BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी में 'महायुति' का धमाका! शुरुआती रुझानों में बीजेपी-शिंदे गठबंधन को बड़ी बढ़त; जानें ठाकरे ब्रदर्स की स्थिति

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। बीएमसी की 227 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन आगे चल रहा है, जबकि उद्धव-राज ठाकरे की जोड़ी कड़ी टक्कर देने की कोशिश में है। देखें वार्ड-वार ताजा अपडेट।

News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor
Jan 16, 2026 • 10:22 AM
N
News TV India
BREAKING
News Tv India हिंदी
News Tv India हिंदी
2 months ago
BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी में 'महायुति' का धमाका! शुरुआती रुझानों में बीजेपी-शिंदे गठबंधन को बड़ी बढ़त; जानें ठाकरे ब्रदर्स की स्थिति
ें 'महायुति' का धमाका! शुरुआती रुझानों में बीजेपी-शिंदे गठबंधन को बड़ी बढ़त; जानें ठाकरे ब्रदर्स की स्थिति
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। बीएमसी की 227 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन आगे चल रहा है, जबकि उद्धव-राज ठाकरे की जोड़ी कड़ी टक्कर देने की कोशिश में है। देखें वार्ड-वार ताजा अपडेट।
Full Story: https://newstvindia.in/bmc-election-results-2026-mahayuti-explosion-in-bmc-early-trends-give-bjp-shinde-alliance-a-big-lead-know-the-status-of-thackeray-brothers
https://newstvindia.in/bmc-election-results-2026-mahayuti-explosion-in-bmc-early-trends-give-bjp-shinde-alliance-a-big-lead-know-the-status-of-thackeray-brothers
Copied
BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी में 'महायुति' का धमाका! शुरुआती रुझानों में बीजेपी-शिंदे गठबंधन को बड़ी बढ़त; जानें ठाकरे ब्रदर्स की स्थिति
BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी में 'महायुति' का धमाका! शुरुआती रुझानों में बीजेपी-शिंदे गठबंधन को बड़ी बढ़त; जानें ठाकरे ब्रदर्स की स्थिति
Advertisement
Advertisement

मुंबई : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह 10 बजे से होगी। इन चुनावों में 29 महानगरपालिकाओं में वोटों की गिनती होगी। बीएमसी चुनाव का अनुमानित मतदान 53 से 55 प्रतिशत हुआ है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से 23 केंद्रों पर मतगणना होगी।

मुंबई में बीएमसी के वोटों की गिनती के लिए 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं और हर सेंटर में एक बार में 2 वार्ड के वोटों की गिनती होगी। इस तरह एक बार में 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे, और इसके बाद अगले 46 वार्ड के वोट गिने जाएंगे। महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव को प्रदेश की राजनीति के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।

राज्य भर के 893 वार्डों में कुल 2,869 सीटों के लिए मतदान हुआ है, जिनमें बीएमसी की 227 सीटें भी शामिल हैं। इन निकायों में 3.48 करोड़ मतदाता पंजीकृत थे और मैदान में कुल 15,931 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाते नजर आए।

Advertisement
Advertisement

bolt यह भी पढ़ें

flash_on
महाराष्ट्र में अवैध अप्रवासियों और ड्रग्स के खिलाफ एआई उपकरणों का इस्तेमाल: सीएम फडणवीस
NEW
flash_on
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई को स्लम-फ्री बनाने का अभियान और एनईटीआरएम प्रणाली शुरू की
flash_on
‘आप’ सरकार के दौरान शिक्षा क्षेत्र में पंजाब के स्कूलों ने बाजी मारी, राष्ट्रीय सर्वेक्षण में केरल को पछाड़कर अग्रणी बना पंजाब- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
flash_on
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा विकास परियोजनाओं की सौगात, सनौर में 87 करोड़ की लागत से सड़कों के नवीनीकरण की शुरुआत
flash_on
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दो चरणों के लिए अधिसूचना जारी; 23 और 29 अप्रैल को मतदान, राज्य में रहेगा सार्वजनिक अवकाश
flash_on
दहल उठा झारखंड: मंगला शोभायात्रा देखने गई मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, आक्रोश में हजारीबाग
flash_on
नितिन नवीन का इस्तीफा: बांकीपुर की जनता के नाम भावुक पोस्ट; राज्यसभा में शुरू करेंगे नई पारी

बता दें कि बीएमसी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिवसेना गठबंधन की भारी जीत तय मानी जा रही है। विभिन्न मतदान एजेंसियों के एग्जिट पोल्स के हवाले से आई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि ‘एकजुट’ ठाकरे बंधुओं को इस चुनाव में कड़ी चुनौती के बावजूद खास सफलता नहीं मिलती दिख रही है।

क्या आप WhatsApp पर न्यूज़ अपडेट पाना चाहते हैं?

WhatsApp पर ताज़ा और भरोसेमंद न्यूज़ अपडेट तुरंत पाएं। अभी जुड़ें और हर खबर सबसे पहले पढ़ें।

Follow News Tv India on WhatsApp

कम से कम दो एग्जिट पोल्स ने भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए स्पष्ट और निर्णायक जनादेश का अनुमान लगाया है। इन अनुमानों के मुताबिक, ठाकरे बंधु बड़े अंतर से पीछे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर कमजोर प्रदर्शन की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

एग्जिट पोल्स के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन उत्तर और दक्षिण भारत से आए प्रवासी मतदाताओं की पहली पसंद बनकर उभरा है।

Advertisement
Advertisement

इसके अलावा, मराठा वोटों का बड़ा हिस्सा भी इस गठबंधन को मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, ठाकरे भाई मराठी और मुस्लिम वोटों को भी पूरी तरह एकजुट करने में नाकाम नजर आ रहे हैं। शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) गठबंधन पर इन वर्गों का भरोसा पूरी तरह बनता नहीं दिख रहा है।

एक्सिस माई इंडिया और जेवीसी (जेवीसी) नामक दो प्रमुख पोल एजेंसियों ने बीएमसी के इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले में भाजपा–शिवसेना गठबंधन की शानदार जीत का अनुमान लगाया है।

जेवीसी के अनुसार, भाजपा-शिवसेना गठबंधन 138 वार्डों में जीत दर्ज कर सकता है, जबकि शिवसेना (यूबीटी) को 59 वार्ड मिलने की संभावना है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन काफी पीछे बताया गया है और उसके खाते में केवल 23 वार्ड आने का अनुमान है।

वहीं, एक्सिस माई इंडिया ने भाजपा–शिवसेना गठबंधन को 131 से 151 वार्डों में जीत का अनुमान दिया है, जबकि शिवसेना (यूबीटी) के नेतृत्व वाले गठबंधन को 58 से 68 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

News Tv India हिंदी Official | Verified Expert • 27 Mar, 2026 Editor

News Tv India डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

LIVE TV

हमें फॉलो करें

Advertisement
Advertisement
Logo

Never miss what matters

Enable notifications to get exclusive updates and top news stories.

⚙️ Manage Notifications

You are currently receiving our latest breaking news and updates.

Manage Notifications