आप भी कर सकते है अपने बालों को घना जानें नेचुरल और आसान होम रेमेडीज

Hair Growth को आप आसानी से बढ़ा सकते हैं इसके लिए आपको अपनी लाइफ स्टाइल में चेंज करने के साथ कुछ होम रेमेडीज को अपनाना चाहिए जो बालों की ग्रोथ के लिए इंपॉर्टेंट होती हैं।

Vandana Rajput
Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer
Feb 5, 2026 • 7:48 PM
N
News TV India
BREAKING
Vandana Rajput
Vandana Rajput
2 months ago
आप भी कर सकते है अपने बालों को घना जानें नेचुरल और आसान होम रेमेडीज
 नेचुरल और आसान होम रेमेडीज
Hair Growth को आप आसानी से बढ़ा सकते हैं इसके लिए आपको अपनी लाइफ स्टाइल में चेंज करने के साथ कुछ होम रेमेडीज को अपनाना चाहिए जो बालों की ग्रोथ के लिए इंपॉर्टेंट होती हैं।
Full Story: https://newstvindia.in/you-can-also-dense-your-hair-with-natural-and-easy-home-remedies
https://newstvindia.in/you-can-also-dense-your-hair-with-natural-and-easy-home-remedies
Copied
आप भी कर सकते है अपने बालों को घना जानें नेचुरल और आसान होम रेमेडीज
News Tv India Official
Advertisement
Advertisement

आप भी कर सकते है अपने बालों को घना जानें नेचुरल और आसान होम रेमेडीज 

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा टूट रहे हैं या बहुत पतले हो गए हैं तो आपको अभी से इन पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए इन सभी सिम्टम्स को आपको इग्नोर नहीं करना चाहिए वरना यह प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकती है। बालों को घना बनाने के लिए कुछ आसान से होम रेमेडीज इस आर्टिकल में बताई गई है जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए। 

Advertisement
Advertisement

नारियल तेल और करी पत्ता 

नारियल तेल बालों की रूट्स को न्यूट्रिशन देता है जबकि करी पत्ता विटामिन्स से भरा होता है जो बालों के रोम छिद्रों को एक्टिव करता है। अगर आप इन दोनों को मिक्स कर देते हैं तो यह बहुत ही अच्छी तरह काम करते हैं। इसके लिए एक मुट्ठी ताजे करी पत्ते लें उन्हें 2 चम्मच नारियल तेल में उबालें जब तक तेल काला न हो जाए। 

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

• इस के बाद इसे ठंडा करके हफ्ते में 2 से 3 बार स्कैल्प पर मसाज करें। इस के 1 घंटे बाद सर को धो लें।

• आपको एक महीने में फर्क दिखने लगेगा क्योंकि यह ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों का झड़ना रोकता है।

Advertisement
Advertisement

लगाएं प्याज का रस

प्याज में सल्फर बहुत ज्यादा होता है जो कोलेजन प्रोटीन बनाती है और नए बाल ग्रो करने में हेल्प करती है। इस के लिए 2 मीडियम प्याज का रस निकालें और इसे स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट तक रखें। इस के बाद हल्के शैंपू से अपना सर धो लें। 

• ऐसा हफ्ते में कम से कम 3 बार करें। यह उपाय बालों को घना बनाने में बहुत ज्यादा हेल्पफुल है। अगर आपकी एज 25 से 35 के बीच है तो यह काफी असरकारक रहता है।

News Tv India Official

आंवला बालों को देगा घनापन 

आंवला विटामिन C का खजाना है जो बालों को सफेद होने से बचाता है और बालों में घनापन लाता है। इस के लिए सूखे आंवले को पाउडर बनाकर दही में मिलाएं या ताजा आंवला का जूस निकालकर पिएं। 

• इस के अलावा हफ्ते में 2 बार पाउडर को स्कैल्प पर लगाएं और 45 मिनट बाद धो लें। अगर हो सके तो रोजाना 1 चम्मच आंवला पाउडर शहद के साथ खाएं। 

• इससे आपके बालों को अंदरूनी न्यूट्रिशन मिलेगा और बाल चमकदार और घने हो जाएंगे।

READ MORE - हरड़ करेगी डाइजेशन से इम्युनिटी तक हर प्रॉब्लम का सॉल्यूशन जानें फायदे

News Tv India Official

अंडे का प्रोटीन ट्रीटमेंट

अंडा बायोटिन और प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों को मोटा बनाता है। इस के लिए 1 अंडे को फेंटें और इसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे स्कैल्प पर लगाकर 20 मिनट तक रखें। 

• अगर हो सके तो हफ्ते में 1 से 2 बार इसे यूज करें। इसे लगाने के बाद शैंपू जरूर यूज करें आपको इसका असर जल्द ही दिखने लगेगा। 

READ MORE - कहीं आप भी तो नहीं डिस्बायोसिस के शिकार जानें सही करने के घरेलू उपाय

News Tv India Official

रोज लें संतुलित आहार

आपको रोज संतुलित आहार लेना चाहिए। यह बालों को बाहर से बल्कि अंदर से अच्छा बनाते है। अगर हो सके तो रोजाना बादाम, पालक और अखरोट खाएं ये बॉडी को बायोटिन, आयरन और जिंक देते हैं। 

• जितना हो सके पानी ज्यादा पिएं हो सकें तो 8 से 10 गिलास पानी पीएं। सप्ताह में 3 बार दालें और हरी सब्जियां भी शामिल करें। 

READ MORE - स्लिप डिस्क की बढ़ती प्रॉब्लम को न करें इग्नोर वरना हो सकता है भारी नुकसान

Vandana Rajput Verified Public Figure • 27 Mar, 2026 Content Writer

My name is Vandana Raghav. I live in Jodhpur. I have done B.Sc. , B.ed and M.Sc. I like to give information related to tech , education , finance , Gaming and many fields . I have more than 5 years experience in this field.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications