ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस्फहान में फंसे भारतीय छात्र; 'यूनिवर्सिटी' से बाहर धमाकों की आवाज़ें, सरकार से गुहार

ईरान के इस्फहान में भारतीय छात्रों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। धमाकों के बीच फंसे छात्रों के पास राशन और इंटरनेट खत्म हो गया है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Mar 2, 2026 • 6:40 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
30 days ago
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस्फहान में फंसे भारतीय छात्र; 'यूनिवर्सिटी' से बाहर धमाकों की आवाज़ें, सरकार से गुहार
े भारतीय छात्र; 'यूनिवर्सिटी' से बाहर धमाकों की आवाज़ें, सरकार से गुहार
ईरान के इस्फहान में भारतीय छात्रों ने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है। धमाकों के बीच फंसे छात्रों के पास राशन और इंटरनेट खत्म हो गया है।
Full Story: https://newstvindia.in/indian-students-stranded-in-isfahan-amid-iran-israel-war-sounds-of-explosions-outside-university-urges-government
https://newstvindia.in/indian-students-stranded-in-isfahan-amid-iran-israel-war-sounds-of-explosions-outside-university-urges-government
Copied
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस्फहान में फंसे भारतीय छात्र; 'यूनिवर्सिटी' से बाहर धमाकों की आवाज़ें, सरकार से गुहार
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस्फहान में फंसे भारतीय छात्र; 'यूनिवर्सिटी' से बाहर धमाकों की आवाज़ें, सरकार से गुहार
Advertisement
Advertisement

इस्फहान : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के शहर इस्फहान में फंसे भारतीय छात्रों के बीच भय और अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है। छात्रों ने भारत सरकार से अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए या स्वदेश वापस लाने की व्यवस्था की जाए।

इस्फहान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज की छात्रा फातिमा ने वीडियो जारी कर बताया कि वर्तमान में लगभग 25 से 30 भारतीय छात्र इस क्षेत्र में मौजूद हैं और लगातार चिंता में जी रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हम सरकार से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करते हैं कि हालात स्थिर होने तक हमें किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए या हमारे माता-पिता के पास भारत भेजा जाए।”

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
ईरान-अमेरिका तनाव: IRGC की 'टेक दिग्गजों' को खुली धमकी; 1 अप्रैल की रात 8 बजे का अल्टीमेटम
NEW
flash_on
ट्रंप की नई 'वॉर इकोनॉमी': क्या अरब देश भरेंगे ईरान जंग का बिल? व्हाइट हाउस ने दिए बड़े संकेत
flash_on
बदल रहा है नेपाल: भ्रष्टाचार के खिलाफ जान देने वाले 27 छात्रों के घर पहुंचेगा नियुक्ति पत्र; पीएम का बड़ा कदम
flash_on
ईरान-अमेरिका तनाव: ट्रंप के 'समझौते' के संकेत; सैन्य दबाव और कूटनीति के बीच एक नई राह की उम्मीद?
flash_on
ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी
flash_on
Nepal : शपथ के कुछ घंटों बाद PM बालेन शाह का बड़ा एक्शन; पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम

फातिमा ने स्पष्ट किया कि छात्र पहले इसलिए नहीं लौट सके, क्योंकि उनकी शैक्षणिक प्रतिबद्धताएं बाधा बनीं। उन्‍होंने बताया, “हम नहीं रुकना चाहते थे, लेकिन कक्षाओं, परीक्षाओं, अस्पताल की शिफ्टों और शैक्षणिक दौरों के कारण यहां रुकना अपरिहार्य था।”

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

छात्रा के अनुसार, विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को सूचित किया है कि अगला सेमेस्टर ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिससे उन्हें ईरान में रहने या घर लौटने का विकल्प मिलेगा और वे अप्रैल में परीक्षा देने वापस आ सकते हैं, हालांकि अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए अस्पताल में प्रतिदिन ड्यूटी पर उपस्थित रहना अनिवार्य कर दिया गया है।

छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से उन्हें केवल छात्रावास में रहने और बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। उन्‍होंने दावा किया,“हम पर मौजूदा छात्रावास खाली कर दूसरे छात्रावास में जाने का दबाव डाला जा रहा है। दिन-रात हमसे कमरा खाली करने को कहा जा रहा है।”

Advertisement
Advertisement

फातिमा ने बताया कि कई छात्र इस समय परिसर से बाहर किराए के आवासों में रह रहे हैं और सीमित संसाधनों के सहारे गुजारा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा,“दुकानें बंद हैं, ऑनलाइन ऑर्डर संभव नहीं है और हमें बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। हम जो भी सामान हमारे पास है, उसे आपस में बांटकर काम चला रहे हैं। इंटरनेट सेवाओं में बाधा के कारण भारत में अपने परिवारों से संपर्क करना भी कठिन हो गया है।"

छात्रा ने यह भी कहा कि हाल ही में उनके इलाके के पास विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि सटीक स्थान स्पष्ट नहीं है, लेकिन घटना कैंपस के करीब होने की आशंका जताई जा रही है। फातिमा ने कहा,“हम छात्रावास में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। घर पर भी सुरक्षा का एहसास नहीं है। चारों ओर दहशत और अनिश्चितता का माहौल है।”

उन्होंने बताया कि भारत में उनके परिवारजन लगातार समाचारों के माध्यम से स्थिति पर नजर रख रहे हैं और बेहद चिंतित हैं। माता-पिता हमसे भी ज्यादा डरे हुए हैं।

छात्रों ने भारतीय अधिकारियों से शीघ्र हस्तक्षेप करने और सामान्य स्थिति बहाल होने तक उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications