुदूरतम क्षेत्रों तक जल समृद्धि के नए द्वार खुले हैं। जल सुरक्षा के लिए जनभागीदारी के प्रति आपकी प्रेरणा, एक विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने में अपना मौलिक योगदान दे रही है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और एक सफल जीवन प्रदान करें।"

Advertisement
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सीआर पाटिल को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।"

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications