Punjab Politics: 'कांग्रेस में एकता का ढोंग, सब कुर्सी के भूखे', कुलदीप धालीवाल का सुखजिंदर रंधावा और चन्नी-वड़िंग पर बड़ा हमला

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर तीखा प्रहार किया है। धालीवाल ने सुखजिंदर रंधावा को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस दर्जनों धड़ों में बंटी हुई है और इनके नेता केवल व्यक्तिगत लड़ाइयां लड़ रहे हैं। जानें 2027 चुनाव को लेकर आप विधायक ने क्या किया दावा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 9, 2026 • 11:54 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
Punjab Politics: 'कांग्रेस में एकता का ढोंग, सब कुर्सी के भूखे', कुलदीप धालीवाल का सुखजिंदर रंधावा और चन्नी-वड़िंग पर बड़ा हमला
ोंग, सब कुर्सी के भूखे', कुलदीप धालीवाल का सुखजिंदर रंधावा और चन्नी-वड़िंग पर बड़ा हमला
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी पर तीखा प्रहार किया है। धालीवाल ने सुखजिंदर रंधावा को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस दर्जनों धड़ों में बंटी हुई है और इनके नेता केवल व्यक्तिगत लड़ाइयां लड़ रहे हैं। जानें 2027 चुनाव को लेकर आप विधायक ने क्या किया दावा।
Full Story: https://newstvindia.in/pledge-of-unity-in-congress-hungry-for-all-chairs-kuldeep-dhaliwal-s-big-attack-on-sukhjinder-randhawa-and-channi-warring
https://newstvindia.in/pledge-of-unity-in-congress-hungry-for-all-chairs-kuldeep-dhaliwal-s-big-attack-on-sukhjinder-randhawa-and-channi-warring
Copied
Punjab Politics: 'कांग्रेस में एकता का ढोंग, सब कुर्सी के भूखे', कुलदीप धालीवाल का सुखजिंदर रंधावा और चन्नी-वड़िंग पर बड़ा हमला
Punjab Politics: 'कांग्रेस में एकता का ढोंग, सब कुर्सी के भूखे', कुलदीप धालीवाल का सुखजिंदर रंधावा और चन्नी-वड़िंग पर बड़ा हमला
Advertisement
Advertisement

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस में ‘एकता’ की बातें केवल जनता को गुमराह करने के लिए हैं, जबकि सच्चाई यह है कि पूरी पंजाब कांग्रेस गुटबाजी और आपसी कलह के कारण गुटों में बंटी हुई है।

शुकवार को एक बयान जारी करते हुए धालीवाल ने कहा कि रंधावा जी बड़े गर्व से कह रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस में कोई फूट नहीं है और राहुल गांधी या प्रभारी भूपेश बघेल जिसे भी सीएम का चेहरा चुनेंगे हमें स्वीकार होगा। लेकिन कुछ दिन पहले एक टीवी इंटरव्यू में यही रंधावा कह रहे थे कि वह प्रदेश अध्यक्ष भी बनना चाहते हैं और मुख्यमंत्री भी।उन्होंने कहा कि जो नेता खुद अपनी महत्वाकांक्षाओं को नहीं दबा पा रहा, वह एकता की बात किस मुँह से कर रहा है?

धालीवाल ने कहा कि बात केवल राहुल गांधी या बघेल के फैसले की नहीं है, बल्कि पंजाब कांग्रेस के हर बड़े नेता चाहे वे राजा वड़िंग हों, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा या राणा गुरजीत ही क्यों न हों, ये सब ‘कुर्सी की भूखे हैं। इन सबका अपना-अपना गुट है। ये सभी खुद को मुख्यमंत्री और प्रधान के पद पर देखना चाहते हैं। पंजाब कांग्रेस आज दर्जनों धड़ों में बंटी हुई है और ये लोग केवल अपनी व्यक्तिगत लड़ाइयां लड़ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
बदल रहा है पंजाब: नशे के खिलाफ जंग में फरीदकोट बना आदर्श जिला, देखें कैसे मिली सफलता
NEW
flash_on
पंजाब भर में ‘स्वास्थ्य क्रांति’ ने पांव पसारे; अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 109 आम आदमी क्लीनिक लोगों को किए समर्पित
flash_on
मान सरकार की हेल्पलाइन पर जनता का भरोसा; अब तक 63 गंभीर मामलों में FIR, गैंगस्टरों के नेटवर्क पर प्रहार
flash_on
अमृतसर में बनेगा पंजाब का पहला 'ट्राइडेंट' होटल; ओबेरॉय ग्रुप और स्प्रिंगएज के बीच 400 करोड़ का समझौता
flash_on
आप के चार साल, भगवंत मान दे नाल’ अभियान: मंत्रियों और विधायकों ने पंजाब के घर-घर तक पहुंचाया भगवंत मान सरकार का काम
flash_on
Health Revolution in Punjab: मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना' के तहत 30 लाख से अधिक परिवारों का पंजीकरण, ₹292 करोड़ का मुफ्त इलाज मंजूर
flash_on
Gujarat Visit: 'अब पंजाब का किसान रात में जागता नहीं, शान से दिन में करता है सिंचाई'-देवगढ़ बारिया में बोले सीएम भगवंत मान

आप नेता ने स्पष्ट किया कि पंजाब में कांग्रेस के पतन के जिम्मेदार यही नेता हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे कितना भी जोर लगा ले, वह पंजाब में दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। इनका 50 सालों का इतिहास गवाह है कि कांग्रेस में केवल गुटबाजी और आपसी क्लेश ही हुआ है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

उन्होंने रंधावा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर रंधावा जी को पंजाब से वाकई प्यार है, तो खुलकर कहें कि पार्टी जिसे भी सीएम उम्मीदवार बनाएगी, वे बिना किसी शर्त के उसे स्वीकार करेंगे।

धालीवाल ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में ‘आप’ सरकार ने पिछले सालों में ऐतिहासिक जन-हितैषी कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि बाकी बचे एक साल में हम और भी बड़े विकास कार्य करेंगे। 2027 में कांग्रेस के ये गुट चाहे एक हो जाएं या अलग, पंजाब की जनता इन्हें नकार चुकी है। काम के आधार पर पंजाब में फिर से आम आदमी पार्टी की ही सरकार बनेगी।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications