9 मौतें और हिंसा के बीच बांग्लादेश का जनादेश: अवामी लीग के बिना बीएनपी का 'क्लीन स्वीप'

बांग्लादेश के 13वें आम चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। चुनाव में हिंसा के बीच 9 लोगों की मौत की खबर।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 13, 2026 • 8:41 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
9 मौतें और हिंसा के बीच बांग्लादेश का जनादेश: अवामी लीग के बिना बीएनपी का 'क्लीन स्वीप'
ादेश: अवामी लीग के बिना बीएनपी का 'क्लीन स्वीप'
बांग्लादेश के 13वें आम चुनाव में तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। चुनाव में हिंसा के बीच 9 लोगों की मौत की खबर।
Full Story: https://newstvindia.in/9-bangladesh-s-mandate-amid-deaths-and-violence-bnp-s-clean-sweep-without-the-awami-league
https://newstvindia.in/9-bangladesh-s-mandate-amid-deaths-and-violence-bnp-s-clean-sweep-without-the-awami-league
Copied
9 मौतें और हिंसा के बीच बांग्लादेश का जनादेश: अवामी लीग के बिना बीएनपी का 'क्लीन स्वीप'
9 मौतें और हिंसा के बीच बांग्लादेश का जनादेश: अवामी लीग के बिना बीएनपी का 'क्लीन स्वीप'
Advertisement
Advertisement

ढाका : बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने कहा है कि उनकी पार्टी देश के नेशनल पार्लियामेंट चुनाव में “ऐतिहासिक जीत” हासिल करने जा रही है। स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रूहुल कबीर रिज़वी ने एक अलग बयान में देश की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को चुनाव में बहुमत सीटें मिली हैं, जो बड़ी सफलता है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
ट्रंप की नई 'वॉर इकोनॉमी': क्या अरब देश भरेंगे ईरान जंग का बिल? व्हाइट हाउस ने दिए बड़े संकेत
NEW
flash_on
बदल रहा है नेपाल: भ्रष्टाचार के खिलाफ जान देने वाले 27 छात्रों के घर पहुंचेगा नियुक्ति पत्र; पीएम का बड़ा कदम
flash_on
ईरान-अमेरिका तनाव: ट्रंप के 'समझौते' के संकेत; सैन्य दबाव और कूटनीति के बीच एक नई राह की उम्मीद?
flash_on
ईरान संकट: अमेरिका ने मध्य पूर्व में तैनात किए 3,500 अतिरिक्त मरीन; युद्धपोत 'यूएसएस ट्रिपोली' पहुँचा खाड़ी
flash_on
Nepal : शपथ के कुछ घंटों बाद PM बालेन शाह का बड़ा एक्शन; पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार
flash_on
Fact Check: रूस की तेल रिफाइनरी पर हमले का वायरल सीसीटीवी वीडियो निकला फेक; AI टूल्स की मदद से बनाया गया भ्रम
flash_on
US-Iran War Update: ट्रंप ने 6 अप्रैल तक रोके हमले; क्या कूटनीति से थमेगा खाड़ी का महायुद्ध?

स्थानीय मीडिया की शुरुआती मतगणना रिपोर्ट के अनुसार, देशभर के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से मिले रुझानों में बीएनपी को आधे से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। यह चुनाव गुरुवार को कराया गया था।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

हालांकि, चुनाव के दौरान कई जगहों से धांधली, मतदाताओं को पैसे देकर प्रभावित करने और हिंसा की घटनाओं की खबरें भी सामने आई हैं। बताया गया है कि बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति कई स्थानों पर खराब रही।

Advertisement
Advertisement

इसी बीच, ज़ैनल अबेदीन नामक जमात-ए-इस्लामी के एक नेता को मतदान के दौरान पैसे बांटने के आरोप में हिरासत में लिया गया। यह घटना तंगाइल जिले के मिर्जापुर उपज़िला के गोराई यूनियन के रणाशाल गांव में हुई।

उपज़िला के सहायक आयुक्त (भूमि) और मोबाइल कोर्ट के मजिस्ट्रेट तारेक अज़ीज़ ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने आरोपी पर 3,000 बांग्लादेशी टका का जुर्माना लगाया।

इसके अलावा, देश के कई मतदान केंद्रों पर हिंसा भड़कने की भी खबर है। मतदान के दौरान एक राजनीतिक नेता की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

सुबह मतदान शुरू होते ही कई स्थानों पर तनाव की स्थिति बन गई। इन घटनाओं से यह संकेत मिलता है कि बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चुनौतियां मौजूद हैं।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications