2026 में विदेशी निवेशकों की वापसी के संकेत, मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगी भारत की ताकत

2025 में रिकॉर्ड एफआईआई बिकवाली के बावजूद एनालिस्ट्स का मानना है कि 2026 में भारत की मजबूत जीडीपी ग्रोथ और बेहतर कॉरपोरेट आय विदेशी निवेशकों को फिर से आकर्षित कर सकती है। घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी ने बाजार को बड़ा सहारा दिया है।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 3, 2026 • 4:41 PM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
3 months ago
2026 में विदेशी निवेशकों की वापसी के संकेत, मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगी भारत की ताकत
ेत, मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगी भारत की ताकत
2025 में रिकॉर्ड एफआईआई बिकवाली के बावजूद एनालिस्ट्स का मानना है कि 2026 में भारत की मजबूत जीडीपी ग्रोथ और बेहतर कॉरपोरेट आय विदेशी निवेशकों को फिर से आकर्षित कर सकती है। घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी ने बाजार को बड़ा सहारा दिया है।
Full Story: https://newstvindia.in/signs-of-foreign-investors-returning-in-2026-strong-economy-to-become-india-s-strength
https://newstvindia.in/signs-of-foreign-investors-returning-in-2026-strong-economy-to-become-india-s-strength
Copied
2026 में विदेशी निवेशकों की वापसी के संकेत, मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगी भारत की ताकत
2026 में विदेशी निवेशकों की वापसी के संकेत, मजबूत अर्थव्यवस्था बनेगी भारत की ताकत
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली : 2025 में बड़ी बिकवाली करने के बाद भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति 2026 में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाएगी। यह बयान एनालिस्ट ने शनिवार को दिया।

एनएसडीएल के डेटा के मुताबिक, दिसंबर में एफआईआई ने 30,332 करोड़ रुपए की बिकवाली की थी। पूरे 2025 के लिए यह आंकड़ा 2,40,193 करोड़ रुपए था।

इस दौरान विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने प्राइमरी मार्केट में 73,909 करोड़ रुपए निवेश किए हैं, जिससे शुद्ध बिकवाली का आंकड़ा कम होकर 1,66,283 करोड़ रुपए हो गया है।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
Global Oil Crisis: $100 के पार पहुँचा कच्चा तेल; ईरान ने अमेरिका से बातचीत को नकारा, भारत को 'होर्मुज जलमार्ग' पर मिली बड़ी राहत
NEW
flash_on
Stock Market Today: शांति वार्ता की खबरों से बाज़ार में 'बुल रन'; सेंसेक्स 900 अंक उछला, निफ्टी 23,200 के पार
flash_on
Stock Market Update: ईरान-अमेरिका तनाव कम होते ही शेयर बाजार में 'सुनामी' तेजी, सेंसेक्स 1500 अंक उछला, निफ्टी 22,800 के पार
flash_on
HDFC बैंक के शेयर प्राइस में आज दिखी गिरावट के बाद निवेशक हुए निराश
flash_on
Tipco Engineering IPO 25 मार्च को हो जाएगा क्लोज जानें लेटेस्ट GMP
flash_on
शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बहार: निफ्टी 23,800 के करीब, निवेशकों की झोली में आए 5 लाख करोड़
flash_on
Gsp Crop Science IPO Gmp हुआ ओपन सभी डेट्स आई सामने जानें लेटेस्ट डेटा

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, "भारत में निवेश शुरू करने के बाद से एफआईआई द्वारा यह सबसे बड़ी बिकवाली है। 2024 में भी एफआईआई ने एक्सचेंजों के माध्यम से बिकवाली की थी। उन्होंने 1,21,210 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। हालांकि, पूरे वर्ष के लिए, शुद्ध एफआईआई प्रवाह सकारात्मक रहा क्योंकि उन्होंने प्राथमिक बाजार के माध्यम से 1,21,637 करोड़ रुपए का निवेश किया था। लेकिन 2025 के लिए, शुद्ध बिकवाली का आंकड़ा भारी भरकम 166,283 करोड़ रुपए है।”

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

भारत में अपेक्षाकृत ऊंचे मूल्य और 'एआई ट्रेड' कुछ प्रमुख कारक थे जिन्होंने विदेशी निवेशकों को भारत में बिकवाली के लिए प्रेरित किया।

एफआईआई द्वारा लगातार की गई बिकवाली ने 2025 में डॉलर के मुकाबले रुपए के 5 प्रतिशत के तेज अवमूल्यन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Advertisement
Advertisement

विजयकुमार ने कहा, "2026 में एफआईआई रणनीति में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।"

एनालिस्ट ने कहा कि मजबूत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि और 2026 में कंपनियों की आय में सुधार की संभावनाएं 2026 में विदेशी निवेशकों की वापसी के लिए शुभ संकेत हैं।

दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने पिछले वर्ष एफआईआई की बिकवाली की भरपाई के लिए भारी खरीदारी की।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि डीआईआई ने नवंबर महीने में 8.7 अरब डॉलर का मजबूत निवेश किया, जो लगातार 28वें महीने की खरीदारी को दर्शाता है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications