बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा पर जान्हवी कपूर का तीखा बयान, मॉब लिंचिंग को बताया ‘कत्लेआम’

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का जिक्र करते हुए लोगों से जागरूक होने, सवाल उठाने और सांप्रदायिक कट्टरपंथ के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की अपील की है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Dec 25, 2025 • 6:18 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा पर जान्हवी कपूर का तीखा बयान, मॉब लिंचिंग को बताया ‘कत्लेआम’
जान्हवी कपूर का तीखा बयान, मॉब लिंचिंग को बताया ‘कत्लेआम’
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का जिक्र करते हुए लोगों से जागरूक होने, सवाल उठाने और सांप्रदायिक कट्टरपंथ के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की अपील की है।
Full Story: https://newstvindia.in/janhvi-kapoor-s-sharp-statement-on-violence-against-minorities-in-bangladesh-calls-mob-lynching-a-slaughter
https://newstvindia.in/janhvi-kapoor-s-sharp-statement-on-violence-against-minorities-in-bangladesh-calls-mob-lynching-a-slaughter
Copied
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा पर जान्हवी कपूर का तीखा बयान, मॉब लिंचिंग को बताया ‘कत्लेआम’
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा पर जान्हवी कपूर का तीखा बयान, मॉब लिंचिंग को बताया ‘कत्लेआम’
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा की कड़ी निंदा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीपू चंद्र दास की मॉब लिंचिंग का जिक्र करते हुए इसे 'कत्लेआम' करार दिया।

जान्हवी कपूर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर जानकारी लें, सवाल उठाएं और सांप्रदायिक भेदभाव का विरोध करें।

जान्हवी कपूर ने पोस्ट में लिखा, “दीपू चंद्र दास... यह कत्लेआम है और यह कोई अकेली घटना नहीं है। अगर आपको उसकी बेरहमी से मॉब लिंचिंग के बारे में नहीं पता तो इसके बारे में पढ़ें, वीडियो देखें, सवाल पूछें।”

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
OTT पर अभिनेत्रियों के लिए ज्यादा 'स्पेस': भूमि पेडनेकर ने दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में खोला दिल
NEW
flash_on
भोजपुरी क्वीन निधि झा का 'परदेसी' अवतार: पति यश कुमार के लिए शेयर किया इमोशनल वीडियो; वायरल हुई प्रेम कहानी
flash_on
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कोहराम: 10 दिनों में ₹1226 करोड़ पार; जवान, पठान और KGF 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त
flash_on
सांसद राजकुमार चाहर ने लॉन्च किया 'हिंदू वीर बलिदानी गोकुला जाट' पर शौर्य गीत; कर्मवीर चाहर ने निभाया मुख्य किरदार
flash_on
The 50 Winner: शिव ठाकरे ने फिर रची जीत की इबारत, मिस्टर फैजू की हार पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
flash_on
रील लाइफ vs रियल लाइफ: जब शूटिंग के दौरान 'कट' के बाद भी नहीं रुके सितारे, भावनाओं में बहकर पार की सीमाएं
flash_on
पहले सीन से आखिरी फ्रेम तक जबरदस्त वर्ल्ड क्लास सिनेमा... 'धुरंधर 2' की सेलेब्स ने की भर-भरकर तारीफ

उन्होंने आगे कहा कि अगर इन सबके बाद भी गुस्सा नहीं आता तो यह गलत और दोहरा व्यवहार है जो सबके लिए खतरनाक है। उन्होंने लिखा, "बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह देखकर अगर आपको गुस्सा नहीं आ रहा तो यह ठीक इसी तरह का दोहरा व्यवहार है, जो हम सबको खत्म कर देगा। हम दुनिया के दूसरे कोने में किसी घटना पर दुख जताते हैं। हम दूर की घटनाओं पर रोते हैं, लेकिन अपने भाई-बहनों को जलते देखते रहते हैं।"

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

जान्हवी ने स्पष्ट रूप से सांप्रदायिक कट्टरपंथ की निंदा की और अपनी बात रखते हुए आगे लिखा, “किसी भी तरह का सांप्रदायिक भेदभाव और कट्टरपंथ, चाहे हम पीड़ित हों या आरोपी, हमें अपनी इंसानियत भूलने से पहले इसकी बुराई करनी चाहिए। हम मोहरे हैं जो मानते हैं कि हम एक अनदेखी लाइन के दोनों तरफ हैं। इसे पहचानें और खुद को जानकारी से लैस करें ताकि आप उन बेगुनाह लोगों के लिए खड़े हो सकें जो इस सांप्रदायिकता में अपनी जिंदगी खोते जा रहे हैं और इससे डरे हुए हैं।

हाल ही में बांग्लादेश में 27 साल के हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने कथित ईशनिंदा के आरोप में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को आग लगा दी थी। इस घटना ने भारत सहित कई देशों में आक्रोश पैदा किया है, जिसे लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध भी देखने को मिला।

Advertisement
Advertisement

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications