विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, ‘CAPS’ प्रोग्राम लॉन्च, मोबाइल वैन से होगी कैंसर स्क्रीनिंग

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार ने ‘कैंसर जागरूकता, रोकथाम और स्क्रीनिंग प्रोग्राम (CAPS)’ की शुरुआत की। मोबाइल कैंसर वैन, सेल्फ टेस्टिंग किट और समय पर जांच के ज़रिए राजधानी में कैंसर के शुरुआती इलाज को मजबूत किया जाएगा।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Feb 4, 2026 • 7:09 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, ‘CAPS’ प्रोग्राम लॉन्च, मोबाइल वैन से होगी कैंसर स्क्रीनिंग
 पहल, ‘CAPS’ प्रोग्राम लॉन्च, मोबाइल वैन से होगी कैंसर स्क्रीनिंग
विश्व कैंसर दिवस के मौके पर दिल्ली सरकार ने ‘कैंसर जागरूकता, रोकथाम और स्क्रीनिंग प्रोग्राम (CAPS)’ की शुरुआत की। मोबाइल कैंसर वैन, सेल्फ टेस्टिंग किट और समय पर जांच के ज़रिए राजधानी में कैंसर के शुरुआती इलाज को मजबूत किया जाएगा।
Full Story: https://newstvindia.in/delhi-government-s-big-initiative-on-world-cancer-day-caps-program-launched-cancer-screening-will-be-done-from-mobile-vans
https://newstvindia.in/delhi-government-s-big-initiative-on-world-cancer-day-caps-program-launched-cancer-screening-will-be-done-from-mobile-vans
Copied
विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, ‘CAPS’ प्रोग्राम लॉन्च, मोबाइल वैन से होगी कैंसर स्क्रीनिंग
विश्व कैंसर दिवस पर दिल्ली सरकार की बड़ी पहल, ‘CAPS’ प्रोग्राम लॉन्च, मोबाइल वैन से होगी कैंसर स्क्रीनिंग
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : विश्व कैंसर दिवस के मौके पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (डीएससीआई) की पहल ‘कैंसर जागरूकता, रोकथाम और स्क्रीनिंग प्रोग्राम (कैप्स) का शुभारंभ किया, जिसका मकसद राजधानी दिल्ली में कैंसर का जल्दी से पता लगाने, रोकथाम और आसानी से मिलने वाली कैंसर देखभाल सेवाओं को और ज्यादा मजबूत करना है। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, डॉक्टर्स, नर्स, टेक्नीशियन और हेल्थकेयर स्टाफ भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कैंसर के बढ़ते मामले को कंट्रोल करने के लिए समय पर स्क्रीनिंग और जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बेहतर हेल्थकेयर सुविधाओं के कारण पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं, इसलिए यहां ज्यादा मरीजों की रिपोर्ट दर्ज होती है, जबकि देरी से टेस्टिंग होने से कैंसर जोखिम और बढ़ जाता है।

कैंसर जागरूकता, रोकथाम और स्क्रीनिंग कार्यक्रम पहल के तहत हमारी सरकार कम्युनिटी-बेस्ड तरीका अपना रही है। विशेष रूप से महिलाओं के लिए कैंसर स्क्रीनिंग को सुलभ और रेगुलर बनाने की दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं। खास तौर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग वैन, जिनमें मैमोग्राफी और एचपीवी डीएनए टेस्टिंग की व्यवस्था होगी, को पहले से बताई गई प्रमुख जगहों और राजधानी के दूर-दराज के इलाकों में तैनात किया जाएगा, ताकि दिल्ली के नागरिक अपने रोजाना के शेड्यूल को डिस्टर्ब किए बिना अपनी स्क्रीनिंग करवा सकें।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
महाराष्ट्र में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स के खिलाफ एआई उपकरणों का इस्तेमाल: सीएम फडणवीस
NEW
flash_on
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने का अभियान और एनईटीआरएम प्रणाली शुरू की
flash_on
‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
flash_on
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दो चरणों के लिए अधिसूचना जारी; 23 और 29 अप्रैल को मतदान, राज्य में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी

कार्यक्रम के दौरान सुविधाजनक और प्राइवेट स्क्रीनिंग के लिए एक सेल्फ-टेस्टिंग किट भी लॉन्च की गई। इस किट के माध्यम से महिलाएं खुद ही वेजाइनल स्वाब सैंपल लेकर लेबल युक्त वायल में सुरक्षित रख सकेंगी, जिसका एचपीवी डीएनए टेस्टिंग आरटी-पीसीआर तकनीक के जरिए किया जाएगा। टेस्ट रिपोर्ट एक हफ्ते के भीतर शेयर की जाएंगी, जिसके बाद मेडिकल सलाह के साथ जरूरत पड़ने पर जरूरी इलाज भी बताया जाएगा। मैमोग्राफी रिपोर्ट के नतीजों को तुरंत एनालिसिस किया जाएगा। साथ ही जिन महिलाओं को इलाज की जरूरत होगी, उनके लिए जरूरी फॉलो-अप केयर भी सुनिश्चित किया जाएगा।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

इसके अलावा कैंसर जागरूकता, कैंसर का जल्दी पता लगाने के तरीकों, तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान और भविष्य के जोखिमों को कम करने के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन की सुविधा को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली हमारी सरकार रोकथाम, शुरुआती जांच और तुरंत इलाज पर केंद्रित एक व्यापक रणनीति लागू कर रही है। राजधानी दिल्ली में सभी को बेस्ट क्वालिटी की कैंसर की देखभाल मिल सके, यह सुनिश्चित करने के लिए रेगुलर स्क्रीनिंग कैंप, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और उन्नत डायग्नोस्टिक क्षमता शुरू की जा रही है, जिसमें विशेष रूप से ब्रेस्ट, सर्वाइकल और ओरल कैंसर पर खास तौर पर ध्यान दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि कैंसर की रोकथाम हमारे प्रधानमंत्री का एक प्रमुख विजन है और हमारी मुख्यमंत्री भी इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से ले रही हैं। वर्तमान में हमारा विशेष फोकस कैंसर जागरूकता पर है, क्योंकि कई मरीज टेस्ट के लिए बहुत देर से आते हैं, जिससे इलाज बेहद मुश्किल हो जाता है। जागरूकता के साथ-साथ हम व्यापक स्क्रीनिंग को भी बेहद मजबूत कर रहे हैं ताकि कैंसर का जल्दी से पता चल सके और उसका गुणवत्तापूर्ण इलाज हो सके। हम बहुत जल्द सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन शुरू करने और मोबाइल कैंसर वैन के जरिए टेस्टिंग की सुविधाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि जहां भी संभव हो बीमारी को रोका जाए और प्रत्येक नागरिक को समय पर बेहतर इलाज मिले।

सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार कैंसर केयर सेवाओं को और मजबूत बनाने और राजधानी दिल्ली के सभी नागरिकों को सुलभ, किफायती और बेस्ट क्वालिटी की हेल्थकेयर सर्विस देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications