नई दिल्ली पहुंचे ट्रंप के 'खास' सर्जियो गोर, संभाला राजदूत का पद; जेडी वेंस और मार्को रुबियो ने दी बधाई, जानें क्या है उनका मिशन

सर्जियो गोर ने औपचारिक रूप से भारत में अमेरिका के नए राजदूत का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने भारत को अमेरिका का सबसे जरूरी साझेदार बताया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस नियुक्ति को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें कूटनीतिक गलियारों की ताजा हलचल।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 13, 2026 • 9:38 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
नई दिल्ली पहुंचे ट्रंप के 'खास' सर्जियो गोर, संभाला राजदूत का पद; जेडी वेंस और मार्को रुबियो ने दी बधाई, जानें क्या है उनका मिशन
गोर, संभाला राजदूत का पद; जेडी वेंस और मार्को रुबियो ने दी बधाई, जानें क्या है उनका मिशन
सर्जियो गोर ने औपचारिक रूप से भारत में अमेरिका के नए राजदूत का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने भारत को अमेरिका का सबसे जरूरी साझेदार बताया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने इस नियुक्ति को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। पढ़ें कूटनीतिक गलियारों की ताजा हलचल।
Full Story: https://newstvindia.in/trump-s-special-sergio-gore-takes-over-as-ambassador-j-d-vance-and-marco-rubio-congratulate-him-find-out-what-his-mission-is
https://newstvindia.in/trump-s-special-sergio-gore-takes-over-as-ambassador-j-d-vance-and-marco-rubio-congratulate-him-find-out-what-his-mission-is
Copied
नई दिल्ली पहुंचे ट्रंप के 'खास' सर्जियो गोर, संभाला राजदूत का पद; जेडी वेंस और मार्को रुबियो ने दी बधाई, जानें क्या है उनका मिशन
नई दिल्ली पहुंचे ट्रंप के 'खास' सर्जियो गोर, संभाला राजदूत का पद; जेडी वेंस और मार्को रुबियो ने दी बधाई, जानें क्या है उनका मिशन
Advertisement
Advertisement

वाशिंगटन : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने सार्वजनिक रूप से सर्जियो गोर को बधाई दी है। सर्जियो गोर ने औपचारिक रूप से भारत में अमेरिका के नए राजदूत का पद संभाल लिया है। इन बधाइयों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में भारत–अमेरिका संबंधों में निरंतरता और तेजी का संकेत माना जा रहा है।

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "राजदूत आपको बहुत बधाई, आप बेहतरीन काम करेंगे।" उन्होंने यह संदेश सर्जियो गोर के उस पोस्ट पर लिखा, जिसमें गोर ने नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अपने पहले दिन की जानकारी दी थी।

वहीं, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी अलग पोस्ट में अपनी शुभकामनाएं दीं और लिखा कि आप बहुत अच्छा काम करेंगे।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
ट्रंप की नई 'वॉर इकोनॉमी': क्या अरब देश भरेंगे ईरान जंग का बिल? व्हाइट हाउस ने दिए बड़े संकेत
NEW
flash_on
बदल रहा है नेपाल: भ्रष्टाचार के खिलाफ जान देने वाले 27 छात्रों के घर पहुंचेगा नियुक्ति पत्र; पीएम का बड़ा कदम
flash_on
ईरान-अमेरिका तनाव: ट्रंप के 'समझौते' के संकेत; सैन्य दबाव और कूटनीति के बीच एक नई राह की उम्मीद?
flash_on
ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी
flash_on
Nepal : शपथ के कुछ घंटों बाद PM बालेन शाह का बड़ा एक्शन; पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम
flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?

ये संदेश उस समय आए जब सर्जियो गोर ने भारत पहुंचने और यहां अपना कार्यकाल शुरू करने की घोषणा की। अपने बयान में उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति को आगे बढ़ाने और भारत–अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने की बात कही।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

सर्जियो गोर ने लिखा, "नमस्ते। आज नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में मेरा पहला दिन है। इस समर्पित टीम का हिस्सा बनकर मुझे गर्व महसूस हो रहा है और मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने तथा भारत-अमेरिका संबंधों को और गहरा करने के लिए काम शुरू करने को उत्सुक हूं।"

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में दोनों देशों के भविष्य को लेकर वह बेहद आशावादी हैं।

Advertisement
Advertisement

सर्जियो गोर की पोस्ट के साथ अमेरिकी दूतावास की कई तस्वीरें भी साझा की गईं। इनमें वे दूतावास के कर्मचारियों से मिलते हुए और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नजर आए। तस्वीरों में अमेरिकी और भारतीय झंडे भी साफ दिखाई दिए।

उनके भारत पहुंचते ही नीति विशेषज्ञों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय में इस पर खूब चर्चा हुई। कई लोगों ने उनके पहले संदेश के लहजे और शब्दों की सराहना की।

भारतीय-अमेरिकी निवेशक और टिप्पणीकार आशा जडेजा मोटवानी ने इसे बहुत अच्छी खबर बताया। उन्होंने लिखा कि अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर दिल्ली पहुंच चुके हैं और सबसे पहले उन्होंने यही काम किया। उन्होंने अमेरिका और भारत, दोनों देशों की टीमों को बधाई दी और कहा कि यह एक शानदार शुरुआत है।

रक्षा मामलों के वरिष्ठ विश्लेषक डेरेक जे ग्रॉसमैन ने भी एक्स पर लिखा कि भारत में राष्ट्रपति ट्रंप के नए राजदूत पूरे जोश के साथ काम शुरू कर रहे हैं। उन्होंने सर्जियो गोर के इस बयान का जिक्र किया कि भारत से ज्यादा जरूरी साझेदार कोई नहीं है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications